Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 24 जनवरी: आज 61 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे पीएम मोदी

Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्तों को 61 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Jan 24, 2026 | 09:36 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 24 Jan 2026 09:36 AM (IST)

    24 Jan 2026 09:36 AM (IST)

    'भारत रत्न' कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें नमन किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर कर्पूरी ठाकुर हमेशा स्मरणीय और अनुकरणीय रहेंगे।

  • 24 Jan 2026 08:56 AM (IST)

    24 Jan 2026 08:56 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र ने हॉस्टल से लगाई छलांग, मौत

    ग्रेटर नोएडा में बीटेक के छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र शराब पार्टी कर दोस्तों के साथ हॉस्टल लौटा था, जिस पर हॉस्टल प्रबंधक ने परिजनों से शिकायत की थी। पिता की फोन पर डांट के बाद छात्र ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

  • 24 Jan 2026 08:27 AM (IST)

    24 Jan 2026 08:27 AM (IST)

    मुंबई के ओशिवारा फायरिंग मामले में कमाल आर खान गिरफ्तार

    मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग की घटना से जुड़े मामले में अभिनेता-निर्माता कमाल आर खान से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, कमाल आर खान को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जिसके बाद पुलिस उन्हें अपनी हिरासत में लेकर आगे की जांच करेगी।

  • 24 Jan 2026 06:58 AM (IST)

    24 Jan 2026 06:58 AM (IST)

    किसी भी हमले को 'पूरी तरह से युद्ध' माना जाएगा: ईरान

    हाल ही में ईरान ने कहा है कि किसी भी हमले को 'पूरी तरह से युद्ध' माना जाएगा। ईरान ने यह भी कहा कि हमलों का कड़ा जवाब भी दिया जाएगा।

  • 24 Jan 2026 06:55 AM (IST)

    24 Jan 2026 06:55 AM (IST)

    'बेटियां वरदान हैं, राष्ट्र की पहचान हैं', राष्ट्रीय बालिका दिवस पर CM योगी

    राष्ट्रीय बालिका दिवस पर CM योगी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। सीएम योगी ने लिखा-

     

    बेटियां वरदान हैं, हमारा अभिमान हैं, राष्ट्र की पहचान हैं।

    आज 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' के अवसर पर सभी माताओं-बहनों और भारत की बेटियों को हार्दिक बधाई एवं राष्ट्र निर्माण में उनके संघर्ष, समर्पण और सफलता का अभिनंदन।

    हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नए प्रतिमान… pic.twitter.com/x6B1uRB71I

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 24, 2026

Breaking News Today Live: 18वां रोजगार मेला देशभर के 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। नव नियुक्त उम्मीदवार गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार ग्रहण करेंगे। रोजगार मेला रोजगार सृजन के उद्देश्य से शुरू की गई सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसकी स्थापना के बाद से, देश भर में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से अधिक भर्ती पत्र जारी किए जा चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IND Vs NZ 2nd T20 Live Score: रायपुर में टीम इंडिया का रिकॉर्जचेज, 209 रन के लक्ष्य को 15.2 में किया हासिल

आज की ताजा खबर 23 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

28 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, केंद्र ने 27 को बुलाई सर्वदलीय बैठक; विपक्ष को साधने की तैयारी

दर्दनाक हादसे से दहला जम्मू-कश्मीर: 200 फीट गहरी खाईं में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवान शहीद; 7 घायल

Aaj ki taaja khabar 24th january 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2026 | 06:49 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.