लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
25 Jan 2026 07:22 AM (IST)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 130वां संस्करण सुनेंगे।
25 Jan 2026 06:31 AM (IST)
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के उनसे मिलने की खबरों पर पूर्व विधायक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने साफ कहा कि कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट थी। मैं जमीनी स्तर का आदमी हूँ। मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। मैं एक कार्यकर्ता हूँ और मेरे लिए कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद है।”
Breaking News Today Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। उनका यह संबोधन आज शाम 7 बजे आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित होगा। साथ ही दूरदर्शन के सभी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण पहले हिंदी और फिर अंग्रेजी में किया जाएगा।