
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Live: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे, जहां वे संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वहीं, इरफान सोलंकी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगा। इसके अलावा, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन 30 और 31 जनवरी को गोवा के दौरे पर रहेंगे, जहां पार्टी गतिविधियों और समीक्षात्मक बैठकों में शामिल होंगे। देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लिए लाइव ब्लॉग रिफ्रेश करते रहें…
30 Jan 2026 09:16 AM (IST)
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट होने के बाद वापस हो गया है, यह शुक्रवार को अचानक डिएक्टिव हो गया था। हालांकि यह सब क्यों हुआ, इसके पीछे की वजह क्या थी, अब तक साफ नहीं है।
30 Jan 2026 09:02 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2026
30 Jan 2026 08:42 AM (IST)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से दो दिवसीय गोवा दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वे पार्टी के बूथ-स्तरीय ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। यह पश्चिम बंगाल के दौरे के बाद नवीन का दूसरा राज्य दौरा है।
30 Jan 2026 08:21 AM (IST)
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, चुनाव आयोग के पास किसी भी अधिकारी को किसी भी ड्यूटी पर तैनात करने का अधिकार है। लेकिन राज्य सरकार नहीं चाहती कि SIR प्रक्रिया पूरी हो और वोटर लिस्ट से लाखों फर्जी नाम हटाए जाएं, जिनके आधार पर वे जीत सकते हैं। BLO से लेकर DM तक, राज्य सरकार के सभी अधिकारी TMC की साजिश में शामिल हैं।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल | भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "चुनाव आयोग के पास किसी भी अधिकारी को किसी भी ड्यूटी पर तैनात करने का अधिकार है। लेकिन राज्य सरकार नहीं चाहती कि SIR प्रक्रिया पूरी हो और वोटर लिस्ट से लाखों फर्जी नाम हटाए जाएं, जिनके आधार पर वे जीत सकते हैं। BLO से… pic.twitter.com/snwJ1KiApU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2026
30 Jan 2026 07:46 AM (IST)
जेएनयू कैंपस के साबरमती हॉस्टल के बाहर जेएनयू के छात्रों ने यूजीसी के नियमों का विरोध करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्राह्मणवाद का पुतला दहन किया गया। करीब 50 छात्रों का समूह इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहा।
30 Jan 2026 06:31 AM (IST)
पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात अचानक गायब हो गया।






