Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Breaking News: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए दो विमानों के पंख- VIDEO

Delhi Airport Accident: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दोनों विमानों का पंख आपस में टकरा गया है। जिसके बाद विमान को दिल्ली में पार्क किया गया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 16, 2026 | 05:51 PM

घटना के बाद की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Delhi Airport Two Planes Collided: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दोनों विमानों का पंख आपस में टकरा गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकासा एयर की फ्लाइट से टकरा गया।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

अकासा एयर ने भी घटना की पुष्टि की

घटना की पुष्टि करते हुए अकासा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट QP 1406 को 16 अप्रैल 2026 को वापस बे (पार्किंग एरिया) में लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अकासा का विमान खड़ा हुआ था तभी दूसरी एयरलाइन का विमान उससे टकरा गया। सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित उतार लिया गया है। ग्राउंड टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए ऑप्शनल इंतजाम कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Telangana State Formation Day: तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली में सूर्या चौहान जैसा खौफनाक हत्याकांड, 17 साल के नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

तेलंगाना स्थापना दिवस पर उमड़ा नेताओं का प्यार, अमित शाह से लेकर कांग्रेस तक ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

आज की ताजा खबर 02 जून LIVE: गुजरात में बदला मौसम! वडोदरा और अहमदाबाद समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश

– A @flyspicejet B737-700 aircraft was involved in a ground occurrence while taxiing at #Delhiairport, resulting in damage to its right winglet & the left-hand horizontal stabilizer of another #aircraft belonging to a different airline
– Aircraft has been grounded: Airline Spox pic.twitter.com/P7uM2iIAJb
— Ambarish Pandey (@pandeyambarish) April 16, 2026

FlightRadar24 के अनुसार, यह घटना तब हुई जब लेह से आया स्पाइसजेट विमान गेट की ओर बढ़ रहा था। वहीं, अकासा एयर का विमान हैदराबाद के लिए पुशबैक कर रहा था।

दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी

जैसे ही दोनों विमानों के पंख आपस में टकराए, विमान के अंदर बैठे यात्रियों ने जोरदार झटका महसूस किया। जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, क्रू मेंबर्स ने तुरंत घोषणा कर स्थिति को संभाला और यात्रियों को आश्वासन दिया कि सभी सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों विमानों को वहीं रोक दिया और आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू कर दिया। यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया और उनके लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें: कुछ बड़ा होने वाला है? PM मोदी के चैंबर में बैठक चालू…महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के बाद अचानक बुलाई मीटिंग

DGCA ने दिए जांच के आदेश

इस हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सख्त दिखाते हुए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि गलती एयर ट्रैफिक कंट्रोल के दिशा-निर्देशों में थी या फिर पायलटों और ग्राउंड स्टाफ के बीच तालमेल की कमी थी। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दोनों विमानों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई है। इंजीनियरों की एक टीम विमानों को हुए नुकसान का आकलन कर रही है।

Delhi igi airport wings of two planes collided

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2026 | 04:53 PM

Topics:  

  • Breaking News
  • Delhi Airport
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.