- Hindi News »
- India »
- After Assam Tripura Hotels Announce Ban On Entry Of Bangladeshi People
होटलों में बांग्लादेशियों की एंट्री बैन, असम के बाद इस राज्य के लोगों ने लिया फैसला
- Written By: अर्पित शुक्ला
त्रिपुरा के होटल संचालकों ने ये फैसला किया है कि बांग्लादेशी नागरिकों को अब वो कोई भी होटल रूम नहीं देंगे। उनका कहना है कि बांग्लादेश में भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है।

होटलों में बांग्लादेशियों की एंट्री बैन, असम के बाद इस राज्य के लोगों ने लिया फैसला
नई दिल्ली: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार और वहां के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। इस वजह से भारत के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। असम में बांग्लादेश की सीमा के पास वाले जिलों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं। इस अशांति की वजह से बराक घाटी के होटलों और रेस्तराओं ने बांग्लादेशी ग्राहकों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया। अब असम के बाद त्रिपुरा में भी कुछ इसी तरह का ऐलान किया गया है।
त्रिपुरा के होटल संचालकों ने ये फैसला किया है कि बांग्लादेशी नागरिकों को अब वो कोई भी होटल रूम नहीं देंगे। उनका कहना है कि बांग्लादेश में भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है। 2 दिसंबर से पहले चेक इन करने वाले बांग्लादेशी नागरिक फिलहाल होटल में रह सकते हैं लेकिन उसके बाद की कोई भी बुकिंग स्वीकार नहीं की जा रही है।
होटल संचालकों ने लिया फैसला
2 दिसंबर के बाद की बुकिंग वैलिड नहीं है ऑल त्रिपुरा होटल एंड रेस्टेंट ओनर्स एसोसिएशन के ऑफिस सचिव, भास्कर चक्रवर्ती ने कहा कि 2 दिसंबर को हमने अपने सदस्यों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया कि 2 दिसंबर से कोई भी होटल बांग्लादेशी नागरिकों के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इस निर्णय के पीछे की वजह वहां हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।
सम्बंधित ख़बरें
बीजेपी का बड़ा फेरबदल, दिल्ली समेत चार राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को राजधानी की कमान
बंगाल में Detect, Delete, Deport नीति का असर, घुसपैठियों में दहशत, BSF चौकी पर खुद सरेंडर कर रहे बांग्लादेशी
बीकानेर पहुंचे अमित शाह, राजस्थान से बंगाल तक सुरक्षा का मेगा प्लान तैयार, जवानों संग करेंगे मीटिंग
Bangladesh Measles: बांग्लादेश में खसरे से अब तक 488 मरीजों की मौत, टीकों की भारी किल्लत से और बिगड़े हालात
#WATCH | Agartala, Tripura: Bhaskar Chakraborty, Office Secretary, All Tripura Hotel and Restaurant Owners’ Association says, “On 2nd December we took a decision in the presence of all our members that starting 2nd December, no hotel will be available for Bangladeshi citizens.… pic.twitter.com/BoQwEiYMUH — ANI (@ANI) December 8, 2024
बांग्लादेशी सामानों का बहिष्कार
इसके अलावा बराक घाटी के तीन जिलों में बीते कुछ दिनों से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बराक घाटी में कई जगह बांग्लादेशी सामानों का बहिष्कार हो रहा है। श्रीभूमि के जिला उपायुक्त प्रदीप कुमार द्विवेदी ने इस मामले पर बीबीसी से कहा कि होटल मालिकों का यह फैसला व्यक्तिगत है। प्रशासन भारत सरकार के कूटनीतिक कानूनों के मुताबिक काम करता है। जो लोग विरोध कर रहे हैं। ये उनका अधिकार है।
देश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
After assam tripura hotels announce ban on entry of bangladeshi people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महिला ने 2 साल के बेटे संग कुएं में कूदकर दी जान, पति समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज
May 28, 2026 | 03:58 PMमुंबई: मानसून से पहले BMC का महाअभियान, 5 महीनों में 32 लाख घरों की जांच, हजारों डेंगू-मलेरिया के लार्वा नष्ट
May 28, 2026 | 03:56 PMBashir Badr ने अपनी थीसिस में शामिल किए थे खुद के 87 शेर, दिल छू लेने वाली शायरी से फिल्मों में बनायी पहचान
May 28, 2026 | 03:37 PMMP News: ‘सूचियों में हेरफेर…’, दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, ECI और SIR पर भी उठाए गंभीर सवाल
May 28, 2026 | 03:30 PMकेन्या के गर्ल्स स्कूल में भीषण आग: 16 छात्राओं की मौत, 70 से अधिक घायल; राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
May 28, 2026 | 03:29 PMसंभाजीनगर: MP लॉ कॉलेज और फाइंडेबिलिटी साइंसेज के बीच करार; शुरू होगा देश का पहला समर्पित लीगल AI कोर्स
May 28, 2026 | 03:25 PMमहाराष्ट्र मांसाहारी हैं; बकरीद की कुर्बानी पर चल रहें विवाद पर संजय राउत ने ऐसा क्यों कहा?
May 28, 2026 | 03:22 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














