Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 26 सितंबर 2025: PM मोदी बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे

Aaj Ki Taza Khabar: PM मोदी बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बिहार के मोतिहारी में जनसभा करेंगी। मिग-21 फाइटर जेट रिटायर होगा।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 26, 2025 | 12:35 PM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 26 Sep 2025 12:35 PM (IST)

    26 Sep 2025 12:35 PM (IST)

    मिग 21 महज एक विमान नहीं है बल्कि यह भारत-रूस संबंधों का प्रमाण- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मिग 21 महज एक विमान नहीं है बल्कि यह भारत-रूस संबंधों का प्रमाण है।" चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना के मिग-21 के सेवामुक्ति समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आज मैं सबसे पहले भारतीय वायुसेना के वीरों को नमन करता हूं। आजादी से लेकर अब तक आप सबने भारत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिस शौर्य पराक्रम का परिचय दिया है वह अपने आप में सभी भारतीयवासियों के लिए प्रेरणादायी है। आपकी वीरता की यह जो यात्रा रही है इसके पीछे मैं समझता हूं कि मिग-21 का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

    #WATCH चंडीगढ़: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मिग 21 महज एक विमान नहीं है बल्कि यह भारत-रूस संबंधों का प्रमाण है।" https://t.co/lGtxpuBF6t pic.twitter.com/nHoL98FKVj

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025

  • 26 Sep 2025 12:19 PM (IST)

    26 Sep 2025 12:19 PM (IST)

    बिहार में बेटियां बेखौफ होकर बाहर जाती- पीएम मोदी

    PM मोदी ने बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि राज्य में अब कानून का राज लौट आया है अब बेटियां बेखोफ होकर बाहर जा रही है।

  • 26 Sep 2025 11:42 AM (IST)

    26 Sep 2025 11:42 AM (IST)

    PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में

    पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा, "मुझे विश्वास है कि माताएं-बहनें आज दी जा रही राशि का सदुपयोग करेंगी, पिछली सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, पद छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया, उन्हें सिर्फ अपने परिवार की चिंता थी लेकिन हम परिवार को नहीं देखते, हम पूरे बिहार के लिए काम करते हैं।

  • 26 Sep 2025 11:36 AM (IST)

    26 Sep 2025 11:36 AM (IST)

    तेजस्वी यादव किसी भी तरह बिहार में अपनी सरकार बनाने को आतुर हैं- अरुण भारती

    पटना मे LJP (रामविलास) नेता अरुण भारती ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आ रहे हैं। उनका स्वागत है। वे विकास की सौगात लेकर और गठबंधन पर चर्चा करने बिहार आ रहे हैं। जैसा कि हम पहले भी कहते रहे हैं, हमारे गठबंधन में सीटों का बंटवारा बहुत अच्छे समन्वय के साथ होगा।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से वे (तेजस्वी यादव) किसी भी तरह बिहार में अपनी सरकार बनाने के लिए आतुर हैं, उनकी यह इच्छा कभी पूरी नहीं होगी।"

    #WATCH | पटना: LJP (रामविलास) नेता अरुण भारती ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आ रहे हैं। उनका स्वागत है। वे विकास की सौगात लेकर और गठबंधन पर चर्चा करने बिहार आ रहे हैं। जैसा कि हम पहले भी कहते रहे हैं, हमारे गठबंधन में सीटों का बंटवारा बहुत अच्छे समन्वय के साथ होगा।"… pic.twitter.com/EO9EmABJgR

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025

  • 26 Sep 2025 11:08 AM (IST)

    26 Sep 2025 11:08 AM (IST)

    उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता लद्दाख में हुई हिंसा पर बोले

    लद्दाख में हुई हिंसा पर उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा, "इसको साजिश कहा जा सकता है, लद्दाख अभी भी शांतिप्रिय है। लेकिन जो कुछ लोग हैं वो माहौल बिगाड़ना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। इस घटना में 90 लोग घायल हुए थे जिसमें से 19 लोग अभी डिस्चार्ज होने बाकि हैं उम्मीद है वो भी जल्द हो जाएंगे। यहां पर वातावरण फिर से शांत हो ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। धारा 163 लागू किया गया है एहतियातन के लिए स्कूल और कॉलेज बंद किए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द माहौल ठीक हो जाएगा। आज हम बैठक करने वाले हैं और अब माहौल शांत है।

    #WATCH लेह (लद्दाख): लेह में हुई हिंसा पर लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा, "...इसको साजिश कहा जा सकता है...लद्दाख अभी भी शांतिप्रिय है। लेकिन जो कुछ लोग हैं वो माहौल बिगाड़ना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। इस घटना में 90 लोग घायल हुए थे जिसमें से 19 लोग अभी… https://t.co/WQ1sDgCfJ0 pic.twitter.com/7zNtTc8jE2

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025

  • 26 Sep 2025 11:06 AM (IST)

    26 Sep 2025 11:06 AM (IST)

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिग-21 लड़ाकू विमान को सेवामुक्त करने चंडीगढ़ पहुंचे

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय वायु सेना के मिग-21 लड़ाकू विमान बेड़े को सेवामुक्त करने से पहले चंडीगढ़ पहुंचे। मिग-21 विमानों को 1963 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था और 63 वर्षों की सेवा के बाद आज इन्हें सेवामुक्त किया जाएगा।

    #WATCH रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय वायु सेना के मिग-21 लड़ाकू विमान बेड़े को सेवामुक्त करने से पहले चंडीगढ़ पहुँचे।

    मिग-21 विमानों को 1963 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था और 63 वर्षों की सेवा के बाद आज इन्हें सेवामुक्त किया जाएगा। pic.twitter.com/a031bVtHSG

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025

  • 26 Sep 2025 10:48 AM (IST)

    26 Sep 2025 10:48 AM (IST)

    भाजपा कारोबारियों को संकट में डाल रही- अखिलेश यादव

    अखिलेश यादव ने GST बदलाव पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने दिखाने के लिए तैयार सामान पर जीएसटी घटा दी लेकिन वो सामान जिससे बनता है, उसके कच्चे माल पर जीएसटी बढ़ा दी गई, यही है भाजपा के जीएसटी गोलमाल का सच है।

  • 26 Sep 2025 10:16 AM (IST)

    26 Sep 2025 10:16 AM (IST)

    बिहार में उनका कुछ नहीं होने वाला, प्रियंका के दौरे पर बोले गिरिराज सिंह

    बिहार में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "वह चाहे जहां से शुरुआत करें बिहार में उनका कुछ नहीं होने वाला है। कांग्रेस, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव बिहार को अपमानित करने का काम किए क्या प्रियंका गांधी उसके लिए माफी मांगेंगी।

    #WATCH बेगूसराय (बिहार): कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बिहार दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "वह चाहे जहां से शुरुआत करें बिहार में उनका कुछ नहीं होने वाला है। कांग्रेस, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव बिहार को अपमानित करने का काम किए क्या प्रियंका गांधी उसके लिए… pic.twitter.com/heY076rzwj

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025

  • 26 Sep 2025 09:53 AM (IST)

    26 Sep 2025 09:53 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव बोले- हम किसान का कोई नुकसान नहीं होने देंगे

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों पर कहा, किसी भी प्राकृतिक आपदा से किसी भी किसान को कोई नुकसान हुआ है तो हमने पहले भी कलेक्टरों के माध्यम से कई जिलों को बाढ़ राहत राशि जारी की है और आने वाले समय में किसी भी किसान का कोई नुकसान हम होने नहीं देंगे। हर हालात में उसकी पूर्ति करेंगे। मध्य प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है खासकर सोयाबीन के क्षेत्र में,सोयाबीन का वर्तमान का MSP रेट 5328 का जो रेट है वो रेट हम दिलवाकर रहेंगे। इसमें वो अपना माल मंडियों में बेजे लेकिन वो हमारे यहां पंजीकृत करा ले इस आधार पर जो घटा होगा सरकार देंगे।

    भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों पर कहा, "किसी भी प्राकृतिक आपदा से किसी भी किसान को कोई नुकसान हुआ है तो हमने पहले भी कलेक्टरों के माध्यम से कई जिलों को बाढ़ राहत राशि जारी की है और आने वाले समय में किसी भी किसान का कोई नुकसान हम होने नहीं… pic.twitter.com/D50g7jCtDc

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025

  • 26 Sep 2025 09:13 AM (IST)

    26 Sep 2025 09:13 AM (IST)

    महागठबंधन के सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा NDA से पहले होगा- संजय यादव

    बिहार में महागठबंधन के सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे पर राजद सांसद संजय यादव ने कहा, एनडीए से पहले यह हो जाएगा। "महागठबंधन में सब ठीक है। सब कुछ बढ़िया है। चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें (एनडीए को) अपने बारे में सोचना चाहिए।"

    #WATCH पटना, बिहार: महागठबंधन के सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे पर राजद सांसद संजय यादव ने कहा, "एनडीए से पहले यह हो जाएगा..."

    "महागठबंधन में सब ठीक है। सब कुछ बढ़िया है। चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें (एनडीए को) अपने बारे में सोचना चाहिए।" pic.twitter.com/QwQjEBiHmp

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025

  • 26 Sep 2025 08:39 AM (IST)

    26 Sep 2025 08:39 AM (IST)

    24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा के अभी भी टाइट सुरक्षा

    लद्दाख में 24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। जिले में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है। बिना पूर्व लिखित अनुमति के कोई भी जुलूस, रैली या मार्च नहीं निकाला जा सकता। यहां सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

    #WATCH लद्दाख: 24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। ज़िले में पाँच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है। बिना पूर्व लिखित अनुमति के कोई भी जुलूस, रैली या मार्च नहीं निकाला जा सकता। यहाँ… pic.twitter.com/RcUy41UFZk

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025

  • 26 Sep 2025 08:00 AM (IST)

    26 Sep 2025 08:00 AM (IST)

    केरल में भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज बंद

    केरल में भारी बारिश के कारण, तिरुवनंतपुरम जिले के जिला कलेक्टर ने आज व्यावसायिक कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि, निर्धारित सार्वजनिक परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

  • 26 Sep 2025 07:27 AM (IST)

    26 Sep 2025 07:27 AM (IST)

    बिहार में चुनाव की घोषणा से पूर्व समस्तीपुर में पंचायत के मुखिया की हत्या

    बिहार के समस्तीपुर में SP अरविंद प्रताप सिंह ने बताया, "करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या कर दी गई है। हम घटनास्थल पर मौजूद हैं, जांच प्रक्रिया प्रारंभिक चरण में है। वे(मृतक) यहां के मुखिया थे लेकिन जानकारी के अनुसार उनका खुद का विस्तृत आपराधिक इतिहास रहा था। पिछले महीने इसी इलाके में एक हत्या की घटना घटी थी जिसमें वे प्राथमिक अभियुक्त भी थे। फिलहाल हमारे पास कुछ लोगों के नाम है। हम जल्द से जल्द जांच करते हुए घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करेंगे।

    #WATCH | समस्तीपुर, बिहार: SP अरविंद प्रताप सिंह ने बताया, "करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या कर दी गई है। हम घटनास्थल पर मौजूद हैं, जांच प्रक्रिया प्रारंभिक चरण में है... वे(मृतक) यहां के मुखिया थे लेकिन जानकारी के अनुसार उनका खुद का विस्तृत आपराधिक इतिहास रहा था।… pic.twitter.com/SwDofQFY0B

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025

  • 26 Sep 2025 06:49 AM (IST)

    26 Sep 2025 06:49 AM (IST)

    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर G4 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए

    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "आज न्यूयॉर्क में अपने सहयोगियों ताकेशी इवाया, जोहान वेडफुल और मौरो विएरा के साथ G4 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होकर प्रसन्नता हुई। G4 ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र में सुधार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसमें अंतर-सरकारी वार्ता प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति का भी आकलन किया गया।"

  • 26 Sep 2025 06:47 AM (IST)

    26 Sep 2025 06:47 AM (IST)

    ओडिशा में भारी बारिश की संभावना, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

    ओडिशा में भारी बारिश की आशंका जताई गई है, इसको लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है।

Aaj Ki Taza Khabar: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बिहार के मोतिहारी में जनसभा करेंगी। मिग-21 फाइटर जेट आज रिटायर होगा। वायुसेना का चंडीगढ़ में समारोह होगा।

Aaj ki taaja khabar 26 september 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 26, 2025 | 06:42 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 25 सितंबर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

2

भारत में भी सड़कों पर उतरे Gen-Z, इस राज्य में आगजनी और पथराव के बाद बवाल, सामने आए नेपाल जैसे VIDEO

3

आज की ताजा खबर 24 सितंबर 2025: दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी खबर! अखिलेश यादव बोले- बसपा में नहीं जाएंगे आजम खान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.