Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 10 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Breaking News Today: प्रधानमंत्री मोदी शनिवार 10 जनवरी से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। वह सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व और राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

  • By प्रतीक पांडेय, अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 10, 2026 | 10:02 PM

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taza Khabar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जयपुर पहुंचेंगे। जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वो ग्लोबल एक्सपो में भाग ले सकते हैं। दूसरी ओर ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन चल रहा है। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन चल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

ओडिशा के राउरकेला में प्लेन क्रैश…विमान के अंदर सवार थे 9 लोग, VIDEO में देखें खौफनाक नजारा

लालू परिवार को कोर्ट से लगा झटका…लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय, तेजस्वी-राबड़ी समेत 40 लोग आरोपी

आज की ताजा खबर 9 जनवरी: एक क्लिक में बढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर 8 जनवरी LIVE: एक सिंगल क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

The liveblog has ended.
  • 10 Jan 2026 09:47 PM (IST)

    10 Jan 2026 09:47 PM (IST)

    अमेरिका के मिसिसिपी शहर में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत

    अमेरिका के मिसिसिपी शहर में हुई भीषण गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

  • 10 Jan 2026 08:45 PM (IST)

    10 Jan 2026 08:45 PM (IST)

    पंजाब सरकार ने 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया

    पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत ज्योति यादव को बठिंडा जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है, वहीं दर्पण अहलूवालिया को खन्ना का एसएसपी नियुक्त किया गया है।

    Chandigarh: The Punjab government has transferred 22 IPS officers. Jyoti Yadav has been appointed the new SSP of Bathinda, while Darpan Ahluwalia takes charge as SSP of Khanna pic.twitter.com/B1YV2EDTdj

    — IANS (@ians_india) January 10, 2026

     

  • 10 Jan 2026 07:53 PM (IST)

    10 Jan 2026 07:53 PM (IST)

    भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने तारिक रहमान से मुलाकात की

    बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय कुमार वर्मा ने शनिवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारिक रहमान से भेंट की।

  • 10 Jan 2026 07:42 PM (IST)

    10 Jan 2026 07:42 PM (IST)

    महाराष्ट्र के धुले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    महाराष्ट्र के धुले नगर निगम चुनाव के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुक्ति इलाके में छापा मारा। इस दौरान करीब ₹30.17 लाख की अवैध शराब के साथ तीन वाहन बरामद किए गए। मौके से तीन संदिग्धों को रंगे हाथों पकड़कर महाराष्ट्र निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

    Dhule, Maharashtra: During Dhule Municipal elections, police raided Mukti area, seizing illegal liquor worth ₹30.17 lakh and three vehicles. Three suspects were caught red-handed and arrested under the Maharashtra Prohibition Act, marking a major crackdown on liquor traffickers pic.twitter.com/6QeEDYnKKa

    — IANS (@ians_india) January 10, 2026

  • 10 Jan 2026 07:22 PM (IST)

    10 Jan 2026 07:22 PM (IST)

    पूरा हिंदू समाज एक है- मोहन भागवत

    संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि समाज में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम जहां रहते हैं उसमें जो समाज रहता है उसको हम एक मानते हैं कि पूरा हिंदू समाज एक है। हालांकि, दुनिया उसे अलग-अलग वर्गों और श्रेणियों में बांटकर देखती है।

  • 10 Jan 2026 06:12 PM (IST)

    10 Jan 2026 06:12 PM (IST)

    PM मोदी पहुंचे सोमनाथ मंदिर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंच चुके हैं। यहां वह मंदिर ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

  • 10 Jan 2026 05:15 PM (IST)

    10 Jan 2026 05:15 PM (IST)

    SIR को लेकर सीएम ममता ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

    SIR को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने कहा कि देश के निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा SIR की प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों को बार-बार परेशान किया जा रहा है।

  • 10 Jan 2026 04:32 PM (IST)

    10 Jan 2026 04:32 PM (IST)

    बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या

    पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना में सुनामगंज जिले के जॉय महापात्रो को निशाना बनाया गया। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के कार्यकाल में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • 10 Jan 2026 04:14 PM (IST)

    10 Jan 2026 04:14 PM (IST)

    IPAC मामले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED

    IPAC मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुकी है। इससे पहले ईडी ने इस प्रकरण में कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर 14 जनवरी को सुनवाई निर्धारित है। ईडी ने अपनी याचिका में मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है।

  • 10 Jan 2026 03:13 PM (IST)

    10 Jan 2026 03:13 PM (IST)

    ओडिशा के राउरकेला में चार्टर्ड प्लेन क्रैश

    ओडिशा में एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया है। शनिवार को राउरकेला एयरस्ट्रिप पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब भुवनेश्वर से उड़ान भरने वाले एक चार्टर्ड विमान को लैंडिंग से ठीक पहले इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके कारण क्रैश लैंडिंग हुई।

    यहां पढ़ें इस हादसे से जुड़ी पूरी ख़बर

  • 10 Jan 2026 02:10 PM (IST)

    10 Jan 2026 02:10 PM (IST)

    माहेश्वरी समाज ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक देश की प्रगति में निभाई अहम भूमिका: अमित शाह

    केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन और एक्सपो-2026 में शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया। इसको लेकर माहेश्वरी समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

  • 10 Jan 2026 01:51 PM (IST)

    10 Jan 2026 01:51 PM (IST)

    तमिलनाडु सरकार फरवरी अंत तक 10 लाख छात्रों को देगी फ्री लैपटॉप

    तमिलनाडु सरकार की कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए महत्वाकांक्षी मुफ्त लैपटॉप बांटने की योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। इस योजना का पहला चरण फरवरी अंत तक पूरा होगा। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में 10 लाख छात्रों को फायदा होगा और लगभग दो लाख लैपटॉप पहले ही योग्य लाभार्थियों तक पहुंच चुके हैं।

  • 10 Jan 2026 01:01 PM (IST)

    10 Jan 2026 01:01 PM (IST)

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने अटैच की 585 करोड़ की संपत्ति

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) के गुरुग्राम ज़ोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में ADEL Landmarks Ltd. (पहले Era Landmarks Ltd.) और इसके प्रमोटर्स हेम सिंह भराना और सुमित भराना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

  • 10 Jan 2026 12:24 PM (IST)

    10 Jan 2026 12:24 PM (IST)

    सात साल बाद चुनाव हो रहे हैं, अब बहुत कुछ बदल गया: संजय राउत

    शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने बृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव को ठाकरे ब्रदर्स का चुनाव बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सात वर्ष के बाद चुनाव होने जा रहे हैं। इस दौरान काफी कुछ बदला है। आप राजनीतिक स्थिति से लेकर जनसांख्यिकी स्थिति को देख लीजिए। हर जगर आपको कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसी स्थिति में इसे ठाकरे ब्रदर्स का चुनाव कहना ठीक नहीं रहेगा।

  • 10 Jan 2026 11:59 AM (IST)

    10 Jan 2026 11:59 AM (IST)

    प्रयागराज में CM योगी ने संगम में किया स्नान

    प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को माघ मेले के दौरान संगम में पूजा और स्नान किया।

  • 10 Jan 2026 11:22 AM (IST)

    10 Jan 2026 11:22 AM (IST)

    पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को बड़ी राहत, वाराणसी में दर्ज केस में मिली जमानत

    पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को वाराणसी में दर्ज मामले में बड़ी राहत मिल गई है। जिला जज की अदालत नेअमिताभ ठाकुर को जमानत दे दी है।

  • 10 Jan 2026 10:20 AM (IST)

    10 Jan 2026 10:20 AM (IST)

    ऑडी कार हादसे के दो आरोपी हिरासत में, दो फरार

    जयपुर में हुए ऑडी कार हादसे के मामले में पुलिस ने एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 16 लोग घायल हुए हैं।

  • 10 Jan 2026 09:49 AM (IST)

    10 Jan 2026 09:49 AM (IST)

    पूर्व विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर रोक

    उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम उजागर करने के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

  • 10 Jan 2026 09:08 AM (IST)

    10 Jan 2026 09:08 AM (IST)

    राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी को सुप्रीम कोर्ट से झटका: 400 करोड़ का जमीन विवाद केस फिर खुला, HC का आदेश रद्द

    सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर राजपरिवार और JDA के बीच 400 करोड़ रुपये के जमीन विवाद में राजस्थान हाई कोर्ट का 14 साल पुराना फैसला रद्द कर दिया है। अब इस मामले की फिर से जांच होगी।

  • 10 Jan 2026 08:47 AM (IST)

    10 Jan 2026 08:47 AM (IST)

    मुंबई में फ्रिज में ब्लास्ट, हादसे में 3 लोगों ने गंवाई जान

    मुंबई के गोरेगांव पश्चिम के  भगत सिंह नगर में फ्रिज में हुए धमाके से तीन लोगों की मौत हो गई है। यह घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।

  • 10 Jan 2026 07:37 AM (IST)

    10 Jan 2026 07:37 AM (IST)

    जम्मू के सांबा में ड्रोन से गिराए गए हथियार और गोला-बारूद बरामद

    जम्मू के सांबा सेक्टर में सुरक्षा बलों ने ड्रोन के माध्यम से गिराए गए हथियार और गोला-बारूद को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई बीती रात करीब 10 बजे की गई। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की ओर से आए एक ड्रोन ने सांबा के फ्लोरा गांव के आसपास संदिग्ध सामग्री गिराई है। यह क्षेत्र 125वीं बीएसएफ बटालियन के अधिकार क्षेत्र में आता है।

  • 10 Jan 2026 06:57 AM (IST)

    10 Jan 2026 06:57 AM (IST)

    जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस ने की मॉक ड्रिल

    अनंतनाग, जम्मू और कश्मीर में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस ने पूरे शहर में मॉक ड्रिल आयोजित की गई है। देखें वीडियो-

    #WATCH Anantnag, Jammu and Kashmir: Police conducted a mock drill across the city ahead of Republic Day.

    (Video Source: Jammu and Kashmir Police) pic.twitter.com/ebC38CUhmG

    — ANI (@ANI) January 9, 2026

  • 10 Jan 2026 06:53 AM (IST)

    10 Jan 2026 06:53 AM (IST)

    दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे का असर, CAT III ऑपरेशन लागू

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। कोहरा भी छाया हुआ है। इसका असर फ्लाइट ऑपरेशन पर पड़ रहा है। इस बीच दिल्ली में एक बार फिर CAT III कंडीशन लागू कर दी गई है।

Aaj ki taaja khabar 10th january 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2026 | 06:49 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.