Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 31 अक्टूबर: अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे

Aaj Ki Taza Khabar:अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में कुछ खराबी की जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में अभिनेता को अस्पताल के पास स्पॉट किया गया है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Oct 31, 2025 | 06:42 PM
LIVE

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 31 Oct 2025 07:01 PM (IST)

    31 Oct 2025 07:01 PM (IST)

    एसआईआर के साथ जोड़ा जाए जातीय कॉलम: अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर के साथ जातीय कॉलम जोड़ा जाना चाहिए, ताकि जातियों की स्थिति का स्पष्ट आकलन हो सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस सुझाव को स्वीकार करेगी। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार पर निशाना साधा।

  • 31 Oct 2025 06:42 PM (IST)

    31 Oct 2025 06:42 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    लखनऊ में एसटीएफ ने फर्जी वेबसाइट और सॉफ्टवेयर के माध्यम से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ग्राम पंचायत अधिकारी समेत गिरोह के पांच सदस्यों- लाल बिहारी, रवि वर्मा, सोनू वर्मा, बंशराज वर्मा और सत्यरोहन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को लखनऊ और जनपद गोंडा के मोतीनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

  • 31 Oct 2025 06:12 PM (IST)

    31 Oct 2025 06:12 PM (IST)

    मध्य प्रदेश में नर्मदा परिक्रमा के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी

    मध्य प्रदेश में नर्मदा परिक्रमा के लिए जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि 55 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

  • 31 Oct 2025 05:17 PM (IST)

    31 Oct 2025 05:17 PM (IST)

    एनडीए पर अशोक गहलोत ने कसा तंज, बोले- 26 सेकंड में मेनिफेस्टो जारी कर भागे नेता

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के 'संकल्प पत्र 2025' को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे छोटा और सबसे कमजोर मेनिफेस्टो लॉन्च था। सीएम नीतीश कुमार और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को डर था कि मीडिया उनसे सवाल पूछ लेगी, इसलिए वे सिर्फ 26 सेकंड में मेनिफेस्टो जारी कर चले गए।

  • 31 Oct 2025 04:48 PM (IST)

    31 Oct 2025 04:48 PM (IST)

    बलूचिस्तान में फिर से इंटरनेट ठप, 24 घंटे के लिए ब्लैकआउट का आदेश

    बलूचिस्तान की सरकार ने क्वेटा में 'असामान्य और गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति' के कारण शुक्रवार को मोबाइल डेटा सर्विस को निलंबित कर दिया। स्थानीय मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार यह निलंबन 24 घंटे के लिए किया गया है। पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को भेजे गए एक पत्र में, बलूचिस्तान सरकार ने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय से मोबाइल डेटा सर्विस को निलंबित करने का आदेश दिया।

  • 31 Oct 2025 04:17 PM (IST)

    31 Oct 2025 04:17 PM (IST)

    अखिलेश परिवार के साथ मेरा नाता 45 साल पुराना, ऐसे ही रिश्ते नहीं टूट जाते : आजम खान

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जब जेल से बेल पर बाहर आए तो उनके आवास पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। आजम खान का कहना है कि अखिलेश यादव के परिवार के साथ उनका नाता लगभग 45 साल पुराना है। ऐसे ही रिश्ते नहीं टूट जाते हैं।

  • 31 Oct 2025 03:44 PM (IST)

    31 Oct 2025 03:44 PM (IST)

    कठुआ में ड्रग तस्कर मोहम्मद असलम की 86 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ड्रग तस्कर मोहम्मद असलम की लगभग 86 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति कुर्क कर ली है। इसमें एक दो मंजिला आवासीय भवन, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक महिंद्रा पिकअप शामिल हैं।

  • 31 Oct 2025 03:25 PM (IST)

    31 Oct 2025 03:25 PM (IST)

    राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर खंडपीठ में धमकी भरे मेल से हड़कंप, कोर्ट की सुनवाई रुकी

    राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर खंडपीठ में शुक्रवार को एक धमकी भरे ई-मेल के मिलने से हड़कंप मच गया। रजिस्ट्रार-प्रशासन के ई-मेल पते पर भेजी गई सूचना में हाई कोर्ट के जजों और स्टाफ के नामों का उल्लेख था और मेल में हाई कोर्ट को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से अदालत भवन को खाली करवा दिया और सभी सुनवाईयां तत्काल रोक दीं।

  • 31 Oct 2025 03:18 PM (IST)

    31 Oct 2025 03:18 PM (IST)

    मोकामा में फिर बवाल, आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी की गाड़ी में तोड़फोड़

    मोकामा में आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी की गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने की खबर है। सूरजभान सिंह के समर्थकों ने विरोधियों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि वीणा देवी की गाड़ी दुलारचंद यादव की डेड बॉडी के साथ-साथ बाढ़ की तरफ जा रही थी।

  • 31 Oct 2025 02:34 PM (IST)

    31 Oct 2025 02:34 PM (IST)

    शिवसेना UBT सांसद संजय राउत की बिगड़ी तबीयत, ट्वीट कर बताया हाल

    शिवसेना UBT के नेता और संसद संजय राउत की तबीयत बिगड़ गई है। संजय राउत ने ट्वीट कर कहा आप सभी ने हमेशा मुझ पर विश्वास किया है और मुझे प्यार दिया है, लेकिन अब अचानक मेरी तबीयत में गंभीर गिरावट आ गई है। इलाज चल रहा है, मैं जल्द ही इससे उबर जाऊंगा।

  • 31 Oct 2025 01:50 PM (IST)

    31 Oct 2025 01:50 PM (IST)

    राजनाथ सिंह ने मलेशिया के रक्षा मंत्री के साथ की बैठक

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया के कुआलालंपुर में मलेशियाई रक्षा मंत्री मोहम्मद खालिद नॉर्डिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

    #WATCH रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया के कुआलालंपुर में मलेशियाई रक्षा मंत्री मोहम्मद खालिद नॉर्डिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। pic.twitter.com/yvr6oQkTSU

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025

  • 31 Oct 2025 12:09 PM (IST)

    31 Oct 2025 12:09 PM (IST)

    लोकसभा में सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

    दिल्ली स्थित संसद भवन में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।

    #WATCH दिल्ली: संसद भवन में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। pic.twitter.com/97AemZ94eG

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025

  • 31 Oct 2025 11:20 AM (IST)

    31 Oct 2025 11:20 AM (IST)

    सरदार पटेल अमर रहें- पीएम मोदी

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार पटेल अमर रहें...आज हम सब एक महान क्षण के साक्षी बन रहे हैं...देशभर में हो रही एकता दौड़ कोटि-कोटि भारतीयों का उत्साह, हम नए भारत की संकल्प शक्ति को साक्षात महसूस कर रहे हैं।

    #WATCH एकता नगर, गुजरात: राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सरदार पटेल अमर रहें...आज हम सब एक महान क्षण के साक्षी बन रहे हैं...देशभर में हो रही एकता दौड़ कोटि-कोटि भारतीयों का उत्साह, हम नए भारत की संकल्प शक्ति को साक्षात महसूस कर रहे हैं..."

    (सोर्स: डीडी… pic.twitter.com/Ok4bTjXYN6

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025

  • 31 Oct 2025 10:34 AM (IST)

    31 Oct 2025 10:34 AM (IST)

    बिहार में NDA का 'संकल्प' पत्र जारी

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने NDA का 'संकल्प पत्र' जारी किया।

    #WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने NDA का… pic.twitter.com/ZTfiAVJq0E

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025

  • 31 Oct 2025 10:12 AM (IST)

    31 Oct 2025 10:12 AM (IST)

    बिहार चुनाव: NDA का घोषणा पत्र जारी

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को एनडीए ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एलजेपी-आर नेता चिराग पासवान समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

  • 31 Oct 2025 08:59 AM (IST)

    31 Oct 2025 08:59 AM (IST)

    सीएम योगी ने पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

    #WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/Hm3alUnEy2

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025

  • 31 Oct 2025 08:29 AM (IST)

    31 Oct 2025 08:29 AM (IST)

    सरदार पटेल की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    #WATCH एकता नगर, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    (सोर्स: डीडी न्यूज) pic.twitter.com/s4JAFKOoOu

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025

  • 31 Oct 2025 08:21 AM (IST)

    31 Oct 2025 08:21 AM (IST)

    दिल्ली सीएम ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    #WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/bh1TYsIUn5

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025

  • 31 Oct 2025 07:46 AM (IST)

    31 Oct 2025 07:46 AM (IST)

    अमित शाह ने सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    #WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/CElknwTYWH

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025

  • 31 Oct 2025 07:45 AM (IST)

    31 Oct 2025 07:45 AM (IST)

    राष्ट्रपति मुर्मू ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दिल्ली में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    #WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/RwHUIHOgCM

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025

  • 31 Oct 2025 07:44 AM (IST)

    31 Oct 2025 07:44 AM (IST)

    पंजाब के राज्यपाल ने पदयात्रा को दिखाई रही झंडी

    राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ में सुखना झील पर राज्य स्तरीय पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    #WATCH चंडीगढ़, पंजाब: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ में सुखना झील पर राज्य स्तरीय पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/aDFa4efT87

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025

  • 31 Oct 2025 06:53 AM (IST)

    31 Oct 2025 06:53 AM (IST)

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कल के 359 की तुलना में गिरकर 309 यानी 'बहुत खराब' श्रेणी में आ गया।

    #WATCH दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, ITO के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कल के 359 की तुलना में गिरकर 309 यानी 'बहुत खराब' श्रेणी में आ गया। pic.twitter.com/BrnYwekr51

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025

  • 31 Oct 2025 06:48 AM (IST)

    31 Oct 2025 06:48 AM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव: NDA आज जारी करेगी घोषणा पत्र

    बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेजी है। बीजेपी और जदयू की नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आज साझा घोषणा पत्र जारी करेगी।

  • 31 Oct 2025 06:44 AM (IST)

    31 Oct 2025 06:44 AM (IST)

    पीएम मोदी ने 25 इलेक्ट्रिक बसों को दिखा हरी झंडी

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नर्मदा जिले के केवडि़या स्थित स्टैच्यू आफ यूनिटी पर 25 नवनिर्मित इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। यह कदम सतत पर्यटन और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके साथ ही एकता नगर में अब कुल 55 ई-बसों का संचालन होगा।

Aaj Ki Taza Khabar Live: हर साल, 31 अक्टूबर को, स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन विशेष है क्योंकि यह सरदार पटेल की 150वीं जयंती है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगे। गणतंत्र की नींव को सरदार पटेल जितना निर्णायक रूप से आकार देने वाले बहुत कम व्यक्ति हैं, जिन्होंने 1947 के बाद 560 से ज्यादा रियासतों को एक साथ लाकर एक राजनीतिक इकाई का निर्माण किया। इस वर्ष 150वीं जयंती 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास एकता नगर में विशेष कार्यक्रमों के साथ मनाई जाएगीजो अपने आप में पटेल की राष्ट्र-निर्माण विरासत के लिए एक यादगार श्रद्धांजलि है। सांस्कृतिक परेड, राज्यों की झांकियां और 900 से ज्यादा कलाकारों के प्रदर्शन इस विचार का जश्न मनाएंगे कि भारत की ताकत उसकी कई आवाजों के एक साथ बोलने में निहित है। देश और दुनिया की हर बड़ी खबर को सबसे पहले पढ़ने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…

Aaj ki taaja khabar 31 october 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2025 | 06:42 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live Updates

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 30 अक्टूबर: दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2

आज की ताजा खबर 28 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी खबरें

3

जयपुर में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट आई यात्री बस; दो लोगों की दर्दनाक मौत- VIDEO

4

आज की ताजा खबर 28 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.