Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 17 अप्रैल LIVE: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर रात 1.20 बजे तक हुई बहस, आज होगी वोटिंग

Aaj Ki Taza Khabar Live: संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है, जिसमें महिला आरक्षण और परिसीमन पर चर्चा होगी. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 17, 2026 | 09:11 AM
LIVE

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 17 Apr 2026 09:11 AM (IST)

    17 Apr 2026 09:11 AM (IST)

    राहुल गांधी केस की आज होगी सुनवाई

    इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता विवाद से जुड़े मामले की आज सुनवाई होनी है। याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने कोर्ट से पूरक शपथ-पत्र दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा. कोर्ट ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया और केस की अगली सुनवाई 17 अप्रैल तय कर दी।

  • 17 Apr 2026 08:47 AM (IST)

    17 Apr 2026 08:47 AM (IST)

    संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन

    संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। महिला आरक्षण और परिसीमन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद अपनी बात रखेंगे।

  • 17 Apr 2026 07:43 AM (IST)

    17 Apr 2026 07:43 AM (IST)

    मनोनीत सदस्य हरिवंश के आज राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने की संभावना

    मनोनीत सदस्य हरिवंश के आज राज्यसभा का उपसभापति निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। विपक्ष की ओर से उम्मीदवारी का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। वहीं विपक्ष ने बॉयकाट करने का फैसला किया है।

  • 17 Apr 2026 07:10 AM (IST)

    17 Apr 2026 07:10 AM (IST)

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इस याचिका में खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत पर आदेश को वापस लेने की मांग की है।

  • 17 Apr 2026 06:52 AM (IST)

    17 Apr 2026 06:52 AM (IST)

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर रात 1.20 बजे तक चली संसद

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संसद का सत्र देर रात तक चलता रहा। इस दौरान महिलाओं के आरक्षण, संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े तीन विधेयकों पर विस्तृत चर्चा हुई। कई बार लोकसभा की कार्यवाही का समय बढ़ाया गया, जिससे सांसदों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिल सके। देर रात तक बड़ी संख्या में सांसद सदन में मौजूद रहे और बहस में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विशेष रूप से महिला सांसदों की भागीदारी और उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने एक-एक महिला सांसद को बोलने का मौका देते हुए चर्चा को आगे बढ़ाया। पहले सदन की कार्यवाही रात 11 बजे तक बढ़ाई गई, फिर इसे 12 बजे, उसके बाद 1 बजे तक बढ़ाया गया और अंततः तब तक जारी रही जब तक सभी इच्छुक सांसद अपनी बात नहीं रख पाए। देर रात तक सदन में विधेयक पर गंभीर चर्चा जारी रही।

Breaking News Today Live:संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे अहम मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद अपने विचार रखेंगे।कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इस याचिका में उन्होंने अदालत से अग्रिम जमानत से जुड़े आदेश को वापस लेने की मांग की है। वहीं, मनोनीत सदस्य हरिवंश के आज राज्यसभा के उपसभापति के रूप में निर्विरोध चुने जाने की संभावना है, क्योंकि विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार सामने नहीं आया है। इसके अलावा, सरकार आज से वाणिज्यिक कोयला खदानों की 15वीं नीलामी प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आज का दिन महत्वपूर्ण है। लेबनान में सीजफायर की घोषणा के बाद अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता को लेकर कुछ नए घटनाक्रम सामने आ सकते हैं।

देश और दुनिया से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…

सम्बंधित ख़बरें

Breaking News: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए दो विमानों के पंख- VIDEO

Women Reservation Bill: ‘ये लंबी प्रतीक्षा हमारे ऊपर सवाल’, महिला आरक्षण पर संसद में बोले PM मोदी

आज की ताजा खबर 16 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Lucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें

Aaj ki taaja khabar 17th april 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 06:46 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.