
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar LIVE Update: चुनाव आयोग ने असम में मतदाता सूची की ‘स्पेशल रिवीजन’ का आदेश जारी किया है। 1 जनवरी 2026 को क्वालिफाइंग डेट मानकर आज यानी 22 नवंबर से 20 दिसंबर तक घर-घर वेरिफिकेशन होगा। 27 दिसंबर को ड्राफ्ट रोल जारी होगा और अंतिम वोटर सूची 10 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
इसके अलावा देश और दुनिया की ताजातरीन खबरों को पाने के लिए आप हमारे इस लाइव ब्लॉग पर बनें रहें और स्क्रॉल करते रहें…
22 Nov 2025 09:51 PM (IST)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।
#WATCH | हैदराबाद, तेलंगाना: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।
(सोर्स: तेलंगाना CMO) pic.twitter.com/R0y4rfBrYL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2025
22 Nov 2025 09:07 PM (IST)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।
#WATCH | बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।
(सोर्स: CMO) pic.twitter.com/JhTbpOgjD2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2025
22 Nov 2025 08:11 PM (IST)
EC चीफ को ममता बनर्जी के लेटर पर, भाजपा नेता और पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली ने कहा, "ममता बनर्जी बिना मतलब की बातें करती हैं और उनकी हर बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि उनकी ज़्यादातर बातें बेबुनियाद होती हैं। वे ऐसा इसलिए करेंगी क्योंकि TMC अब(SIR के बाद) अपने फर्जी मतदाताओं से फ़ायदा नहीं उठा पाएगी।
#WATCH | मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल | EC चीफ को ममता बनर्जी के लेटर पर, भाजपा नेता और पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली ने कहा, "ममता बनर्जी बिना मतलब की बातें करती हैं और उनकी हर बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि उनकी ज़्यादातर बातें बेबुनियाद होती हैं... वे ऐसा इसलिए करेंगी… pic.twitter.com/hvhpyQnTI3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2025
22 Nov 2025 07:30 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जारी G20 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से मुताकात की। उन्होंने मैक्रॉन से मुलाकात को लेकर कहा, जोहान्सबर्ग G20 समिट के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमने अलग-अलग मुद्दों पर अच्छी बातचीत की। भारत-फ्रांस के रिश्ते दुनिया की भलाई के लिए एक ताकत बने हुए हैं।
PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "जोहान्सबर्ग G20 समिट के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमने अलग-अलग मुद्दों पर अच्छी बातचीत की। भारत-फ्रांस के रिश्ते दुनिया की भलाई के लिए एक ताकत बने हुए हैं!" pic.twitter.com/IqeLG73a0T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2025
22 Nov 2025 06:57 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, जोहान्सबर्ग G20 समिट के दौरान रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति मिस्टर ली जे-म्यांग के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई। इस साल यह हमारी दूसरी मुलाकात है, जो हमारी स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में मजबूत रफ़्तार का इशारा है। हमने अपने इकोनॉमिक और इन्वेस्टमेंट लिंकेज को और गहरा करने के लिए अपने नजरिए शेयर किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "जोहान्सबर्ग G20 समिट के दौरान रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया के राष्ट्रपति मिस्टर ली जे-म्यांग के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई। इस साल यह हमारी दूसरी मुलाकात है, जो हमारी स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में मज़बूत रफ़्तार का इशारा है। हमने अपने इकोनॉमिक… pic.twitter.com/4UnL0XEh5a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2025
22 Nov 2025 06:13 PM (IST)
फरीदाबाद में निर्माणाधीन तीन मंजिला नर्सिंग होम की इमारत गिर गई। कई महीनों से चल रहा था निर्माण कार्य। हादसे में बिजली की तारें टूट गईं और आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।
22 Nov 2025 05:50 PM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल का दौरा किया। उन्होंने बच्चों को किताबें भी बांटीं।
#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल का दौरा किया। उन्होंने बच्चों को किताबें भी बांटीं। pic.twitter.com/AT6A0Itzsy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2025
22 Nov 2025 04:10 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।
#WATCH जोहान्सबर्ग, साउथ अफ्रीका | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 समिट में शामिल हुए।
(सोर्स: रॉयटर्स/होस्ट ब्रॉडकास्टर पूल) pic.twitter.com/43CAe8xX3W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2025
22 Nov 2025 03:04 PM (IST)
साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 समिट के लिए वेन्यू पर पहुंचे; साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने उनका स्वागत किया।
#WATCH जोहान्सबर्ग, साउथ अफ्रीका | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 समिट के लिए वेन्यू पर पहुंचे; साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/XDguvRVfbQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2025
22 Nov 2025 02:25 PM (IST)
माहिम जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास कुछ घरों में आग लगने की घटना सामने आई है। फायर टेंडर मौके पर मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
22 Nov 2025 01:24 PM (IST)
मुंबई के महिम स्टेशन के पास भीषण आग लग गई है। आग की लपटों और धुएं को देखकर लोगों ने दमकल की गाड़ियां बुला ली।
22 Nov 2025 01:06 PM (IST)
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट में जीत के लिए 205 रन का टारगेट दिया है। मुकाबले के दूसरे दिन टी ब्रेक तक इंग्लैंड की दूसरी पारी महज 164 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए पहली पारी में 172 रन बनाए। इस दौरान हैरी ब्रूक ने 61 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि ओली पोप ने 46 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जेमी स्मिथ ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
22 Nov 2025 12:20 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज पहुंचे। सीएम ने प्रयागराज में श्री लेटे हनुमानजी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
#WATCH | Prayagraj | UP CM Yogi Adityanath offers prayers at the Shri Lete Hanumanji Temple pic.twitter.com/S1bqeHGR2m
— ANI (@ANI) November 22, 2025
22 Nov 2025 11:31 AM (IST)
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली सरकार द्वारा एक सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। लकड़ी और कोयला जलाने से दिल्ली में जो प्रदूषण होता है, उसे कम करने के लिए हमने एक प्रयास शुरू किया है कि हम दिल्ली में RWS को CSR के माध्यम से 10 हजार हीटर देंगे। इस प्रयास के द्वारा हमें उम्मीद है कि हम सभी RWS को प्रेरित कर पाएंगे। दिल्ली के हर व्यक्ति को इसमें सहयोग देना होगा।"
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिमी दिल्ली के निवासियों के लिए ‘विंटर हीटर पहल’ शुरू की।
उन्होंने कहा, "दिल्ली सरकार द्वारा एक सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। लकड़ी और कोयला जलाने से दिल्ली में जो प्रदूषण होता है, उसे कम करने के लिए हमने एक प्रयास शुरू… pic.twitter.com/LwVRpFy121
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2025
22 Nov 2025 11:04 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी मार्च कार्यक्रम में शिरकत की।
22 Nov 2025 10:52 AM (IST)
राम मंदिर में 25 नवंबर के ध्वजारोहण कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या में 23 से 26 नवंबर तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कई रूटों पर बड़े पैमाने पर डायवर्जन लागू किए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर हल्के वाहनों का भी मार्ग बदला जाएगा। शहर के कई क्षेत्रों में पूर्ण नो-एंट्री व्यवस्था रहेगी।
22 Nov 2025 10:21 AM (IST)
पाकिस्तान से भारत भेजे गए अत्याधुनिक हथियारों की खेप बरामद हुई है। पाकिस्तान से ड्रोन से पंजाब भेजे गए यह हथियार, कुख्यात गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियारों की खेप बरामद, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बडी कार्रवाई, लॉरेश विश्नोई, बमबीहा, गोगी हिमाशु भाऊ गैंग को सप्लाई होना था।
22 Nov 2025 09:00 AM (IST)
अमेठी में डीसीएम से बुलेट की टक्कर हो गई। हादसे में सेना के जवान सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।
22 Nov 2025 08:03 AM (IST)
तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में भारत निर्वाचन आयोग के एसआईआर का लगातार विरोध कर रही है। इस क्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 25 नवंबर को उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में एसआईआर विरोधी रैली को संबोधित करेंगी। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी रैली के बाद बनगांव में एक विरोध मार्च में भी भाग लेंगी। यह दूसरी एसआईआर विरोधी रैली और विरोध मार्च होगा जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री करेंगी।
22 Nov 2025 07:50 AM (IST)
बांग्लादेश के ढाका में शुक्रवार को आए 5.7 तीव्रता के भूकंप में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। तकरीबन 100 लोग घायल भी हुए हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
22 Nov 2025 07:27 AM (IST)
अक्षरधाम और आसपास के इलाकों में AQI खतरनाक होता जा रहा है। यहां शहर में धुंध छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 422 तक पहुंच गया है। इसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है।
22 Nov 2025 06:54 AM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दिवंगत आध्यात्मिक नेता सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पुट्टपर्थी का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के अलावा, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी 22 और 23 नवंबर को इसी कार्यक्रम में शामिल होंगे।






