महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कैबिनेट मंत्री आशिष शेलार और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक निवास वर्षा बंगले पर पहुंचे। इस बैठक में दक्षिण और उत्तर मुंबई से पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने और उनकी घोषणा पर चर्चा होने की संभावना है।
