Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 20 जनवरी Live: ट्रंप ने नॉर्वे पीएम को कहा- अब ग्रीनलैंड पर पूरा कंट्रोल चाहिए

Breaking News Live: ट्रंप ने नॉर्वे के पीएम से कहा कि नोबेल प्राइज न मिलने के बाद अब उन्हें शांति को प्राथमिकता देने की जरूरत महसूस नहीं होती। उन्होंने ग्रीनलैंड पर अपने कंट्रोल की मांग दोहराई।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Jan 20, 2026 | 09:34 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 20 Jan 2026 10:00 AM (IST)

    20 Jan 2026 10:00 AM (IST)

    'आप शंकराचार्य कैसे?' अविमुक्तेश्वरानंद को माघ मेला प्रशासन का नोटिस

    प्रयागराज माघ मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक औपचारिक नोटिस भेजकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। इस नोटिस में सबसे प्रमुख सवाल उनके पद को लेकर किया गया है। प्रशासन ने पूछा है कि वे खुद को 'ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य' के रूप में कैसे प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि यह मामला अभी भी माननीय हाईकोर्ट में विचाराधीन है। प्राधिकरण ने इस संबंध में अविमुक्तेश्वरानंद को अपना पक्ष रखने के लिए केवल 24 घंटे का समय दिया है। यह कदम तब उठाया गया है जब अविमुक्तेश्वरानंद मौनी अमावस्या के दिन से ही प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और अपने शिविर के बाहर विरोध स्वरूप बैठे हैं।

     

  • 20 Jan 2026 09:34 AM (IST)

    20 Jan 2026 09:34 AM (IST)

    भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट

    बढ़ते वैश्विक तनावों के बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ खुले। हालांकि, तीसरी तिमाही के नतीजों के चलते घरेलू बाजार में कुछ शेयरों में हलचल देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 214 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,032 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 77 अंक यानी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,508 पर था।

  • 20 Jan 2026 08:39 AM (IST)

    20 Jan 2026 08:39 AM (IST)

    कार्यभार संभालने से पहले झंडेवालान देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे नितिन नबीन

    भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने झंडेवालान देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे। वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने वाले हैं।

    #WATCH | दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने झंडेवालान देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे।

    वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने वाले हैं। pic.twitter.com/r7Cw5CyxWJ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2026

  • 20 Jan 2026 08:10 AM (IST)

    20 Jan 2026 08:10 AM (IST)

    वायरल अश्लील वीडियो पर सस्पेंड हुए कर्नाटक डीजीपी रामचंद्र राव

    सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट के DGP रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है । हालांकि राव ने आरोपों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए वीडियो को फर्जी करार दिया है।

  • 20 Jan 2026 07:40 AM (IST)

    20 Jan 2026 07:40 AM (IST)

    सच्चा न्याय सिर्फ जमीनी स्तर की अदालतों में होता है: CJI सूर्यकांत

    दिल्ली | CJI सूर्यकांत ने कहा, "...न्याय मुख्य रूप से सिर्फ़ अपीलीय फ़ोरम में नहीं होता। सच्चा न्याय सिर्फ़ ज़मीनी स्तर की अदालतों में होता है। क्योंकि आम नागरिक का अपने अधिकार को लागू करवाने के लिए पहला सामना ज़िला अदालतों में ही होता है। दुर्भाग्य से, इतने सालों तक ज़िला अदालतों को गलत नाम दिया गया, गलत तरीके से बताया गया और निचली अदालतें कहा गया। शुक्र है, हमने अपनी गलती सुधारी और यह माना कि ज़िला न्यायपालिका एक स्वतंत्र न्यायपालिका का उतना ही ज़रूरी अंग है जितना कि हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट..."

    दिल्ली | CJI सूर्यकांत ने कहा, "...न्याय मुख्य रूप से सिर्फ़ अपीलीय फ़ोरम में नहीं होता। सच्चा न्याय सिर्फ़ ज़मीनी स्तर की अदालतों में होता है। क्योंकि आम नागरिक का अपने अधिकार को लागू करवाने के लिए पहला सामना ज़िला अदालतों में ही होता है। दुर्भाग्य से, इतने सालों तक ज़िला… pic.twitter.com/qsAhiPzIGb

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2026

  • 20 Jan 2026 07:12 AM (IST)

    20 Jan 2026 07:12 AM (IST)

    सपा नेता अबू आजमी ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को लिखा पत्र, रखी ये मांग

    सपा के नेता अबू आजमी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की कथित अवैध नियुक्ति को लेकर पत्र लिखा है। अबू आजमी ने पत्र की कॉपी एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग है कि महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की कथित अवैध नियुक्ति पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। यह विषय कानून, संविधान और अल्पसंख्यक संस्थाओं के अधिकारों से जुड़ा है। न्यायसंगत कार्रवाई कर सही व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

  • 20 Jan 2026 07:09 AM (IST)

    20 Jan 2026 07:09 AM (IST)

    मिशिगन में भीषण सड़क हादसा, 100 से अधिक गाड़ियां टकराईं

    अमेरिका के मिशिगन राज्य में 100 से ज़्यादा गाड़ियों की आपस में टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस भयावह दुर्घटना का ड्रोन फुटेज भी सामने आया है। सर्दियों के मौसम के चलते सड़क पर फिसलन होने से यह हादसा हुआ, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

Aaj Ki Taza Khabar Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर नियंत्रण हासिल करने की अपनी मुहिम को नोबेल शांति पुरस्कार न जीतने से जोड़ा है। उनका कहना है कि द्वीप को लेकर चल रहे विवाद से यूरोप के साथ व्यापार युद्ध फिर से भड़कने का खतरा है, इसलिए अब वे “केवल शांति के बारे में” नहीं सोचते। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या वे ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने के लिए बल का प्रयोग करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह दोहराया कि अगर समझौता नहीं हुआ तो वे यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 19 जनवरी Live: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने जीती वनडे सीरीज, भारतीय टीम को 41 रनों से हराया

आज की ताजा खबर 17 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें

आज की ताजा खबर 15 जनवरी LIVE: कलकत्ता HC को जंतर-मंतर बना दिया, ममता vs ईडी मामले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

Aaj ki taaja khabar 20th january 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2026 | 07:07 AM

Topics:  

  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.