लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
11 Jan 2026 04:08 PM (IST)
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठे और गुमराह करने वाले बयान देने के लिए जाने जाते हैं। उनकी बातों पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता। हमने देखा है कि उन्होंने ज़ुबीन गर्ग के मामले में कितनी कमज़ोर चार्जशीट पेश की। वह ज़ुबीन गर्ग के मामले में न्याय दिलाने में नाकाम रहे हैं। ज़ुबीन गर्ग की मौत से जुड़े अहम लोगों का नाम चार्जशीट में नहीं है, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि वे मुख्यमंत्री और उनके परिवार के करीबी हैं।
Guwahati, Assam: Congress MP Gaurav Gogoi says, "The Chief Minister is known for making false and misleading statements. His words have zero credibility. We have seen how he managed to provide a very weak charge sheet in the case of Zubeen Garg. He has failed to deliver justice… pic.twitter.com/GPnJR2Hy4J
— IANS (@ians_india) January 11, 2026
11 Jan 2026 01:10 PM (IST)
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे सीरीज का पहला मैच आज वडोदरा में खेला जाएगा। भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
🚨 Toss Update 🚨 #TeamIndia elect to bowl in the 1st ODI in Vadodara
Updates ▶️ https://t.co/OcIPHEpvjr#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/vR8u8TcbH5
— BCCI (@BCCI) January 11, 2026
11 Jan 2026 12:25 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, सोमनाथ का इतिहास विनाश और पराजय का इतिहास नहीं है, यह विजय और पुनर्निमाण का है। हमारे पूर्वजों के पराक्रम का है, हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान का है। आक्रांता आते रहे लेकिन हर युग में सोमनाथ पुन: स्थापित होता रहा, इतनी सदियों का संघर्ष, इतना महान धैर्य, सृजन और पुनर्निमाण का यह जीवट, दुनिया के इतिहास में ऐसा उदाहरण मिलना मुश्किल है।
#WATCH | सोमनाथ, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...सोमनाथ का इतिहास विनाश और पराजय का इतिहास नहीं है, यह विजय और पुनर्निमाण का है। हमारे पूर्वजों के पराक्रम का है, हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान का है। आक्रांता आते रहे लेकिन हर युग में सोमनाथ पुन: स्थापित होता रहा,… pic.twitter.com/ipKkBWXdEL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
11 Jan 2026 12:22 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह समय अद्भुत है, यह वातावरण अद्भुत है, यह उत्सव अद्भुत है। एक ओर स्वयं महादेव दूसरी ओर समुद्र की विशाल लहरें, सूर्य की किरणें, मंत्रों की यह गूंज, आस्था का यह उफान और इस दिव्य वातावरण में भगवान सोमनाथ के आप सब भक्तों की उपस्थिति यह इस अवसर को दिव्य, भव्य बना रही है। मैं अपना सौभाग्य मानता हूं कि सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में मुझे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में सक्रिय सेवा का अवसर मिला है।
#WATCH | सोमनाथ, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह समय अद्भुत है, यह वातावरण अद्भुत है, यह उत्सव अद्भुत है। एक ओर स्वयं महादेव दूसरी ओर समुद्र की विशाल लहरें, सूर्य की किरणें, मंत्रों की यह गूंज, आस्था का यह उफान और इस दिव्य वातावरण में भगवान सोमनाथ के आप सब भक्तों की… pic.twitter.com/O0bpuv9IyH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
11 Jan 2026 11:39 AM (IST)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि पर विजय घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
11 Jan 2026 11:27 AM (IST)
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर कहा, उनके दिमाग में 'ट्यूबलाइट' है। उन्होंने संविधान की कसम खाई है। संविधान में यह कहां लिखा है? पाकिस्तान के संविधान में लिखा है कि सिर्फ एक समुदाय का व्यक्ति ही उस देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बन सकता है। हमारे देश में बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान दिया है। वे हिमंत बिस्वा सरमा से ज़्यादा बुद्धिमान और पढ़े-लिखे थे। दुर्भाग्य से जो लोग संविधान और उसकी भावना को नहीं समझते कि यह देश सिर्फ एक समुदाय का नहीं है। उनकी (असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की) सोच छोटी है इसलिए वे ऐसी छोटी-छोटी बातें करते हैं।
#WATCH नागपुर, महाराष्ट्र: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर कहा, "उनके दिमाग में 'ट्यूबलाइट' है। उन्होंने संविधान की कसम खाई है। संविधान में यह कहां लिखा है?...पाकिस्तान के संविधान में लिखा है कि सिर्फ एक समुदाय का व्यक्ति ही उस देश… pic.twitter.com/ysWgi0gJGd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
11 Jan 2026 11:25 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा की।
#WATCH सोमनाथ, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा की।
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/Ic0hTILOW2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
11 Jan 2026 10:45 AM (IST)
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर अपनी शौर्य यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में अहम भूमिका निभाई थी।
VIDEO | Gujarat: During his Shaurya Yatra at Somnath Swabhiman Parv, Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) paid floral tributes to Sardar Vallabhbhai Patel, who played a key role in the restoration of the Somnath Temple.#Somnath #SardarPatel #PMModi
(Source - Third… pic.twitter.com/uezN1xcN9l
— Press Trust of India (@PTI_News) January 11, 2026
11 Jan 2026 10:43 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर हमीरजी गोहिल की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने 1299 ईस्वी में ज़फर खान के हमले से सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी थी।
#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर हमीरजी गोहिल की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने 1299 ईस्वी में ज़फर खान के हमले से सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी थी।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/LcIG7R5GEk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
11 Jan 2026 09:49 AM (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी शौर्य यात्रा में शामिल होने के लिए सोमनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद हैं।
#WATCH सोमनाथ, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के हिस्से के तौर पर आयोजित 'शौर्य यात्रा' में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद हैं।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/5b14HlTonF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
11 Jan 2026 09:26 AM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में मौजूद मरुधमलाई मुरुगन मंदिर में पूजा-अर्चना की।
#WATCH कोयंबटूर, तमिलनाडु: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मरुधमलाई मुरुगन मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/PEOAc5OH1s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
11 Jan 2026 08:52 AM (IST)
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के हिस्से के तौर पर आयोजित होने वाली 'शौर्य यात्रा' से पहले शंखनाद और मंत्रों का जाप हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा में हिस्सा लेंगे।
#WATCH गुजरात: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के हिस्से के तौर पर आयोजित होने वाली 'शौर्य यात्रा' से पहले शंखनाद और मंत्रों का जाप हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा में हिस्सा लेंगे। pic.twitter.com/iTYRK1UH92
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
11 Jan 2026 08:15 AM (IST)
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के हिस्से के तौर पर आयोजित होने वाली 'शौर्य यात्रा' से पहले तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा में हिस्सा लेंगे। शौर्य यात्रा साहस, बलिदान और उस अदम्य भावना का प्रतीक है जिसने सदियों की मुश्किलों के बावजूद सोमनाथ को बचाए रखा। यात्रा के बाद प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
#WATCH गुजरात: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के हिस्से के तौर पर आयोजित होने वाली 'शौर्य यात्रा' से पहले तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा में हिस्सा लेंगे।
शौर्य यात्रा साहस, बलिदान और उस अदम्य भावना का प्रतीक है जिसने सदियों की मुश्किलों के बावजूद सोमनाथ को… pic.twitter.com/GHDo6Ul0tr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
11 Jan 2026 08:13 AM (IST)
अमेरिका ने सीरिया में ISIS के खिलाफ 'ऑपरेशन हॉकआई' के तहत भीषण एयरस्ट्राइक की है। राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर 35 ठिकानों को तबाह कर सैनिकों की शहादत का कड़ा बदला लिया गया है।
11 Jan 2026 06:50 AM (IST)
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मुसलमानों की कोई पॉलिटिकल एजेंसी नहीं है। अगर आप सिर्फ़ वोटर बनकर रहेंगे, तो घर पर बुलडोज़र चलेगा। BJP हो, अजीत पवार या एकनाथ शिंदे ये सभी पार्टियां आपको डराकर आपका वोट हासिल करना चाहती हैं। मजलिस आपको कह रही है कि अपनी पॉलिटिकल एजेंसी बनाइए।
#WATCH नागपुर, महाराष्ट्र | AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "...मुसलमानों की कोई पॉलिटिकल एजेंसी नहीं है। अगर आप सिर्फ़ वोटर बनकर रहेंगे, तो घर पर बुलडोज़र चलेगा... BJP हो, अजीत पवार या एकनाथ शिंदे ये सभी पार्टियां आपको डराकर आपका वोट हासिल करना चाहती हैं... मजलिस आपको कह… pic.twitter.com/NALsS9fkka
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
Aaj Ki Taza Khabar: पीएम मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज वो सोमनाथ मंदिर, राजकोट और कच्छ जाएंगे। इस दौरान वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लेंगे। 8 जनवरी से शुरू हुआ यह पर्व 11 जनवरी को संपन्न होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की भी शुरुआत की जाएगी।