- Hindi News »
- India »
- After 17 Years No Justice We Will Move To Supreme Court Says Victim Families Over Verdict In Malegaon Blast Case
‘NIA कोर्ट का फैसला एकदम गलत’, मालेगांव ब्लास्ट में मृतकों के परिजन बोले- टूट गए
महाराष्ट्र के मालेगांव बम विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों ने कोर्ट के फैसले पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। 10 वर्षीय बेटी को खोने वाले लियाकत ने कहा- हम टूट गए।
- Written By: Saurabh Pal

पीड़ितों के परिजन (फोटो-सोशल मीडिया)
Malegaon Blast Case: महाराष्ट्र के मालेगांव में 2008 में हुए बम विस्फोट में NIA की स्पेशल कोर्ट ने 7 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। कोर्ट के इस फैसले पर वपक्षी दल के कई नेता सवाल उठा रहे हैं। वहीं भाजपा के खेमे में फैसले का स्वागत किया जा रहा है। आरोपियों में पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय, सुधाकर चतुर्वेदी, अजय राहिरकर, सुधाकर धर द्विवेदी और समीर कुलकर्णी शामिल थे।
NIA कोर्ट का फैसला आने के बाद, इस बम ब्लास्ट में अपने परिजनों को खोने वालों की प्रतिक्रियाएं आई हैं। मृतकों के परिजनों का कहना है कि 17 बाद फैसला आया है। इसके बाद भी हमारे साथ न्याय नहीं हुआ है। सारे सबूतों को दरकिनार करते हुए कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया। हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। ये कहना है बम ब्लास्ट में मृतक सैयद अजहर निसार के पिता का।
कोर्ट के फैसले से टूट फरहीन के पिता
इसी विस्फोट में लियाकत शेख ने अपनी 10 साल की नन्ही सी परी बेटी फरहीन उर्फ शगुफ्ता शेख लियाकत को खो दिया था। घटना के समय बच्ची भिक्खु चौक पर वड़ा पाव लेने गई थी, लेकिन घर वाले आजतक उसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। लियाकत ने बताया कि जब उन्हें बम विस्फोट का पता चला तो उन्हें लगा की उनकी बेटी घर लौट आई होगी। कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली की उनकी बेटी की मौत हो गई है। घटना को याद करते हुए लियाकत की आंखे छलक पड़ीं। उन्होंने बताया बेटी को देखने लिए मैं अपनी पत्नी के साथ गया, लेकिन हमें रोक दिया गया। लियाकत को उम्मीद थी कि देर से ही सही लेकिन न्याय मिलेगा। कोर्ट के फैसले से लियाकत टूट गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
राजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
लियाकत शेख बोले- फैसला एकदम गलत
लियाकत कहना है कि कोर्ट का फैसला एकदम से गलत है। हेमंत करकरे साहब ने कई लोगों को पकड़ा था वो लोग कहां गए। क्या उन्होंने कुछ नहीं किया था? उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जो लोग बरी किए गए, उन्होंने बम नहीं फोड़ा था तो किसने ब्लास्ट किया। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। लियाकत ने कहा कि सबूत मिलने पर ही तो करकरे ने उन लोगों को पकड़ा था। मेरी बेटी की मौत का जिम्मेदार कौन है। हमें इंसाफ और बेटी को न्याय चाहिए।
ये भी पढ़ें-प्रज्ञा के बरी होते ही भड़के ओवैसी, कहा- दुनिया याद रखेगी आतंकवाद पर मोदी…
NIA ने मांगी थी फांसी की सजा, कोर्ट ने कर दिया बरी
बता दें कि मालेगांव बम विस्फोट में जिन 6 लोगों की मौत हुई थी, उसमें फरहीन उर्फ शगुफ्ता शेख लियाकत, शेख मुश्ताक यूसुफ, शेख रफीक मुस्तफा, इरफान जियाउल्लाह खान, सैयद अजहर सैयद निसार और हारून शाह मोहम्मद शाह शामिल थे। कोर्ट में बम विस्फोट मामले में गिरफ्तार लोगों के लिए NIA ने फांसी की मांग की थी। धमाका 29 सितंबर, 2008 को मालेगांव के भिक्खु चौक पर हुआ था।
After 17 years no justice we will move to supreme court says victim families over verdict in malegaon blast case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Adhik Skanda Shashthi 2026: क्यों खास है इस बार की अधिक स्कन्द षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व
May 18, 2026 | 06:39 PMIPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
May 18, 2026 | 06:38 PMभीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
May 18, 2026 | 06:38 PMधुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
May 18, 2026 | 06:37 PM“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 06:34 PMराजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
May 18, 2026 | 06:25 PMSummer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
May 18, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












