लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
20 Feb 2026 07:51 AM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सीमावर्ती गांवों के व्यापक और सतत विकास के लिए तैयार किए गए जीवंत ग्राम कार्यक्रम (वीवीपी) के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। इस चरण में 15 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 1,954 सीमावर्ती गांव शामिल हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, वीवीपी का यह दूसरा चरण पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित होगा। योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2028-29 तक 6,839 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य इन सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और अन्य सामाजिक सेवाओं का सतत विकास सुनिश्चित करना है।
20 Feb 2026 07:14 AM (IST)
अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी-2’ पर कहा, 'केरला स्टोरी-2 फर्जी कहानियों पर आधारित कहानी है और आजकल के निर्देशकों का पैसा कमाने का एक चलन चल चुका है। चाहे जैसे कमाना है। आजकल की फिल्म सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाने वाली और हिंदू-मुस्लिम भाई-चारे को खत्म करने वाली है। केरला स्टोरी-2 में लव-जिहाज दिखाया, मुस्लिम लड़कियां आतंकवाद से प्रेरित है, और भी मुस्लिम लड़कियों को गलत काम करते दिखाया गया है ये तमाम चीजे मुसलमानों को बदनाम करने के लिए एक योजना के तहत इस तरह का ये काम हो रहा है। ये समाज को अच्छा नहीं देती है।
#WATCH | बरेली, उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी-2’ पर कहा, 'केरला स्टोरी-2 फर्जी कहानियों पर आधारित कहानी है और आजकल के निर्देशकों का पैसा कमाने का एक चलन चल चुका है। चाहे जैसे कमाना है। आजकल की… pic.twitter.com/ySqOr8lkTo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2026
20 Feb 2026 06:24 AM (IST)
बीजू जनता दल के विधायक कलिकेश नारायण सिंह देव ने भारत एआई इम्पैक्ट समिट पर कहा कि एआई अब एक सच्चाई बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिखर सम्मेलन का आयोजन सराहनीय और स्वागत योग्य कदम है। साथ ही भविष्य में एआई के लिए व्यापक नियामक ढांचे की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: On India AI Impact Summit, BJD MLA Kalikesh Narayan Singh Deo says, "AI is certainly a reality... It is good to have a summit, and it is a welcome step... Some larger-scale regulatory framework (for AI) would be required going ahead." pic.twitter.com/RcXIEuBAjt
— ANI (@ANI) February 19, 2026
Breaking News Today Live: दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट आयोजित हो रही है। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दौरे पर हैं और शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की नतूनपुर सीमा चौकी का निरीक्षण कर हालात की समीक्षा करेंगे। वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर मेरठ पहुंचे हैं। वे शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज में ठहरे हुए हैं और 20 व 21 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।