Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 19 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 चल रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन किया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 19, 2026 | 10:19 PM

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Breaking News Today Live: दिल्ली में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आयोजन जारी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह लगभग 9:40 बजे भारत मंडपम पहुंचे हैं। कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और दुनिया की प्रमुख टेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी शिरकत कर रहे हैं और अपने विचार साझा करेंगे। वहीं, कांग्रेस महासचिव और असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा आज दो दिन के दौरे पर असम रवाना होंगी। इस दौरान वह गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी।

The liveblog has ended.
  • 19 Feb 2026 09:19 PM (IST)

    19 Feb 2026 09:19 PM (IST)

    इमैनुएल मैक्रों दिल्ली एयरपोर्ट से फ्रांस के लिए रवाना

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों इंडिया एआई समिट 2026 में शामिल होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुए।

    #WATCH | दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों #IndiaAIImpactSummit2026 में शामिल होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुए। pic.twitter.com/m4pe4n7giU

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2026

  • 19 Feb 2026 08:25 PM (IST)

    19 Feb 2026 08:25 PM (IST)

    विष्णु प्रसाद शर्मा भाजपा के साथ थे ही नहीं : सुवेंदु अधिकारी

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा के टीएमसी में शामिल होने पर कहा कि वे पार्टी के साथ नहीं थे। 2024 में वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर राजू बिस्ता के खिलाफ चुनाव में खड़े हुए थे। उन्हें 5000 वोट मिले। वे जानते थे कि उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। वे भाजपा के साथ नहीं हैं। जो भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ खड़े हुए, वो क्या भाजपा के साथ है।

    #WATCH | नंदीग्राम, पश्चिम बंगाल: राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा के TMC में शामिल होने पर कहा, "वे पार्टी के साथ नहीं थे। 2024 में वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर राजू बिस्ता के खिलाफ चुनाव में खड़े हुए थे। उन्हें 5000 वोट… pic.twitter.com/MEBamj3WVA

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2026

  • 19 Feb 2026 07:47 PM (IST)

    19 Feb 2026 07:47 PM (IST)

    असम में फीडबैक के आधार पर नेताओं को बांटेंगे टिकट: प्रियंका गांधी

    कांग्रेस सांसद और असम विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमिटी की चेयरपर्सन प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अभी मैं सबसे मिल रही हूं। सबसे सुझाव ले रही हूं। दो दिन हम यही करेंगे। व्यक्तिगत तौर पर हम जितने ज्यादा लोगों से मिल सकते हैं, मिलेंगे। स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्य 4-5 दिनों से सभी जिलों में जा रहे हैं। हम पूरा फीडबैक लेंगे और उसका आकलन करेंगे। हमारा प्रयास यही होगा कि टिकट अच्छी तरीके से बंटे।

    #WATCH | गुवाहाटी, असम: कांग्रेस सांसद और असम विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमिटी की चेयरपर्सन प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "अभी मैं सबसे मिल रही हूं, सबसे सुझाव ले रही हूं, दो दिन हम यही करेंगे। व्यक्तिगत तौर पर हम जितने ज्यादा लोगों से मिल सकते हैं मिलेंगे। स्क्रीनिंग… pic.twitter.com/zmP2O5ZOwN

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2026

  • 19 Feb 2026 07:10 PM (IST)

    19 Feb 2026 07:10 PM (IST)

    चुनाव आयोग ने प्रदेशों के अफसरों को एसआईआर को लेकर दिया निर्देश

    भारत के चुनाव आयोग ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को आने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ऑफ़ इलेक्टोरल रोल्स (SIR) की तैयारी का काम पूरा करने का निर्देश दिया है, जिसके अप्रैल 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

    भारत के चुनाव आयोग ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को आने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ऑफ़ इलेक्टोरल रोल्स की तैयारी का काम पूरा करने का निर्देश दिया है, जिसके अप्रैल 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। pic.twitter.com/1EcisicYXd

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2026

  • 19 Feb 2026 06:16 PM (IST)

    19 Feb 2026 06:16 PM (IST)

    कांग्रेस देश के लिए अच्छी बात कर ही नहीं सकती: रिजिजू

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस कभी अच्छी बात कर ही नहीं सकती। हमने तो कभी कांग्रेस को अच्छी बात करते सुना ही नहीं है। कांग्रेस के मुंह से देश की तरक्की के लिए कोई अच्छी बात आपने सुना है?

    पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर कहा, "कांग्रेस कभी अच्छी बात कर ही नहीं सकती। हमने तो कभी कांग्रेस को अच्छी बात करते सुना ही नहीं है। कांग्रेस के मुंह से देश की तरक्की के लिए कोई अच्छी बात आपने सुना है?..." pic.twitter.com/mtuyET3IKh

    — IANS Hindi (@IANSKhabar) February 19, 2026

  • 19 Feb 2026 05:40 PM (IST)

    19 Feb 2026 05:40 PM (IST)

    राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ की बैठक

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की।

    दिल्ली | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की।

    (सोर्स: AICC) pic.twitter.com/McOTjWPqvc

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2026

  • 19 Feb 2026 05:00 PM (IST)

    19 Feb 2026 05:00 PM (IST)

    शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से नहीं की जा सकती: राणे

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना नहीं की जा सकती। शिवाजी महाराज ने हिंदू स्वराज्य की स्थापना की, जबकि टीपू ने मंदिरों को नष्ट किया और लोगों को अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर किया।

    सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र: मंत्री नितेश राणे ने कहा, "...शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना नहीं की जा सकती। शिवाजी महाराज ने हिंदू स्वराज्य की स्थापना की, जबकि टीपू ने मंदिरों को नष्ट किया और लोगों को अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर किया..." pic.twitter.com/NcTkaKXjsQ

    — IANS Hindi (@IANSKhabar) February 19, 2026

  • 19 Feb 2026 04:15 PM (IST)

    19 Feb 2026 04:15 PM (IST)

    एक्सरसाइज MILAN-2026 में पहुंचे राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी के साथ विशाखापत्तनम में एक्सरसाइज MILAN-2026 के 13वें एडिशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।

    #WATCH | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी के साथ आज विशाखापत्तनम में एक्सरसाइज MILAN-2026 के 13वें एडिशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। pic.twitter.com/qjbom4tA8y

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2026

  • 19 Feb 2026 04:09 PM (IST)

    19 Feb 2026 04:09 PM (IST)

    एआई समिट में भाग लेने पहुंचे स्पेन के राष्ट्रपति

    स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज एआई समिट में शामिल होने के बाद दिल्ली पहुंचे। वो दिल्ली एयरपोर्ट से आयोजन स्थल के लिए रवाना हुए।

    #WATCH | स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ #IndiaAIImpactSummit2026 में शामिल होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुए। pic.twitter.com/5BzAKYlR3Y

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2026

  • 19 Feb 2026 01:04 PM (IST)

    19 Feb 2026 01:04 PM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट ने 'फ्रीबीज' पर की सख्त टिप्पणी

    सुप्रीम कोर्ट ने 'फ्रीबीज' यानी मुफ्त सुविधाओं पर कड़ी टिप्पणी की है। CJI ने कहा कि घाटे में चल रहे राज्य मुफ्त भोजन, बिजली और साइकिल जैसी योजनाएं बांट रहे हैं, जिससे देश का आर्थिक विकास बाधित हो रहा है।

  • 19 Feb 2026 12:36 PM (IST)

    19 Feb 2026 12:36 PM (IST)

    दिल्ली, मुंबई समेत कई एयरपोर्ट पर Navitaire सर्वर डाउन

    दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह अचानक चेक-इन सिस्टम फेल हो गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या Navitaire सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुई, जो सुबह 6:45 बजे से 7:28 बजे तक 43 मिनट तक जारी रही। इस दौरान, प्रमुख एयरलाइंस जैसे इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई, और यात्रियों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा।

  • 19 Feb 2026 12:07 PM (IST)

    19 Feb 2026 12:07 PM (IST)

    रमजान में बंद की जाएं शराब की दुकानें: AIMIM

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शोएब जमई ने सरकार से मांग की है कि रमजान के दौरान राजधानी में शराब की दुकानों को बंद रखा जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार से अपील है कि पवित्र महीने में सभी शराब के ठेके बंद किए जाएं और सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री व सेवन पर रोक लगाई जाए।

  • 19 Feb 2026 11:32 AM (IST)

    19 Feb 2026 11:32 AM (IST)

    पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

    चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में तुरंत सख्ती बढ़ा दी गई है। सचिवालय प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें इमारत को धमाके से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और एहतियातन पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया है।

  • 19 Feb 2026 10:47 AM (IST)

    19 Feb 2026 10:47 AM (IST)

    नोएडा में कई स्कूलों को बम की धमकी

    नोएडा में एक बार फिर से स्कूलों को मिली धमकी वाला मेल मिला है। यहां करीब एक दर्जन स्कूलों में बम होने की धमकी दी गई है। यह जानकारी ईमेल के जरिए भेजी गई थी।

  • 19 Feb 2026 10:35 AM (IST)

    19 Feb 2026 10:35 AM (IST)

    AI समिट में PM मोदी का संबोधन लाइव

    India is not just a part of the AI revolution, but is leading and shaping it. Speaking at the India AI Impact Summit in Delhi.
    https://t.co/m14PGy4LvI

    — Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2026

  • 19 Feb 2026 09:49 AM (IST)

    19 Feb 2026 09:49 AM (IST)

    पीएम मोदी पहुंचे भारत मंडपम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एआई समिट को संबोधित करने के लिए भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। उससे पहले भारत में आयोजित पहले ग्लोबल साउथ एआई समिट को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक आधारभूत तकनीक है, जो काम करने, सीखने और निर्णय लेने के तरीकों में व्यापक बदलाव ला रही है।

  • 19 Feb 2026 08:26 AM (IST)

    19 Feb 2026 08:26 AM (IST)

    शिवजयंती के दौरान बेकाबू हुई भीड़, महिला-बच्चों सहित कई घायल

    पुणे में शिवजयंती के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए। यही वजह है कि इसमें महिला-बच्चों सहित कई लोग घायल हुए हैं।

  • 19 Feb 2026 07:42 AM (IST)

    19 Feb 2026 07:42 AM (IST)

    सड़क हादसे के बाद नहर में गिरी कार, मथुरा में 4 लोगों की मौत

    मथुरा के गोवर्धन बाईपास पर भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार नहर में गिर गई थी। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से कार और शवों को बाहर निकाला है।

  • 19 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    19 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    PM मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रमजान के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पवित्र महीना समाज में एकता और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करे। मुसलमानों का पावन महीना रमजान आज, 19 फरवरी से शुरू हो रहा है।

    Ramzan Mubarak!

    May this auspicious month further the spirit of togetherness in our society. May there be peace and prosperity everywhere.

    — Narendra Modi (@narendramodi) February 18, 2026

  • 19 Feb 2026 06:30 AM (IST)

    19 Feb 2026 06:30 AM (IST)

    आज दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगी प्रियंका गांधी

    कांग्रेस महासचिव और असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा आज दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगी। इस दौरान वो गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के दर्शन करेंगी।

  • 19 Feb 2026 06:29 AM (IST)

    19 Feb 2026 06:29 AM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी आज ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ में होंगे शामिल

    दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 चल रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होंगे। सुबह करीब 9:40 बजे उद्घाटन समारोह होगा। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख भी मौजूद होंगे और अपने विचार रखेंगे।

Aaj ki taaja khabar 19th february 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 06:28 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.