-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- After New York Panic In Flights Going From Mumbai To Muscat And Jeddah Due To Bomb Threat Protocol Security Check Of Flights Started
न्यूयॉर्क के बाद मुंबई से मस्कट और जेद्दाह जाने वाले हवाई जहाज़ों में बम की धमकी से हड़कंप, फ्लाइट्स की प्रोटोकॉल सुरक्षा जांच शुरू
- Written By: प्रतीक मिश्रा
मुंबई से जेद्दाह और मस्कट के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो एयरलाइन्स के दोनों विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद दोनों उड़ानों को रद्द कर विमानों की सुरक्षा जाँच की जा रही है।

इंडिगो फ्लाइट प्रतीकात्मक तस्वीर (सौजन्य: सोशल मीडिया)
मुंबई : मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उसे डायवर्ट कर दिल्ली भेज दिया गया था, जहां हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और तय जांच दल के साथ सुरक्षा जांच शुरू की गई। एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो एयरलाइंस के दो हवाई जहाजो को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
इनमे से एक हवाई जहाज को मुंबई से जेद्दाह के लिए उड़ान भरना था, तो वही दूसरे को मुंबई से मस्कट जाना था। लेकिन इसके पहले ही विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई, इसके बाद दोनों विमानो की प्रोटोकॉल सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई तथा एयरलाइन कर्मचारियों ने यात्रियों को हर जरूरी जानकारी से अवगत करवाया ताकि वह किसी भी तरह से डरे नहीं।
इसे भी पढ़े : Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
सम्बंधित ख़बरें
इंडिगो ने लॉन्च किया ‘IndiGo Lite’ जानें नया किराया! अब सस्ते में करें अपनी हवाई यात्रा
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
23 जून: एक दिन, दो त्रासदियां; बदली भारत की राजनीति और दुनिया का इतिहास
बताया जा रहा है, कि इंडिगो की फ्लाइट E6 1275 मुंबई से मस्कट के लिए रवाना होने वाली थी और फ्लाइट 6E 56 मुंबई से जेद्दाह के लिए उड़ान भरने वाली थी। दोनों ही फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है और उनकी सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है।
इंडिगो प्रवक्ता द्वारा जारी किए गए वक्तव्य के अनुसार जैसे ही इन दोनों फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली, वैसे ही तत्काल दोनों फ्लाइट्स को अलग-अलग जगह ले जाया गया और उनकी सुरक्षा जांच की जा रही है। हम अपने यात्रियों की सुरक्षा तथा सुविधाओं को लेकर हमेशा सजग रहते है और अपना बेहतर देने की कोशिश करते है। विमानों की आवश्यक सुरक्षा जांच तय दलों द्वारा बारीकी से की जा रही है।
इसे भी पढ़े : हवाई जहाज़ में बम की खबर, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे Air India के विमान को दिल्ली भेजा
बता दें, कि इसके पहले जब एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, उस वक्त भी हडकम्प मच गया था और फ्लाइट को मुंबई से डायवर्ट करके दिल्ली हवाई अड्डे पर उतारा गया था। एक ही दिन में तीन-तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने से कई तरह के सवाल पैदा हो गए है, हालांकि देश की सुरक्षा एजेंसी इन सभी मामलो की बारीकी से जांच कर रही है। क्योंकि ऐसी स्थिति में मिली किसी भी सुचना को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।
After new york panic in flights going from mumbai to muscat and jeddah due to bomb threat protocol security check of flights started
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














