ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
25 Aug 2025 04:50 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "अखिलेश यादव का PDA फर्जी है। वे जो मुंगेरीलाल जैसे सपने देख रहे हैं, वह टूटने वाले हैं। PDA यानी पिछड़ा और दलित वर्ग, उत्तर प्रदेश की महिलाएं, उत्तर प्रदेश के गरीब, उत्तर प्रदेश के किसान जानते हैं कि अगर समाजवादी पार्टी आई तो उन्हें लूट लेगी... समाजवादी पार्टी का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है... ये क्रेडिट का विषय नहीं है। क्या सपा और भाजपा के बीच अंतरिक्ष में चुनाव होने वाला है? अगर भारत का तिरंगा अंतरिक्ष में लहरा रहा है, हमारा गगनयान उड़ान भरने वाला है, हमने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना तिरंगा फहराया है, तो ये गर्व की बात है। इस तरह की बातें करना बचकाना है..."
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "अखिलेश यादव का PDA फर्जी है। वे जो मुंगेरीलाल जैसे सपने देख रहे हैं, वह टूटने वाले हैं। PDA यानी पिछड़ा और दलित वर्ग, उत्तर प्रदेश की महिलाएं, उत्तर प्रदेश के गरीब, उत्तर प्रदेश के किसान जानते हैं कि अगर… pic.twitter.com/foi81MUToa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
25 Aug 2025 03:53 PM (IST)
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का परिवार भी उनके साथ है।
#WATCH | लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का परिवार भी उनके साथ है। pic.twitter.com/hHKttte93M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
25 Aug 2025 03:34 PM (IST)
130वें संविधान संशोधन विधेयक पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, " कार्यपालिका (केंद्र सरकार) जाँच एजेंसियों की नियुक्ति करती है, चाहे वो सीबीआई हो या ईडी। जब तक नियुक्तियां स्वतंत्र रूप से नहीं होंगी, तब तक यह सवाल बना रहेगा कि ये एजेंसियां सरकार के निर्देशन में काम करती हैं। यूपीए के समय में भी यही स्थिति थी... संविधान (अनुच्छेद) में प्रावधान है कि भारत के राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद की सलाह से निर्देशित होंगे। प्रस्तावित विधेयक कहता है कि राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को हटा सकते हैं। लेकिन कैसे? यह विधेयक उस अनुच्छेद के विपरीत है। क्या राष्ट्रपति किसी प्रधानमंत्री को इस्तीफ़ा दिला सकते हैं?..."
#WATCH हैदराबाद: 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, " कार्यपालिका (केंद्र सरकार) जाँच एजेंसियों की नियुक्ति करती है, चाहे वो सीबीआई हो या ईडी। जब तक नियुक्तियां स्वतंत्र रूप से नहीं होंगी, तब तक यह सवाल बना रहेगा कि ये एजेंसियां सरकार के निर्देशन… pic.twitter.com/Kopuw2uqS1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
25 Aug 2025 01:41 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " हमने तय किया है कि फिजी यूनिवर्सिटी में हिंदी और संस्कृत पढ़ाने के लिए भारतीय शिक्षक भेजा जायेगा और फिजी के पंडित भारत आकर प्रशिक्षण लेंगे और गीता महोत्सव में भी भाग लेंगे। यानी भाषा से संस्कृति तक रिश्ते और अधिक गहरे होंगे।"
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " हमने तय किया है कि फिजी यूनिवर्सिटी में हिंदी और संस्कृत पढ़ाने के लिए भारतीय शिक्षक भेजा जायेगा और फिजी के पंडित भारत आकर प्रशिक्षण लेंगे और गीता महोत्सव में भी भाग लेंगे। यानी भाषा से संस्कृति तक रिश्ते और अधिक गहरे होंगे। जलवायु… pic.twitter.com/dBvaNIqARu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
25 Aug 2025 01:04 PM (IST)
कोलकाता के एसएससी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने TMC के आरोपी विधायक जिबान कृष्णा साहा को गिरफ्तार कर लिया है।
25 Aug 2025 12:27 PM (IST)
फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका ने अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका और प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता हुई।
#WATCH फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका और प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की।
(वीडियो सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/oHqk7b3Ykm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
25 Aug 2025 11:07 AM (IST)
निक्की हत्याकांड मामले में हाल ही में चौथी गिरफ्तारी हो गई है। थाना कासना पुलिस की ओर से मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के चलते वांछित अभियुक्त ससुर सतवीर पुत्र फकीरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
25 Aug 2025 10:15 AM (IST)
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा कि धनखड़ जी एक संवैधानिक पद पर आसीन थे और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संविधान के अनुरूप अच्छा काम किया। धनखड़ ने अपनी व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्या के कारण इस्तीफा दिया है और किसी को भी इसे ज्यादा खींचकर कुछ खोजने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
Dhankhar ji was sitting on a constitutional post and during his tenure, he did good work according to the constitution. He has resigned due to his personal health problem. One should not try to stretch it too much and find something: Home Minister Amit Shah answering on former VP… pic.twitter.com/UAdTvEKcXt
— ANI (@ANI) August 25, 2025
25 Aug 2025 09:28 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। निक्की मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी हुई है। निक्की के जेठ रोहित को नोएडा पुलिस ने रोहित भाटी गिरफ्तार को कर लिया है।
25 Aug 2025 07:57 AM (IST)
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने आज यानी 25 अगस्त से किराए में बढ़ोतरी का फैसला किया है। दूरी के हिसाब से अब किराया 1 रुपये से 4 रुपये तक ज्यादा देना पड़ेगा।
The passenger fares of the Delhi Metro services have been revised with effect from today, that is, 25th August 2025 (Monday) onwards. The increase is minimal, ranging from ₹ 1 to ₹ 4 only depending on the distance of travel (upto ₹5 for the Airport Express Line). The new fare… pic.twitter.com/gOgOGmebxz
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 25, 2025
25 Aug 2025 06:59 AM (IST)
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय की पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़ी याचिका पर अपना फैसला टाल दिया था। अब इस मामले में आज फैसला आ सकता है।
25 Aug 2025 06:55 AM (IST)
बुलंदशहर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर घटाल गांव के पास कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे गोगाजी के भक्तों से भरे ट्रैक्टर को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 43 घायल हो गए।
#WATCH | Uttar Pradesh | Visuals from the spot where 8 people died and 43 got injured after a container hit a tractor full of devotees of Gogaji, going to Gogamedi, Rajasthan, from Kasganj, near Ghatal village on National Highway 34 under Bulandshahr police station. pic.twitter.com/yjpqNnOhhJ
— ANI (@ANI) August 25, 2025
Aaj Ki Taza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अगस्त को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद और हंसलपुर में कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कुल मिलाकर 5400 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा गुजरात को मिलेगा।