Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 6 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: इस्लामाबाद विस्फोट में 31 लोगों की जान चली गई। वहीं, बांग्लादेश में चुनाव से पहले भारी हिंसा देखने को मिली। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में एक सुरक्षा बैठक की।

  • Written By: अक्षय साहू , अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 06, 2026 | 10:04 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Breaking News Today LIVE: आज शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज़ के बाद हुए भीषण धमाके में 31 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 169 से अधिक लोग घायल हो गए। पिछले तीन महीनों में यह दूसरा बड़ा हमला है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में जानें गई हैं। इससे पहले 11 नवंबर 2025 को हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हुई थी।

इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की और जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा बलों की हालिया कार्रवाइयों की सराहना की। उधर, बांग्लादेश में आम चुनाव से छह दिन पहले ढाका में ‘इंकलाब मंच’ के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई जिसमें पुलिस कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

वहीं, मस्कट में ओमान की मध्यस्थता से अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता की शुरुआत हुई। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरघची ने इसे भविष्य की बातचीत के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।

सम्बंधित ख़बरें

ड्रोन अटैक से लेकर बंधक बचाव तक…डस्टलिक में दिखेगी भारतीय सेना की असली ताकत

Bangladesh की नई रणनीति: रूसी कच्चे तेल को भारत में रिफाइन कराने पर विचार, आपूर्ति संकट से बचाव

सुरीली आवाज हुई खामोश…आशा ताई के निधन से देश स्तब्ध, PM Modi समेत इन बड़े नेताओं ने जताया दुख

भारत-नेपाल रिश्तों में नई हलचल! PM मोदी से मिलने के लिए बालेंद्र शाह ने रखी बड़ी शर्त, दिल्ली में होगा धमाका

The liveblog has ended.
  • 06 Feb 2026 09:53 PM (IST)

    06 Feb 2026 09:53 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में गृह मंत्री ने सुरक्षा समीक्षा बैठक की

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा की गई हालिया कार्रवाइयों की प्रशंसा की, जिनमें पिछले 15 दिनों के भीतर जैश के चार आतंकवादियों को ढेर किया गया था।

  • 06 Feb 2026 09:00 PM (IST)

    06 Feb 2026 09:00 PM (IST)

    गृह मंत्री अमित शाह ने लोक भवन में शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की

    जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के लोक भवन में शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे।

    #WATCH | Jammu and Kashmir: Union Home Minister Amit Shah interacted with the families of martyred soldiers and presented them with compassionate appointment letters at Lok Bhavan, Jammu. pic.twitter.com/W14Sn74FBW

    — ANI (@ANI) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 08:04 PM (IST)

    06 Feb 2026 08:04 PM (IST)

    मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के दो अधिकारी गिरफ्तार

    CBI ने पुणे में रिश्वतखोरी के मामले में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

    CBI has arrested two military engineering services officers in Pune for taking a bribe. pic.twitter.com/hETitIjHlG

    — ANI (@ANI) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 07:16 PM (IST)

    06 Feb 2026 07:16 PM (IST)

    दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र के पास लगी भीषण आग

    दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र के पास स्थित NDMC के गोदाम में आग लग गई है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

    #WATCH | Delhi | A massive fire broke out at an NDMC godown in the Safdurjung area. Eight fire engines are at the spot. Further details awaited. pic.twitter.com/iCeawz033c

    — ANI (@ANI) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 06:42 PM (IST)

    06 Feb 2026 06:42 PM (IST)

    पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले

    पंजाब पुलिस ने बठिंडा में आने-जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी और भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शनकारियों को शहर में घुसने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे है।

    #WATCH | Punjab Police block entry points into Bathinda city and throw tear gas shells to prevent Bharatiya Kisan Union protesting members from entering the city. pic.twitter.com/J6AKjD1XsO

    — ANI (@ANI) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 06:08 PM (IST)

    06 Feb 2026 06:08 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई गोदान फिल्म

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गो-रक्षा और गो-संरक्षण के विषय पर बनी फिल्म गोदान को प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित किया है ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकें।

    Lucknow | UP CM Yogi Adityanath has declared the film 'Godaan' tax-free in Uttar Pradesh. The film 'Godaan' is based on cow protection. The Cow Slaughter Prevention (Amendment) Act was enacted in Uttar Pradesh under the leadership of CM Yogi Adityanath. CM Yogi Adityanath had…

    — ANI (@ANI) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 05:25 PM (IST)

    06 Feb 2026 05:25 PM (IST)

    बांग्लादेश में न्याय के लिए सड़कों पर उतरे लोग

    बांग्लादेश में इंकलाब प्लेटफॉर्म से जुड़े कार्यकर्ता ढाका में शेख हसीना विरोधी आंदोलन के प्रमुख नेता उस्मान हादी की हत्या के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। हादी की मौत 18 दिसंबर को हुई थी। प्रदर्शनकारी पुलिस मुख्यालय की ओर मार्च करते हुए जमुना नदी के पास स्थित मुख्य सलाहकार कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है और पानी की बौछार, आंसू गैस व ध्वनि बम का इस्तेमाल कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है।

    #WATCH | Bangladesh | Members of the Inquilab platform hold a protest in Dhaka, demanding justice in the killing of Osman Hadi, a key leader in the protests against Sheikh Hasina, who died on 18 December.

    The protestors are marching toward the police and attempting to reach… pic.twitter.com/V9hk0RkuIG

    — ANI (@ANI) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 04:30 PM (IST)

    06 Feb 2026 04:30 PM (IST)

    जनकपुरी की घटना पर दिल्ली सरकार का कड़ा रूख

    दिल्ली सरकार ने जनकपुरी की घटना को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जेई समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

  • 06 Feb 2026 03:48 PM (IST)

    06 Feb 2026 03:48 PM (IST)

    इस्लामाबाद विस्फोट में अब तक 31 लोगों की मौत

    पाकिस्तान की राजधानी में हुए भीषण बम विस्फोट में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जुमे की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए इस धमाके से पूरे इस्लामाबाद में दहशत फैल गई है।

    लिंक पर क्लिक कर यहां पढ़ें पूरी खबर-

  • 06 Feb 2026 03:42 PM (IST)

    06 Feb 2026 03:42 PM (IST)

    गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर के बोबिया बीओपी स्थित 'अजय प्रहरी' स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

    #WATCH | Jammu: Union Home Minister Amit Shah paid homage to the fallen soldiers at the memorial 'Ajay Prahari' at Bobiya BOP in Jammu and Kashmir pic.twitter.com/RFvjkt8wSr

    — ANI (@ANI) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 03:09 PM (IST)

    06 Feb 2026 03:09 PM (IST)

    इस्लामाबाद भीषण बम विस्फोट

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई क्षेत्र में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में एक भीषण विस्फोट हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

  • 06 Feb 2026 02:46 PM (IST)

    06 Feb 2026 02:46 PM (IST)

    मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने के आरोप में विधायक को BJP ने भेजा नोटिस

    यूपी के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कथित रूप से बंधक बनाने के मामले में विधायक बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है और सात दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है।

  • 06 Feb 2026 01:41 PM (IST)

    06 Feb 2026 01:41 PM (IST)

    इस बार का बजट भी धोखा और फरेब है: शगुन परिहार

    भाजपा विधायक शगुन परिहार ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा बजट सत्र पर कहा, इस बार का बजट भी धोखा और फरेब है। इस बार भी हमें जनता के समाधान नहीं मिले।

    #WATCH जम्मू: भाजपा विधायक शगुन परिहार ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा बजट सत्र पर कहा, "इस बार का बजट भी धोखा और फरेब है। इस बार भी हमें जनता के समाधान नहीं मिले..." pic.twitter.com/jfNyVOIVPI

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 12:50 PM (IST)

    06 Feb 2026 12:50 PM (IST)

    हमें हराने के लिए पैसा खर्च किया गया: भाई वीरेंद्र

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, निश्चित तौर पर हमें हराने के लिए काफी पैसा खर्च किया गया। जनता जानती है। जनता का वोट हमें मिला है। हम लोग चुनाव जीतते लेकिन मशीन में गड़बड़ करके हमें हराने का काम किया गया है।

    #WATCH पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, "निश्चित तौर पर हमें हराने के लिए काफी पैसा खर्च किया गया। जनता जानती है। जनता का वोट हमें मिला है। हम लोग चुनाव जीतते लेकिन मशीन में गड़बड़ करके हमें हराने का काम किया गया… pic.twitter.com/bwmjc8ICcy

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 12:38 PM (IST)

    06 Feb 2026 12:38 PM (IST)

    संसद के बाहर विपक्ष का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

    विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    #WATCH विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/TeJQLB0v8k

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 12:09 PM (IST)

    06 Feb 2026 12:09 PM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट ने जन सुराज की याचिका खारिज की

    सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता को पटना हाई कोर्ट का रुख करने की सलाह दी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि आचार संहिता के दौरान महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए।

  • 06 Feb 2026 11:42 AM (IST)

    06 Feb 2026 11:42 AM (IST)

    ‘घूसखोर पंडत’ की प्रचार सामग्री को हटाएंगे: निर्माता

    'घूसखोर पंडत’ अपने शीर्षक को लेकर विवादों में घिर गई है। फिल्म के नाम पर ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विरोध तेज हो गया। विवाद बढ़ने के बाद फिल्ममेकर नीरज पांडे ने आधिकारिक बयान जारी कर अपनी बात स्पष्ट की और लोगों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है और इसमें ‘पंडत’ शब्द का इस्तेमाल किसी समुदाय या वर्ग को निशाना बनाने के लिए नहीं किया गया है।

    नीरज पांडे ने अपने बयान में कहा, “हमारी फिल्म एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है और ‘पंडत’ शब्द का प्रयोग केवल एक काल्पनिक किरदार के बोलचाल के नाम के रूप में किया गया है। हमारा उद्देश्य किसी भी धार्मिक या सामाजिक समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि फिल्म के शीर्षक से कुछ दर्शकों को ठेस पहुंची है, जिसे वह समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं। इन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने फिलहाल फिल्म से जुड़ी सभी प्रचार सामग्री हटाने का फैसला किया है। नीरज पांडे के मुताबिक, फिल्म को उसके पूरे संदर्भ और कहानी के साथ देखा जाना चाहिए, न कि किसी आंशिक झलक या शीर्षक के आधार पर उसका मूल्यांकन किया जाना चाहिए।

    Director Neeraj Pandey issues official statement on his film 'Ghooskhor Pandat', says, "Our film is a fictional cop drama, and the term “Pandat” is used simply as a colloquial name for a fictional character... We understand that the title of the film has caused hurt to some… pic.twitter.com/LKCucpceWt

    — ANI (@ANI) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 11:30 AM (IST)

    06 Feb 2026 11:30 AM (IST)

    'घूसखोर पंडत' विवाद में ब्राह्मणों साथ आई मायावती

    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने वेब सीरीज “घूसखोर पंडत” को लेकर चल रहे विवाद में, ब्राह्मणों समाज का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, यह बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यू.पी. में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ’पंडित’ को घुसपैठिया बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है तथा जिससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय ज़बरदस्त रोष व्याप्त है, इसकी हमारी पार्टी भी कड़े शब्दों में निन्दा करती है। ऐसी इस जातिसूचक फिल्म पर केन्द्र सरकार को तुरन्त प्रतिबन्ध लगाना चाहिये, बी.एस.पी. की यह माँग।

    यह बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यू.पी. में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ’पंडित’ को घुसपैठिया बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है तथा जिससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय ज़बरदस्त रोष व्याप्त है, इसकी हमारी पार्टी भी कड़े शब्दों…

    — Mayawati (@Mayawati) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 10:41 AM (IST)

    06 Feb 2026 10:41 AM (IST)

    RBI की एमपीसी बैठक पूरी, रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने की घोषणा की। इस फैसले के चलते बैंकों के लोन की ब्याज दरें भी वैसे ही बनी रहेंगी और ग्राहकों को तत्काल कोई राहत नहीं मिलेगी।

  • 06 Feb 2026 10:05 AM (IST)

    06 Feb 2026 10:05 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों से 'परीक्षा पर चर्चा' कर रहे हैं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों से 'परीक्षा पर चर्चा' कर रहे हैं।

    A wonderful discussion with students on approaching exams with confidence and positivity. Do watch this very special episode of Pariksha Pe Charcha!#ParikshaPeCharcha26 https://t.co/k7IN79qvek

    — Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 09:27 AM (IST)

    06 Feb 2026 09:27 AM (IST)

    वेब सीरीज 'घूसखोर पंडित' के डायरेक्टर के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज

    वेब सीरीज 'घूसखोर पंडित' के डायरेक्टर और टीम के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। लखनऊ कमिश्नरेट का कहना है कि ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी के तहत, किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या शांति और व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    उत्तर प्रदेश: वेब सीरीज़ 'घूसखोर पंडित' के डायरेक्टर और टीम के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

    लखनऊ कमिश्नरेट का कहना है कि ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी के तहत, किसी भी समुदाय… pic.twitter.com/aAXpFqfIyC

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 08:54 AM (IST)

    06 Feb 2026 08:54 AM (IST)

    तेलंगाना में हेट स्पीच पर कानून लाएगी सरकार

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, "हम आने वाले विधानसभा बजट सत्र में हेट स्पीच पर एक कानून लाएंगे। मैंने जस्टिस सुदर्शन रेड्डी से हेट स्पीच पर कानून बनाने का अनुरोध किया है। दस्तावेज़ तैयार किए जा रहे हैं।"

    #WATCH तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, "हम आने वाले विधानसभा बजट सत्र में हेट स्पीच पर एक कानून लाएंगे। मैंने जस्टिस सुदर्शन रेड्डी से हेट स्पीच पर कानून बनाने का अनुरोध किया है। दस्तावेज़ तैयार किए जा रहे हैं।"

    (सोर्स: I&PR) pic.twitter.com/j7sUwYIKQS

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 08:22 AM (IST)

    06 Feb 2026 08:22 AM (IST)

    दिल्ली के आरके पुरम पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों की टीम और अपराधियों के बीच मुठभेड़

    दिल्ली: आरके पुरम पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों की टीम और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है।

    #WATCH दिल्ली: आरके पुरम पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों की टीम और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है।

    वीडियो मुठभेड़ वाली जगह से है। pic.twitter.com/Qk0xqwfVaX

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 07:41 AM (IST)

    06 Feb 2026 07:41 AM (IST)

    वृंदावन दौरे पर पहुंचे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपने वृंदावन दौरे पर कहा, मैं भगवान कृष्ण की भूमि पर, उनकी लीला धरती पर मैं उनका आशीर्वाद लेने गया था।

    #WATCH | पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपने वृंदावन दौरे पर कहा, "मैं भगवान कृष्ण की भूमि पर, उनकी लीला धरती पर मैं उनका आशीर्वाद लेने गया था..." (05.02) pic.twitter.com/PUXCWUBzjw

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2026

  • 06 Feb 2026 06:40 AM (IST)

    06 Feb 2026 06:40 AM (IST)

    मैनें दुनिया भर में परमाणु युद्धों को रोका: ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है। उन्होंने सेना का पुनर्निर्माण, परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण, अंतरिक्ष बल की स्थापना और युद्ध रोकने का दावा किया। ट्रंप ने ‘न्यू स्टार्ट’ की जगह नई, बेहतर और आधुनिक परमाणु संधि की आवश्यकता पर जोर दिया।

    US President Donald Trump posts, "The United States is the most powerful Country in the World. I completely rebuilt its Military in my First Term, including new and many refurbished nuclear weapons. I also added Space Force and now, continue to rebuild our Military at levels… pic.twitter.com/S6n7rZlAaM

    — ANI (@ANI) February 5, 2026

Aaj ki taaja khabar 6th february 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2026 | 06:37 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • India
  • Live Updates
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.