लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
26 Jan 2026 07:01 PM (IST)
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी के भेदभाव विरोधी नियम-2026 और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कथित अपमान के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही डीएम ने उन्हें अपने आवास पर बुला लिया।
26 Jan 2026 05:58 PM (IST)
गणतंत्र दिवस 2026 समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अवसर पर औपचारिक फील्ड बैटरी के तोपचियों ने स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन (एलएफजी) से पारंपरिक 21 तोपों की सलामी दी।
#WATCH | The Gunners of Ceremonial Field Battery presented the traditional 21 Gun Salute by Indigenous 105 mm Light Field Guns (LFG) on the occasion of the unfurling of the National Flag during the Republic Day 2026 celebrations.
(Source: Indian Army) pic.twitter.com/lSGg8Dzho5
— ANI (@ANI) January 26, 2026
26 Jan 2026 05:26 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के बारामूला और उरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मार्ग को जल्द खोलने के लिए सड़क पर मलबा हटाने का काम लगातार जारी है।
26 Jan 2026 04:47 PM (IST)
पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर 77वें गणतंत्रदिवस के अवसर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह शुरू हो गया।
#WATCH | Beating retreat ceremony at the Attari-Wagah border in Punjab's Amritsar on 77th #RepublicDay pic.twitter.com/h7gYCsNRmX
— ANI (@ANI) January 26, 2026
26 Jan 2026 03:56 PM (IST)
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया अपने पद से इस्तीफा। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का अपमान हम नहीं सहेंगे।
26 Jan 2026 02:00 PM (IST)
मालेगांव में पुलिस परेड ग्राउंड से कुछ ही दूरी पर स्थित एक गुब्बारे विक्रेता के नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सोमवार तड़के करीब 9:15 बजे हुए इस विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई है और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
26 Jan 2026 12:35 PM (IST)
कार्ति पी चिदंबरम ने कहा कि अगर वन नेशन वन इलेक्शन होता, तो सरकार के लिए पद्म पुरस्कार पाने वालों को चुनना बहुत मुश्किल होता। अब यह बहुत आसान है, बस चुनाव वाले राज्यों से लोगों को चुन लो।
26 Jan 2026 11:27 AM (IST)
बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा हिल्स में रविवार को हुए कई आईईडी विस्फोटों में 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। सभी को सुरक्षित निकालकर बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया। बीजापुर पुलिस के अनुसार, सभी की हालत स्थिर है।
26 Jan 2026 11:08 AM (IST)
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की कर्तव्य पथ पर रंगारंग झांकियों की आयोजित प्रस्तुति की जा रही है। देश की सैन्य शक्ति और संस्कृतियों का प्रदर्शन किया जा रहा।
#WATCH | 77th #RepublicDay🇮🇳 | National Flag unfurled at the Kartavya Path in Delhi, followed by the National Anthem with a thunderous 21-gun salute using 105 mm Light Field Guns, an indigenously developed artillery weapon system
(Source: DD) pic.twitter.com/Q2IgPGAE0K
— ANI (@ANI) January 26, 2026
26 Jan 2026 10:30 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्तव्य पथ पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें रिसीव किया। राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचकर पीएम मोदी ने अमर जवान ज्योति को नमन किया।
26 Jan 2026 09:41 AM (IST)
विधायक राजा सिंह को कल शाम हैदराबाद स्थित उनके आवास पर अब्दुल हाफ़िज़ नाम के एक व्यक्ति से धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में उस व्यक्ति ने धमकी दी है कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती और न ही उसे किसी भी तरह से नुकसान पहुंचा सकती है।
26 Jan 2026 09:07 AM (IST)
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है - यही हमारी आवाज़ है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच। इसी की मज़बूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है - हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जय हिंद! जय संविधान!
26 Jan 2026 08:49 AM (IST)
इंडिगो का कहना है कि हम ईरान के आसपास के इलाके में हो रहे घटनाक्रमों पर नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता मानते हुए फ्लाइट ऑपरेशंस की समीक्षा कर रहे हैं। मौजूदा हालात और सावधानी से आकलन करने के बाद 26, 27 और 28 जनवरी 2026 को त्बिलिसी, अल्माटी, ताशकंद और बाकू से आने-जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।
26 Jan 2026 07:29 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि मेरे सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के गौरव, सम्मान और महिमा का प्रतीक यह भव्य राष्ट्रीय पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। विकसित भारत के प्रति आपका संकल्प और भी मजबूत हो। यही मेरी हार्दिक कामना है।
26 Jan 2026 07:11 AM (IST)
अमेरिका में बड़े विंटर स्टॉर्म की वजह से रविवार को यात्रा करना बहुत मुश्किल हो गया, देश के सबसे बिज़ी एयरपोर्ट्स पर बड़े पैमाने पर फ्लाइट्स कैंसिल हुईं की गई हैं। कुल मिलाकर 10 हजार से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल की गई हैं।
26 Jan 2026 06:50 AM (IST)
आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। कर्तव्य पथ पर आज सैन्य शक्ति का अनोखा संगम दिखेगा। राफेल, सुखोई, जैगुआर जैसे विमान करतब दिखाएंगे। इसके अलावा देश की सांस्कृतिक विरासत और सैन्य शक्ति की एक शानदार झलक देखने को मिलेगी।
Breaking News Today: आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। कर्तव्य पथ पर आज सैन्य शक्ति का अनोखा संगम दिखेगा। राफेल, सुखोई, जैगुआर जैसे विमान करतब दिखाएंगे। इसके अलावा देश की सांस्कृतिक विरासत और सैन्य शक्ति की एक शानदार झलक देखने को मिलेगी। सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। 10,000 जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है।