लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
22 Feb 2026 07:30 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। कासगंज SP अंकिता शर्मा ने कहा कि, पुलिस को करीब 6.30 बजे जानकारी मिली कि यहां एक कमरे में रहने वाला सत्यवीर उर्फ श्यामवीर और उसका परिवार 2-3 दिन से घर से बाहर नहीं निकला है। जब वे मौके पर पहुंचे और पर्दे हटाए तो सत्यवीर की बॉडी फंदे से लटकी हुई मिली, और बाकी चार बॉडी बेड पर रजाई के नीचे मिलीं। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि सत्यवीर ने अपने परिवार के बाकी लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है।
#WATCH | Kasganj, UP: Kasganj SP Ankita Sharma says "... The local police received information at around 6.30 that Satyaveer alias Shyamveer, who lived in a room here, and his family had not come out of the house for 2-3 days. When they reached the spot and removed the curtains,… https://t.co/57e5Xbm41Z pic.twitter.com/G7HhdmcN89
— ANI (@ANI) February 21, 2026
22 Feb 2026 06:31 AM (IST)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा, सेमी-न्यूड होकर विरोध प्रदर्शन करना और इस तरह से बर्ताव करना गलत और इससे ग्लोबल कम्युनिटी के सामने देश को काफी शर्मिंदगी हुई।
सतारा (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "सेमी-न्यूड होकर विरोध प्रदर्शन करना और इस तरह से बर्ताव करना गलत और इससे ग्लोबल कम्युनिटी के सामने देश को काफी शर्मिंदगी हुई।”… pic.twitter.com/pnffg7kGDr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
Breaking News Today Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन से नमो भारत रैपिड रेल के विस्तार का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे होगा, इसके बाद पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह दिल्ली दौरे पर हैं और राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर बीजेपी के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर सकते हैं। इसके साथ ही देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों से राब्ता करने के इस लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइए…