लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
26 Aug 2025 11:19 AM (IST)
बिहार सीएम नीतीश कुमार आज शाम 5 बजे के आस पास दिल्ली पहुंचेंगे। वो शाम को एम्स में रुटीन चेकअप करवाएंगे और अगले दिन दिल्ली में रहेंगे। नीतीश एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात कर सकते हैं। गुरुवार को पटना वापसी होगी।
26 Aug 2025 10:38 AM (IST)
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की छापेमारी पर AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी के पीछे एकमात्र कारण यह है कि कल प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ। देश के सामने आ गया कि प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी है। देश के सामने आ गया कि प्रधानमंत्री ने डिग्री को लेकर झूठ बोला। प्रधानमंत्री की डिग्री के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ईडी सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी कर रही है..."
#WATCH | On ED raids against AAP leader Saurabh Bharadwaj, former Delhi Deputy CM and AAP leader Manish Sisodia says, "The only reason behind the ED raid at Saurabh Bharadwaj's house is that yesterday a big revelation was made about the Prime Minister's degree. It came to the… pic.twitter.com/6WJEXazX7c
— ANI (@ANI) August 26, 2025
26 Aug 2025 10:01 AM (IST)
सुपौल में राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। हाल ही में उनके साथ प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल हुई हैं।
वोटर अधिकार यात्रा आज बिहार के मिथिलांचल पहुंचा..आज यात्रा में Rahul Gandhi का साथ देने Priyanka Gandhi भी पहुंची हैं।
अगले दो दिनों में @mkstalin से लेकर @yadavakhilesh तक, कई बड़े नेता यात्रा में शामिल होंगे।
यात्रा अगले दो दिन मिथिलांचल के मधुबनी और दरभंगा संभाग के कई इलाकों… pic.twitter.com/xRmCmWRSVr
— Harmeet Kaur K (@iamharmeetK) August 26, 2025
26 Aug 2025 09:00 AM (IST)
आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। उनके घर पर रेड चल रही है। दिल्ली की एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने AAP सरकार के दौरान स्वास्थ्य ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ जून में केस दर्ज किया था।
26 Aug 2025 08:25 AM (IST)
मदर टेरेसा की 115वीं जयंती पर कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मदर टेरेसा हाउस में सामूहिक प्रार्थना की गई।
#WATCH पश्चिम बंगाल: मदर टेरेसा की 115वीं जयंती पर कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मदर टेरेसा हाउस में सामूहिक प्रार्थना की गई। pic.twitter.com/AZxDal6MZt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025
26 Aug 2025 07:03 AM (IST)
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के पास बह रही हैं। पुराने यमुना पुल से लिया गया दृश्य।
#WATCH | Yamuna river continues to flow near the danger mark in Delhi.
Visuals from the Old Yamuna Bridge. pic.twitter.com/l2T3ycutob
— ANI (@ANI) August 26, 2025
26 Aug 2025 06:59 AM (IST)
सहरसा के डीएम दीपेश कुमार ने कहा, मैंने इस संबंध में ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात की है। बाढ़ के कारण पुल और सड़क ढह गई। विभाग की ओर से एक जांच दल आ गया है। जांच दल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद, संशोधित अनुमान तैयार किया जाएगा और काम फिर से शुरू किया जाएगा।
#WATCH | Saharsa, Bihar | A bridge situated in Bhelahi village of the Saharsa district collapsed due to floods.
Saharsa DM Deepesh Kumar says, "...I have spoken to the Executive Engineer of the Rural Construction Department in this regard... The bridge and road collapsed due to… pic.twitter.com/oEn7tjbVCo
— ANI (@ANI) August 25, 2025
Aaj Ki Taza Khabar: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को उनके पद से हटा दिया है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी दी। लिसा कुक को 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नियुक्त किया था।