Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 23 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar Live: अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO से औपचारिक रूप से नाता तोड़ लिया है, जिनेवा मुख्यालय से झंडा हटाया गया, और अलगाव प्रक्रिया तक सीमित सहयोग जारी रहेगा।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jan 23, 2026 | 10:06 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Breaking News Today Live: अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से औपचारिक रूप से अलग होने का फैसला कर लिया है। अमेरिकी स्वास्थ्य और विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। इसके साथ ही जिनेवा स्थित WHO मुख्यालय के बाहर से अमेरिका का झंडा भी हटा दिया गया है। अमेरिका का कहना है कि संगठन से अलग होने की प्रक्रिया पूरी होने तक वह WHO के साथ केवल सीमित स्तर पर ही सहयोग करेगा। देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लिए लाइव ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें….

The liveblog has ended.
  • 23 Jan 2026 08:17 PM (IST)

    23 Jan 2026 08:17 PM (IST)

    लालकृष्ण आडवाणी से मिले राजनाथ सिंह

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्णा अडवाणी से उनके घर पर मुलाकात की। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "अडवाणी जी के घर गया। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।" pic.twitter.com/xR2DkKDYqs

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 07:12 PM (IST)

    23 Jan 2026 07:12 PM (IST)

    बांग्लादेश के लिए सही कदम उठाएं यूनुस- शेख हसीना

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि अवामी लीग बांग्लादेश को एकजुट करने और पिछले बारह महीनों की फूट डालने वाली हरकतों को खत्म करने के लिए ये कदम उठाने की अपील करती है। हम मोहम्मद यूनुस से आग्रह करते हैं कि वे अपने ही लोगों को नजरअंदाज करना बंद करें और हमारे देश को ठीक करने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

  • 23 Jan 2026 06:10 PM (IST)

    23 Jan 2026 06:10 PM (IST)

    कठुआ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया। आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने कठुआ जिले के बिलावर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

  • 23 Jan 2026 05:17 PM (IST)

    23 Jan 2026 05:17 PM (IST)

    मथुरा और वृंदावन में होली उत्सव की शुरुआत

    उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में बसंत पंचमी पर होली उत्सव शुरू हो गया है, जिसमें भक्त अलग-अलग मंदिरों में रंगों का त्योहार मना रहे हैं।

    #WATCH उत्तर प्रदेश | मथुरा और वृंदावन में बसंत पंचमी पर होली उत्सव शुरू हो गया है, जिसमें भक्त अलग-अलग मंदिरों में रंगों का त्योहार मना रहे हैं।

    (वीडियो वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर से है) pic.twitter.com/hzAJNtvJyZ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 04:15 PM (IST)

    23 Jan 2026 04:15 PM (IST)

    26 जनवरी को सुबह 3 बजे से शुरू होगी दिल्ली मेट्रो

    दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को सभी लाइनों पर सुबह 3:00 बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी। यह खास इंतज़ाम लोगों को कर्तव्य पथ तक पहुंचने में आसानी हो और वे गणतंत्र दिवस समारोह देख सकें, इसके लिए किया गया है।

    जैसे ही देश गणतंत्र दिवस के गौरव और भावना का जश्न मनाएगा, दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को सभी लाइनों पर सुबह 3:00 बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी। यह खास इंतज़ाम लोगों को कर्तव्य पथ तक पहुंचने में आसानी हो और वे गणतंत्र दिवस समारोह देख सकें, इसके लिए किया गया है। यात्रियों… pic.twitter.com/ijz0FmfQge

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 03:28 PM (IST)

    23 Jan 2026 03:28 PM (IST)

    अनुराग ठाकुर ने 'युवा चेंजमेकर' प्रोग्राम लॉन्च किया

    भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने 'युवा चेंजमेकर' प्रोग्राम पर कहा कि हमने युवा चेंज मेकर कार्यक्रम आज हिमाचल प्रदेश में बसंत पंचमी के मौके पर लॉन्च किया है। इसमें प्रदेश के हर जिले से, हर क्षेत्र से हजारों युवाओं को नामांकन करने का अवसर मिलेगा।

    #WATCH | धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने 'युवा चेंजमेकर' प्रोग्राम पर कहा, "...हमने युवा चेंज मेकर कार्यक्रम आज हिमाचल प्रदेश में बसंत पंचमी के मौके पर लॉन्च किया है। इसमें प्रदेश के हर जिले से, हर क्षेत्र से हजारों युवाओं को नामांकन करने का अवसर मिलेगा। 25… pic.twitter.com/gRmOCLK3rE

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 02:25 PM (IST)

    23 Jan 2026 02:25 PM (IST)

    ED ऑफिस पहुंचे YSRCP नेता पी.वी. मिथुन रेड्डी

    YSRCP के पी.वी. मिथुन रेड्डी कथित आंध्र प्रदेश शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए ED ऑफिस पहुंचे।

  • 23 Jan 2026 01:55 PM (IST)

    23 Jan 2026 01:55 PM (IST)

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बिगड़ी तबीयत

    प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और माघ मेला प्रशासन के बीच विवाद जारी है। वसंत पंचमी के बड़े स्नान पर्व पर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। दोपहर 1 बजे तक अविमुक्तेश्वरानंद गंगा स्नान के लिए नहीं निकले, जिससे मेले में चर्चा बढ़ गई। उनके शिष्यों के अनुसार, उन्हें सुबह से तेज बुखार है और स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से वह अपनी वैनिटी वैन में ही हैं।

     

  • 23 Jan 2026 01:38 PM (IST)

    23 Jan 2026 01:38 PM (IST)

    गणतंत्र दिवस पर बंद रहेगी दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग

    77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के अवसर पर सुरक्षा के चलते दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के सभी नमो भारत स्टेशनों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। इसी के तहत, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार नमो भारत स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं 25 जनवरी दोपहर 2:00 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2:00 बजे तक बंद रहेंगी।

  • 23 Jan 2026 01:16 PM (IST)

    23 Jan 2026 01:16 PM (IST)

    DMK ने बहुत खराब प्रदर्शन किया है: पीयूष गोयल

    मदुरंतकम में आयोजित NDA की रैली में केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु भाजपा चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने कहा, DMK ने बहुत खराब प्रदर्शन किया है। यह एक वंशवादी और भ्रष्ट सरकार है। तमिलनाडु के लोगों ने भ्रष्टाचारी, विकास विरोधी और बुरे शासन वाली पार्टी को हराने का मन बना लिया है।

    #WATCH चेंगलपट्टू (तमिलनाडु): मदुरंतकम में आयोजित NDA की रैली में केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु भाजपा चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने कहा, "DMK ने बहुत खराब प्रदर्शन किया है। यह एक वंशवादी और भ्रष्ट सरकार है। तमिलनाडु के लोगों ने भ्रष्टाचारी, विकास विरोधी और बुरे शासन वाली पार्टी को… pic.twitter.com/jHnzLePm3z

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 12:40 PM (IST)

    23 Jan 2026 12:40 PM (IST)

    मैं केरल के सभी लोगों को पराक्रम दिवस की बधाई देता हूं: पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा में हिस्सा लिया और संबोधित किया। उन्होंने कहा, आज वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा का पावन पर्व भी है। ये महामाघ महोत्सव उसका भी समय है मैं केरल के लोगों को इन पर्वों की शुमकामनाएं देता हूं। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती भी है हम इसे पराक्रम दिवस के रूप में भी मानते हैं। मैं सभी को पराक्रम दिवस की बधाई देता हूं।

    #WATCH तिरुवनंतपुरम (केरल): पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा में हिस्सा लिया और संबोधित किया।

    उन्होंने कहा, "...आज वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा का पावन पर्व भी है। ये महामाघ महोत्सव उसका भी समय है मैं केरल के लोगों को इन पर्वों की शुमकामनाएं देता हूं। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती… pic.twitter.com/vvTjMv4Bre

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 12:05 PM (IST)

    23 Jan 2026 12:05 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में CSIR के नवाचार केंद्र का लोकार्पण किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,"केंद्र सरकार कनेक्टिविटी, विज्ञान और नवाचार और हेल्थकेयर पर भी बहुत अधिक निवेश कर रही है। केरल में CSIR के नवाचार केंद्र का लोकार्पण, मेडिकल कॉलेज में रेडियो सर्जरी सेंटर की शुरुआत से केरल को विज्ञान, नवाचार और हेल्थकेयर का हब बनाने में मदद मिलेगी।"

    #WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,"केंद्र सरकार कनेक्टिविटी, विज्ञान और नवाचार और हेल्थकेयर पर भी बहुत अधिक निवेश कर रही है। केरल में CSIR के नवाचार केंद्र का लोकार्पण, मेडिकल कॉलेज में रेडियो सर्जरी सेंटर की शुरुआत से केरल को विज्ञान, नवाचार और हेल्थकेयर का हब बनाने में… pic.twitter.com/tbKP6ENlld

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 11:08 AM (IST)

    23 Jan 2026 11:08 AM (IST)

    दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर ड्रोन हमले का अलर्ट

    दिल्ली में 26 जनवरी से पहले संभावित ड्रोन हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए बॉर्डर क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

  • 23 Jan 2026 10:55 AM (IST)

    23 Jan 2026 10:55 AM (IST)

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर त्रिपुरा में रैली निकाली गई

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से जो यहां पर स्कूल है यहां पर हम बचपन से देख रहे हैं कि जैसे यहां पर श्रद्धांजलि दी जाती है शायद ही कही किसी स्कूल की तरफ से जो यात्रा निकाली जाती है वैसा होगा, मुझे नहीं पता है। लेकिन 1948 में ये स्कूल स्थापित हुआ और 1951 से ये यात्रा निकाली जाती है। इसका मतलब है कि सबके दिल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस है। हम सब भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। आज सरस्वती पूजा भी है तो आज उत्सव का माहौल बना हुआ है।

    #WATCH अगरतला (त्रिपुरा): नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से जो यहां पर स्कूल है यहां पर हम बचपन से देख रहे हैं कि जैसे यहां पर श्रद्धांजलि दी जाती है शायद ही कही किसी स्कूल की तरफ से जो यात्रा… pic.twitter.com/ldsCn2XhJ4

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 10:09 AM (IST)

    23 Jan 2026 10:09 AM (IST)

    सीएम योगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत की आजादी का एक ऐसा नाम है जिस नाम के माध्यम से उनके विराट व्यक्तित्व हर एक भारतीय के सामने अपने आप आता हुआ दिखाई देता है। जब भी हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम लेते हैं तब हर भारतीय के मन में उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान आता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई में एक नई दिशा दी थी उनका विराट व्यक्तित्व हर भारतीय को प्रभावित करता था।

    #WATCH लखनऊ (यूपी): यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    उन्होंने कहा, "नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत की आजादी का एक ऐसा नाम है जिस नाम के माध्यम से उनके विराट व्यक्तित्व हर एक भारतीय के सामने अपने आप आता हुआ दिखाई देता है। जब… pic.twitter.com/cU9pZAg5qu

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 10:03 AM (IST)

    23 Jan 2026 10:03 AM (IST)

    नोएडा में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

    नोएडा के कुछ निजी स्कूलों को ई‑मेल धमकी मिलने के बाद पुलिस, बॉम्ब स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड और बीडीडीएस की टीमों ने स्कूल परिसरों में तुरंत सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

  • 23 Jan 2026 09:18 AM (IST)

    23 Jan 2026 09:18 AM (IST)

    इंदौर के महू में दूषित पानी से 24 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

    इंदौर के भागीरथपुरा के बाद अब महू में भी दूषित पेयजल का कहर देखने को मिला है। पट्टी बाजार और मोती महल सहित कई इलाकों में गंदा पानी पीने से 24 से अधिक लोग बीमार पड़ गए।

    Nine people fall ill due to contaminated drinking water in Mhow tehsil of Madhya Pradesh's Indore district: Officials

    — Press Trust of India (@PTI_News) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 08:58 AM (IST)

    23 Jan 2026 08:58 AM (IST)

    PM मोदी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की

    PM मोदी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक्स पर लिखा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर, पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाने वाला यह दिन, हम उनके अदम्य साहस, पक्के इरादे और देश के लिए उनके बेमिसाल योगदान को याद करते हैं। वे निडर लीडरशिप और पक्की देशभक्ति की मिसाल थे। उनके आदर्श पीढ़ी दर पीढ़ी को एक मज़बूत भारत बनाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

    পরাক্রম দিবস হিসেবে পালিত, নেতাজি সুভাষচন্দ্র বসুর জন্মবার্ষিকীতে, আমরা তাঁর অদম্য সাহস, দৃঢ় সংকল্প এবং জাতির প্রতি অতুলনীয় অবদানকে স্মরণ করছি। তিনি ছিলেন নির্ভীক নেতৃত্ব ও অটল দেশপ্রেমের মূর্ত প্রতীক । তাঁর আদর্শ আজও প্রজন্মের পর প্রজন্মকে শক্তিশালী ভারত গড়তে অনুপ্রাণিত করে। pic.twitter.com/GDo7MQCPnP

    — Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 08:03 AM (IST)

    23 Jan 2026 08:03 AM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए देशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि, आप सभी को प्रकृति की सुंदरता और दिव्यता को समर्पित पावन पर्व बसंत पंचमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद हर किसी को प्राप्त हो। उनकी कृपा से सबका जीवन विद्या, विवेक और बुद्धि से सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।

    आप सभी को प्रकृति की सुंदरता और दिव्यता को समर्पित पावन पर्व बसंत पंचमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद हर किसी को प्राप्त हो। उनकी कृपा से सबका जीवन विद्या, विवेक और बुद्धि से सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।

    — Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 07:35 AM (IST)

    23 Jan 2026 07:35 AM (IST)

    बसंत पंचमी के मुख्य स्नान के लिए बड़ी संख्या में संगम पहुंचे रहे श्रद्धालु

    प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि आज बसंत पंचमी का मुख्य स्नान है और आधी रात से ही श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ घाटों पर पहुँच रही है। उन्होंने कहा कि सभी घाटों पर स्नान सुचारू रूप से जारी है। जल पुलिस पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्य का पालन कर रही है, और उनके साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ भी तैनात हैं। इसके अलावा, श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भी मौजूद हैं। फिलहाल हल्का कोहरा छाया हुआ है, और कोहरा हटने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

    #WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: Prayagraj DM Manish Kumar Verma says, "Today is the main bath of Basant Panchami. Devotees have been arriving in large numbers since midnight. Bathing is proceeding smoothly at all ghats. The Water Police is performing its duties with full… https://t.co/Sk2tr5I9HC pic.twitter.com/6QQ0FarLM3

    — ANI (@ANI) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 06:31 AM (IST)

    23 Jan 2026 06:31 AM (IST)

    शांति बोर्ड के साथ काम करना संयुक्त राष्ट्र के लिए अच्छा होगा: ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वे वास्तव में ऐसा करना चाहते हैं या नहीं, लेकिन उनका मानना है कि इससे गाजा के मामले में बहुत सकारात्मक परिणाम निकल सकते हैं और संभव है कि यह अन्य मामलों में भी कारगर साबित हो। उन्होंने कहा कि यह पहल गाज़ा तक ही सीमित नहीं रह सकती। ट्रंप ने यह भी कहा कि वे इस दिशा में संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर काम करेंगे। उनके अनुसार, उन्होंने हमेशा माना है कि संयुक्त राष्ट्र में अपार क्षमता है, लेकिन उसने अभी तक अपनी पूरी क्षमता का उपयोग नहीं किया है। उन्होंने आठ युद्धों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कभी उन पर संयुक्त राष्ट्र से सीधे बात नहीं की, जबकि आम तौर पर ऐसा माना जाता है कि उन्होंने ऐसा किया होगा। ट्रंप ने दोहराया कि संयुक्त राष्ट्र में बहुत संभावनाएं हैं और उनका मानना है कि शांति बोर्ड के साथ काम करना संयुक्त राष्ट्र के लिए लाभकारी होगा।

    #WATCH | US President Donald Trump says, "...I'm not sure I want that, but it's going to do great work with Gaza, and maybe other things, you know, it could be beyond Gaza. And we'll work with the United Nations... I've always said the United Nations has great potential, but they… pic.twitter.com/2eJvLHpdF0

    — ANI (@ANI) January 23, 2026

Aaj ki taaja khabar 23nd january 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2026 | 06:25 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • India
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.