Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर: जम्मू कश्मीर में बॉर्डर के पास एक पाक नागरिक गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 4:30 बजे, भारी संख्या में भक्त श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन करने के लिए एकत्रित हुए थे। उसी दौरान वहां काफी धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jun 29, 2025 | 09:26 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

आज की ताजा खबर: इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने गाजा सिटी के सबरा इलाके में एक टारगेटेड एयरस्ट्राइक के जरिए हमास के टॉप सैन्य लीडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा को मार गिराया है। आईडीएफ की ओर से ऐसा दावा किया गया है। अल-इस्सा को 7 अक्टूबर 2023 के नरसंहार का मास्टरमाइंड और हमास के सैन्य विंग के संस्थापक सदस्यों में से एक बताया गया है। इजरायली डिफेंस फोर्स ने अपने बयान में कहा है कि अल-इस्सा हमास की सैन्य ताकत बढ़ाने, ट्रेनिंग देने और 7 अक्टूबर के हमले की प्लानिंग बनाने में अहम भूमिका निभा रहा था। वह हमास की वायु और नौसेना हमलों की योजनाओं में भी शामिल रहा था।

The liveblog has ended.
  • 29 Jun 2025 09:25 PM (IST)

    29 Jun 2025 09:25 PM (IST)

    जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

    भारतीय सेना ने रविवार को जम्मू कश्मीर के तारकुंडी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उसे नियंत्रण रेखा पार कर इस ओर आने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया गया। सेना के अधिकारी फिलहाल पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ कर रहे हैं, जिसकी पहचान मोहम्मद अरीब अहमद के रूप में हुई है। वह कोटली जिले के निकियाल तहसील के डेटोट के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ का पुत्र है।

  • 29 Jun 2025 07:14 PM (IST)

    29 Jun 2025 07:14 PM (IST)

    4 की बजाय 8 घंटे पहले जारी होगा रिजर्वेशन चार्ट

    रेलवे ट्रेन के चलने से करीब 4 घंटे पहले चार्ट तैयार करता है। इससे खासकर उन लोगों को परेशानी होती है जो दूर-दराज या आसपास के शहरों से ट्रेन पकड़ने आते हैं। अब एक नया प्रस्ताव है जिसमें ट्रेन के प्रस्थान से 8 घंटे पहले चार्ट बनाने की बात कही गई है। जिन ट्रेनों का समय दोपहर 2 बजे से पहले का होगा, उनका चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे बना दिया जाएगा। रेल मंत्री ने इस बदलाव का समर्थन किया है और इसे धीरे-धीरे लागू करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी को असुविधा न हो।

  • 29 Jun 2025 06:22 PM (IST)

    29 Jun 2025 06:22 PM (IST)

    रूस ने यूक्रेन पर सबसे घातक हवाई हमला किया

    रूस ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात यूक्रेन पर अपना सबसे बड़ा हवाई हमला किया। यूक्रेन के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। रूस का यह हमला एक अभियान का हिस्सा है, जिससे तीन वर्ष से जारी युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों को झटका लगा है। यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने यूक्रेन पर 477 ड्रोन और 60 मिसाइल दागीं। सेना के मुताबिक इनमें से 249 को मार गिराया गया और 226 इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम कर दिए गए।
  • 29 Jun 2025 04:07 PM (IST)

    29 Jun 2025 04:07 PM (IST)

    पुरी में मंदिर के पास हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद : राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पुरी में एक मंदिर के पास हुई भगदड़ की घटना को ‘‘अत्यंत दुखद'' बताया और ओडिशा सरकार से राहत प्रयासों में तेजी लाने का आग्रह किया। अधिकारियों ने कहा कि रविवार सुबह श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से दो महिलाओं समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 अन्य घायल हो गए। गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत प्रयासों में हर संभव सहायता देने का आह्वान भी किया।
  • 29 Jun 2025 03:08 PM (IST)

    29 Jun 2025 03:08 PM (IST)

    'जहां झुग्गी, वहां मकान का मतलब था जहां झुग्गी, वहां मैदान': केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली में झुग्गियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी की गारंटी झूठी, फर्जी तथा नकली है। आगे कभी जिंदगी में मोदी की गारंटी पर भरोसा मत करना। आप नेता ने आगे कहा कि चुनाव के समय मोदी जी ने आपको गारंटी दी थी- 'जहां झुग्गी-वहां मकान।' उस वक्क उनका मतलब था- 'जहां झुग्गी-वहां मैदान।'

  • 29 Jun 2025 02:04 PM (IST)

    29 Jun 2025 02:04 PM (IST)

    पुरी भगदड़ मामले में दो अधिकारी सस्पेंड

    पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले में पुरी के जिला कलेक्टर और SP का ट्रांसफर हो गया है। वहीं, DCP विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रत्येक मृतक श्रद्धालु के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

  • 29 Jun 2025 01:12 PM (IST)

    29 Jun 2025 01:12 PM (IST)

    दिल्ली से ज्यादा दर्दनाक स्थित देश में कहीं नहीं- गोपाल राय

    AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो बहुत सारे लोगों को उम्मीद थी कि केंद्र में भाजपा की सरकार है, राज्य में भाजपा की सरकार है, उपराज्यपाल, नगर निगम, पुलिस भाजपा के हैं तो कुछ अच्छा होगा। यही सारे भाजपा के नेता चुनाव के समय झुग्गियों में प्रवास करते थे और प्रधानमंत्री ने भी वादा किया था कि जहां झुग्गी वहीं मकान देंगे। हालांकि 3 महीने बाद ही पूरी दिल्ली में निर्ममता के साथ लोगों को उजाड़ा जा रहा है, आज इससे ज्यादा दर्दनाक स्थिति पूरे देश में कहीं नहीं है।

    #WATCH | दिल्ली: AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो बहुत सारे लोगों को उम्मीद थी कि केंद्र में भाजपा की सरकार है, राज्य में भाजपा की सरकार है, उपराज्यपाल, नगर निगम, पुलिस भाजपा के हैं तो कुछ अच्छा होगा। यही सारे भाजपा के नेता चुनाव के समय झुग्गियों… pic.twitter.com/RmPr9cSosW

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025

  • 29 Jun 2025 12:28 PM (IST)

    29 Jun 2025 12:28 PM (IST)

    मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 123वां एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। इस रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने योग दिवस पर चर्चा की। पीएम ने कहा कि इंटरनेशनल योग दिवस लगातार भव्य होता जा रहा है। साथ ही पीएम ने इस बार योग दिवस की थीम और हाल ही में इमरजेंसी के पूरे 50 सालों को लेकर भी चर्चा और कहा कि इमरजेंसी में लोकतंत्र की हत्या की गई और भारत के लोगों को परेशान किया गया।

  • 29 Jun 2025 11:37 AM (IST)

    29 Jun 2025 11:37 AM (IST)

    पुरी भगदड़ में अपनी पत्नी को खोने वाले शख्स की आपबीती

    ओडिशा के पुरी में हुए भगदड़ में अपनी पत्नी को खोने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि जब यह घटना हुई, तो किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की, न ही अग्निशमन अधिकारियों ने, न ही बचाव दल ने, न ही अस्पताल की टीम ने। यह एक दयनीय घटना है जिसे व्यक्त नहीं किया जा सकता।

    पुरी, ओडिशा: भगदड़ में अपनी पत्नी को खोने वाले एक व्यक्ति ने कहा, "जब यह घटना हुई, तो किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की, न ही अग्निशमन अधिकारियों ने, न ही बचाव दल ने, न ही अस्पताल की टीम ने। यह एक दयनीय घटना है जिसे व्यक्त नहीं किया जा सकता..." https://t.co/n596aJuXTE pic.twitter.com/SBOi4DcfRv

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025

  • 29 Jun 2025 11:06 AM (IST)

    29 Jun 2025 11:06 AM (IST)

    बारिश और भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा स्थगित

    लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। जान-माल की सुरक्षा के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है और राहत एवं बचाव दल को सक्रिय कर दिया गया है। कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के बाद आगे की यात्रा के बारे में निर्णय लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों के लिए न निकलें।

  • 29 Jun 2025 10:11 AM (IST)

    29 Jun 2025 10:11 AM (IST)

    मथुरा पहुंचीं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

    उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज बहुत ही सुंदर दर्शन हुए और सभी साथियों के साथ हमने यहां पर प्रभु के चरणों में यही प्रार्थना की कि विकसित भारत की छांव में विकसित दिल्ली भी आगे बढ़े, तरक्की करे, हर एक देशवासी पर प्रभु का आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।

    #WATCH | वृंदावन, मथुरा: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज बहुत ही सुंदर दर्शन हुए और सभी साथियों के साथ हमने यहां पर प्रभु के चरणों में यही प्रार्थना की कि विकसित भारत की छांव में विकसित दिल्ली भी आगे बढ़े, तरक्की करे, हर एक देशवासी पर प्रभु का आशीर्वाद ऐसे ही बना… https://t.co/cGd16TbXVK pic.twitter.com/JV4AizQWJR

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025

  • 29 Jun 2025 09:27 AM (IST)

    29 Jun 2025 09:27 AM (IST)

    ओडिशा के पुरी में भगदड़, तीन लोगों की मौत

    ओडिशा के पुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज रविवार की सुबह श्रीगुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 10 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी आ रही है।

  • 29 Jun 2025 08:45 AM (IST)

    29 Jun 2025 08:45 AM (IST)

    लालबाजार पुलिस मुख्यालय से रिहा हुए सुकांत मजूमदार

    पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने लालबाजार पुलिस मुख्यालय से रिहा होने पर कहा कि मुझे विरोध करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद, पुलिस ने मुझसे कहा कि अगर मैं जमानत बांड पर हस्ताक्षर करता हूं तो वे मुझे रिहा कर देंगे। हमने इसका विरोध किया और पूरी रात मैं और हमारे कार्यकर्ता लालबाजार पुलिस मुख्यालय में रहे।

    #WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने लालबाजार पुलिस मुख्यालय से रिहा होने पर कहा, "मुझे विरोध करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद, पुलिस ने मुझसे कहा कि अगर मैं जमानत बांड(Bail Bond) पर हस्ताक्षर करता हूं तो वे मुझे रिहा कर देंगे। हमने इसका विरोध… pic.twitter.com/flKJbN0jgO

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025

  • 29 Jun 2025 07:47 AM (IST)

    29 Jun 2025 07:47 AM (IST)

    उत्तराखंड के बड़कोट में बादल फटने से 9 मजदूर लापता

    उत्तराखंड के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ में बादल फटने से निर्माणाधीन होटल साइट को भारी नुकसान पहुंचा है। निर्माणाधीन होटल साइट पर काम कर रहे 8-9 मजदूर लापता हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर रवाना हो गई है।

     

  • 29 Jun 2025 06:59 AM (IST)

    29 Jun 2025 06:59 AM (IST)

    पुलिस मुख्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

    पश्चिम बंगाल बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने लालबाजार पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को रखा गया है। पुलिस ने उन्हें कल उस समय हिरासत में लिया था जब वह कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 

    #WATCH पश्चिम बंगाल | भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने लालबाजार पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को रखा गया है। पुलिस ने उन्हें कल उस समय हिरासत में लिया था जब वह कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित सामूहिक बलात्कार की… pic.twitter.com/JhbYONZVZJ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025

  • 29 Jun 2025 06:56 AM (IST)

    29 Jun 2025 06:56 AM (IST)

    चिराग पासवान ने RJD पर साधा निशाना

    बिहार के हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मैं नहीं मानता कि बिहार की जनता पुन: एक बार फिर बिहार में जंगल राज लाने के लिए RJD के किसी भी नेता को चुनने का काम करेगी। 1990 का वो दशक जब इनकी पार्टी और परिवार के द्वारा जिस तरीके से बिहार और बिहारियों को प्रताड़ित करने का कार्य किया गया वो यादे आज भी हर उस बिहारी के जहन में है।

    #WATCH हाजीपुर | केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "...मैं नहीं मानता कि बिहार की जनता पुन: एक बार फिर बिहार में जंगल राज लाने के लिए RJD के किसी भी नेता को चुनने का काम करेगी। 1990 का वो दशक जब इनकी पार्टी और परिवार के द्वारा जिस तरीके से बिहार और बिहारियों को प्रताड़ित करने… pic.twitter.com/dNJDG8ROlm

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025

  • 29 Jun 2025 06:51 AM (IST)

    29 Jun 2025 06:51 AM (IST)

    IDF ने हमास के टॉप लीडर को मार गिराया

    इज़रायली डिफेंस फोर्स ने एक टारगेटेड एयरस्ट्राइक के जरिए हमास के टॉप आर्मी लीडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा को मार गिराया है। अल-इस्सा को 7 अक्टूबर 2023 के नरसंहार का मास्टरमाइंड और हमास के सैन्य विंग के संस्थापक सदस्यों में से एक बताया गया है।

Aaj ki taaja khabar 29 june 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2025 | 06:49 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News Update
  • Live Updates

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 27 अगस्त 2025: राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में आज शामिल होंगे अखिलेश यादव

2

आज की ताजा खबर 27 अगस्त 2025: एक क्लिक में पढ़ें आज की सारी बड़ी खबरें

3

आज की ताजा खबर 26 अगस्त 2025: महा गठबंधन के लोगों में एकता नहीं: जीतन राम मांझी

4

आज की ताजा खबर 25 अगस्त 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.