Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 25 फरवरी: पीएम मोदी मोदी दो दिन की राजकीय यात्रा पर इजराइल रवाना

Aaj Ki Taaza Khabar Live: पीएम मोदी आज दो दिनी राजकीय यात्रा पर इजराइल के लिए रवाना हो गए। अपने इस दौरे के दौरान वे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 25, 2026 | 10:09 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 25 Feb 2026 10:09 AM (IST)

    25 Feb 2026 10:09 AM (IST)

    पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, चेकपोस्ट पर ब्लास्ट में 2 पुलिसकर्मियों की मौत

    Pakistan के पंजाब प्रांत में मंगलवार शाम एक आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह हमला भक्कर जिले के दाजिल चेकपोस्ट के पास हुआ, जहां एक हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया।

  • 25 Feb 2026 09:31 AM (IST)

    25 Feb 2026 09:31 AM (IST)

    पीएम मोदी मोदी दो दिन की राजकीय यात्रा पर इजराइल रवाना

    Prime Minister Narendra Modi's Departure statement ahead of his visit to Israel.

    At the invitation of my dear friend Prime Minister Benjamin Netanyahu, I will be undertaking a State Visit to Israel from 25-26 February 2026. India and Israel share a robust and multifaceted… https://t.co/XUwkaVzG15 pic.twitter.com/DsL4I96EhE

    — ANI (@ANI) February 25, 2026

  • 25 Feb 2026 08:47 AM (IST)

    25 Feb 2026 08:47 AM (IST)

    IDFC First Bank घोटाला: मास्टरमाइंड रिभव ऋषि समेत चार आरोपी गिरफ्तार

    IDFC First Bank से जुड़े कथित घोटाले के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। जांच एजेंसियों ने इस मामले के मास्टरमाइंड रिभव ऋषि समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों पर बैंक से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी को अंजाम देने का आरोप है। मामले की जांच जारी है और एजेंसियां अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।

  • 25 Feb 2026 07:58 AM (IST)

    25 Feb 2026 07:58 AM (IST)

    दो दिन के आधिकारिक दौरे पर जापान पहुंचे सीएम योगी, टोक्यो में जोरदार स्वागत

    सिंगापुर दौरे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जापान पहुंचे, जहां टोक्यो में उनका भव्य स्वागत किया गया।उपराज्यपाल जुनिची इशिदेरा और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने सीएम योगी का अभिनंदन किया। दो देशों की यात्रा के अंतर्गत यह यात्रा मुख्यमंत्री की जापान की पहली यात्रा है, जो भारत और जापान के बीच बढ़ते रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सीएम योगी का दो दिन का ये आधिकारिक दौरा है।

  • 25 Feb 2026 07:24 AM (IST)

    25 Feb 2026 07:24 AM (IST)

    महाराष्ट्र के 3 दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के दौरे पर महाराष्ट्र पहुंची हैं। अपने कार्यक्रम के तहत बुधवार को वह शेगांव जाकर गजानन महाराज के दर्शन करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘नेशनल हेल्थ फेयर’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। दौरे के दौरान स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी प्रस्तावित है।

  • 25 Feb 2026 07:22 AM (IST)

    25 Feb 2026 07:22 AM (IST)

    कश्मीरी गेट में कार पर गोलीबारी, खुद को लॉरेंस बिश्नोई लीगल टीम का सदस्य बताने वाला एक व्यक्ति घायल

    दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर रात करीब 10:10 बजे एक कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे, और गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Breaking News Today Live: पीएम मोदी आज दो दिन की राजकीय यात्रा पर इजराइल रवाना हो गए। यह उनकी दूसरी इजराइल यात्रा है। दौरे के दौरान वे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक कर भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विज्ञान, रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और वैश्विक मुद्दों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री इजराइली संसद को भी संबोधित करेंगे।

रवाना होने के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इजराइल के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जिसने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ उनकी बातचीत से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।

 

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 24 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

झारखंड में उड़ान भरते ही क्रैश हुई एयर एंबुलेंस, विमान में सवार थे 7 लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक VIDEO

आज की ताजा खबर 23 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका ने एकतरफा अंदाज में जीता मुकाबला, भारत को 76 रन के बड़े अंतर से दी शिकस्त

Aaj ki taaja khabar 25th february 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2026 | 07:10 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.