Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 18 जनवरी Live: UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आज से भारत दौरा

Breaking News Live: यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौरे पर आएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 19, 2026 | 09:49 AM
LIVE

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 19 Jan 2026 09:49 AM (IST)

    19 Jan 2026 09:49 AM (IST)

    सुबह-सुबह हिली दिल्ली- एनसीआर में 2.8 तीव्रता का भूकंप

    दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 8:44 बजे 2.8 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र उत्तर दिल्ली में 5 किलोमीटर की गहराई पर था।

  • 19 Jan 2026 09:08 AM (IST)

    19 Jan 2026 09:08 AM (IST)

    नासिक में बस और पिकअप ट्रक की टक्कर में 4 की मौत

    नासिक में मालेगांव-मनमाड राजमार्ग पर आज सुबह एक भीषण दुर्घटना में पुणे से मालेगांव जा रही एक निजी ट्रैवल बस और एक पिकअप ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

  • 19 Jan 2026 08:34 AM (IST)

    19 Jan 2026 08:34 AM (IST)

    ईरान पर साइबर अटैक, सभी टीवी चैनलों को किया गया हैक

    ईरान पर साइबर अटैक किया गया है। इस अटैक में देश के सभी टीवी चैनलों को हैक किया गया है। ईरान के सभी चैनलों पर विरोध प्रदर्शन की फुटेज और रेज़ा पहलवी की अपील दिखाई जा रही थी। टेलीविजन स्क्रीन पर सरकार विरोधी नारे दिखाई दे रहे थे।

  • 19 Jan 2026 08:34 AM (IST)

    19 Jan 2026 08:34 AM (IST)

    ट्रंप ने पीस बोर्ड के लिए PM मोदी को भेजा आंमत्रण

    अमेरिका ने भारत को “गाजा बोर्ड ऑफ पीस” में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया है। यह बोर्ड अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना का दूसरा चरण माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य इजरायल और हमास युद्ध को पूरी तरह समाप्त करना और गाजा में दीर्घकालिक स्थिरता स्थापित करना है।

  • 19 Jan 2026 07:34 AM (IST)

    19 Jan 2026 07:34 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के 8 जवान घायल

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ शुरू हो गई। ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की और हथगोले फेंके, जिसमें आठ भारतीय सैनिक घायल हो गए हैं।

  • 19 Jan 2026 06:49 AM (IST)

    19 Jan 2026 06:49 AM (IST)

    ठंड की वजह से गौतम बुद्ध नगर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का बदला समय

    उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी की वजह से नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, अब सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालय आज से अग्रिम आदेश तक पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि सर्दी के प्रकोप के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

  • 19 Jan 2026 06:47 AM (IST)

    19 Jan 2026 06:47 AM (IST)

    यूएई के राष्ट्रपति का आज भारत दौरा

    ईरान संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 19 जनवरी को भारत आ रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका तीसरा आधिकारिक भारत दौरा है. पीएम मोदी के निमंत्रण पर उनका यह दौरा हो रहा है।

Aaj Ki Taza Khabar Live: यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौरे पर आएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। राहुल गांधी की सुलतानपुर कोर्ट में पेशी हो सकती है। सुलतानपुर कोर्ट ने मानहानि के मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए 19 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया था। मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा हुआ है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए लगभग सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्य इकाई प्रमुख और कई वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केरल के कोच्चि में महापंचायत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें स्थानीय निकाय चुनावों में चुने गए कांग्रेस प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने जीती वनडे सीरीज, भारतीय टीम को 41 रनों से हराया

आज की ताजा खबर 18 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर 16 जनवरी LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हॉस्टल में 2 लड़कियों ने लगाई फांसी, 10वीं की छात्रा थीं दोनों नाबालिग

Aaj ki taaja khabar 18th january 2026 live updates today latest and breaking news 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2026 | 06:47 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.