ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
28 Aug 2025 03:38 PM (IST)
महाराष्ट्र के राज्यपाल और एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने आज लालबागचा राजा गणपति के दर्शन किए।
#WATCH मुंबई | महाराष्ट्र के राज्यपाल और एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने आज लालबागचा राजा गणपति के दर्शन किए। pic.twitter.com/ZcpNuvTftV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2025
28 Aug 2025 02:47 PM (IST)
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "दोनों युवराज वोटर लिस्ट के बारे में चर्चा कर रहे हैं कि वोट चोरी हो रहा है। क्या वे बिहार के लोगों का अपमान कर रहे हैं?... वे एम.के. स्टालिन को यहां लेकर आए हैं जिन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया था... बिहार के मतदाताओं का अपमान अब नहीं सहा जाएगा...समस्या यही है कि उनको(कांग्रेस) मत नहीं मिलता। उन्हें वोट नहीं मिलता तो इसमें हम क्या करें?... जनता उन्हें फिर से हराएगी..."
#WATCH | नालंदा, बिहार: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "दोनों युवराज वोटर लिस्ट के बारे में चर्चा कर रहे हैं कि वोट चोरी हो रहा है। क्या वे बिहार के लोगों का अपमान कर रहे हैं?... वे एम.के. स्टालिन को यहां लेकर आए हैं जिन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया था... बिहार के मतदाताओं… pic.twitter.com/jkLFCv8GoL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2025
28 Aug 2025 01:47 PM (IST)
संभल की डेमोग्राफी को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है। इसके मुताबिक अब संभल में केवल 15 प्रतिशत हिंदू बचे हैं और बाकी सब पलायन कर गए। संभल नगर पालिका में आजादी के बाद 45% हिंदू थे। ये बात तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में सामने आई है।
28 Aug 2025 01:40 PM (IST)
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही एक संकल्प भी पारित किया गया है।
28 Aug 2025 01:34 PM (IST)
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के आमला टोला स्थित कन्या विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा जोया परवीन स्कूल के बाथरूम में संदिग्ध हालत में झुलस गई थी। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी बात को लेकर उसके परिजन और स्थानीय लोग भड़के हुए हैं।
28 Aug 2025 01:05 PM (IST)
जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने आज फैसला सुनाते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती 2021 को रद्द कर दिया है। 14 अगस्त को दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद ये फैसला रिजर्व किया था।
28 Aug 2025 12:11 PM (IST)
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को 'वोटर अधिकार यात्रा' के क्रम में सीतामढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार में एसआरआई के जरिए काटे गए नामों को लेकर चुनाव आयोग को घेरा। उन्होंने कहा कि ये अभी वोट काटे गए हैं लेकिन नए नाम जोड़े भी जाएंगे।
28 Aug 2025 11:50 AM (IST)
रेलवे ने जम्मू आने-जाने वाली 58 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ये फैसला लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के चलते लिया गया है।
28 Aug 2025 11:36 AM (IST)
केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने फैसला लिया है कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ सतीश कुमार का कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया जाए। अब वे आगे भी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर अपनी जिम्मेदारी निभाते दिखेंगे।
28 Aug 2025 10:45 AM (IST)
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हमें मालूम है कि वे(NDA) बिहार में 'चुनाव चोरी' करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए हमने 'वोटर अधिकार यात्रा' यहां पर शुरू की है ताकि इन लोगों को पता चल जाए कि बिहार की जनता होशियार है, सावधान है और भाजपा व चुनाव आयोग को बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं करने देगी। जो भी अधिकार आपको मिले हैं वह संविधान ने दिए हैं लेकिन यह भाजपा के लोग आपसे ये अधिकार छीनना चाहते हैं।"
28 Aug 2025 10:15 AM (IST)
बिहार में सुरक्षा एजेंसियों को हाईअलर्ट कर दिया गया है। PHQ के वरिष्ठ अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के रास्ते पाकिस्तान के तीन आतंकवादी बिहार में घुस आए हैं।
हसनैन अली - निवासी रावलपिंडी, पाकिस्तान
आदिल हुसैन - निवासी उमरकोट, पाकिस्तान
मोहम्मद उस्मान - निवासी बहावलपुर, पाकिस्तान
28 Aug 2025 09:00 AM (IST)
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीतामढ़ी में जानकी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं। उनके साथ तेजस्वी यादव भी हैं. आज उनकी यात्रा का 12वां दिन हैं।
28 Aug 2025 08:40 AM (IST)
बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में सेना ने एक बार फिर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया है। नियंत्रण रेखा पर हुई भीषण मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।
28 Aug 2025 08:32 AM (IST)
देश की राजधानी के न्यू अशोक नगर में स्पेशल सेल की टीम एक एनकाउंटर किया है। इस पूरी कार्रवाई में लॉरेंस गैंग के 2 बदमाश पकड़े गए हैं।
28 Aug 2025 07:43 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आत्मसमर्पण करने वाले 30 नक्सलियों का पुनर्वास किया गया है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बीजापुर में 30 नक्सलियों का आत्मसमर्पण और पुनर्वास राज्य सरकार की पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों के प्रयासों और चल रहे विकास कार्यों का परिणाम है।
28 Aug 2025 07:11 AM (IST)
जम्मू कश्मीर के डोडा में बादल फट गया है। बादल फटने से नदी उफान पर दिखाई दे रही है। लगातार बादल फटने से तबाही जैसे हालात हो गए हैं।
28 Aug 2025 07:06 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी के उफान पर हैं। नदी के रौद्र रूप होने से चंडीगढ़-मनाली हाईवे का एक हिस्सा बह गया है।
28 Aug 2025 07:04 AM (IST)
उत्तराखंड के नैनीताल के मल्लीताल में मोहनको क्षेत्र में एक बिल्डिंग में बुधवार को आग लग गई। आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राहत और बचाव का कार्य जारी है।
Aaj Ki Taza Khabar: राहुल गांधी-तेजस्वी यादव बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। आज इस यात्रा का 12वां दिन है। वोटर लिस्ट रीविजन और वोट चोरी के साथ-साथ कई मुद्दों को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है। आज इस यात्रा में अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।