आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार! बस और ट्रक की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर जिंदा जले, कई घायल

Agra Lucknow Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ा हादसा हुआ। फिरोजाबाद में बस और टक्कर में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हुए।
Agra Lucknow Expressway Accident
आगरा-लखनऊ हाइवे हादसा (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

Agra Lucknow Expressway Bus Truck Collision: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक बड़ा हादसा सामने आया। फिरोजाबाद के मत्सैना पुलिस थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि देखते-ही-देखते बस में आग भड़क उठी।

हादसे के बाद बस जलकर खाक हो गई। बस में मौजूद यात्रियों को तुरंत बड़ी जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला गया। यात्रियों को बचाने के बीच बस और कंडक्टर बुरी तरह झुलस गए। बस में आग लगने से लगभग 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को शिकोहाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया, जबकि 10 को एक मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस भीषण आग में ड्राइवर और बस कंडक्टर की मौत हो गई है। यह बस कानपुर से दिल्ली-गुरुग्राम जा रही थी।

बस कंडक्टर और ड्राइवर की मौत

सिटी मजिस्ट्रेट विनोद पांडे ने बताया कि एक डबल डेकर बस के ट्रक में टकराने से आग लग गई, जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए। 5 लोग ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। 15 लोगों को शिकोहाबाद और सैफई में भर्ती किया गया है। जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार बस चालक और कंडक्टर की मौत हो गई है।

10 मरीजों की हालत गंभीर

हादसे को लेकर डॉ. पीयूष गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीज सुबह करीब 2:45 बजे से आने शुरू हुए। कुल 15 घायल लोगों को लाया गया, जिनमें से 10 को गंभीर हालत के कारण रेफर किया गया। बाकी पांच को मामूली चोटें आई थीं और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

एक महिला यात्री ने आईएएनएस को बताया, "हम कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। रात साढ़े 10 बजे के बाद मुझे नींद आ गई। मेरी आंख हॉस्पिटल में आकर खुली है।" अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर एक टैंकर और एक बस की टक्कर होने से 15 घायल लोगों को यहां लाया गया, जिनमें से 10 को रेफर कर दिया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com