Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 15 जनवरी LIVE: कलकत्ता HC को जंतर-मंतर बना दिया, ममता vs ईडी मामले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

Aaj Ki Taza Khabar Live:पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित हस्तक्षेप का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत में पूरी तरह गरमा गया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला , मनोज आर्या
Updated On: Jan 16, 2026 | 07:20 AM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Breaking News Live: पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित हस्तक्षेप का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत में पूरी तरह गरमा गया है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता हाई कोर्ट में हाल ही में हुए हंगामे पर गहरी नाराजगी जताई। जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने कहा कि यह एक बेहद गंभीर मामला है और अदालत इस पर नोटिस जारी करने का इरादा रखती है। केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिस्टर जनरल तुषार मेहता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधे और गंभीर आरोप लगाए। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों का लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ… 

The liveblog has ended.
  • 15 Jan 2026 05:35 PM (IST)

    15 Jan 2026 05:35 PM (IST)

    सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ेंगे- मृत्युंजय तिवारी

    RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम 100 दिनों तक सरकार के कामों को देखेंगे और कुछ नहीं कहेंगे। हम सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे। भले ही सदन में हमारी संख्या कम हो लेकिन हम अपनी आवाज बुलंद करेंगे। हम चाहते हैं कि बिहार का भला हो।

    #WATCH पटना, बिहार: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "... RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम 100 दिनों तक सरकार के कामों को देखेंगे और कुछ नहीं कहेंगे। हम सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे। भले ही सदन में हमारी संख्या कम हो लेकिन हम अपनी आवाज बुलंद… pic.twitter.com/fRsSRg40zK

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2026

  • 15 Jan 2026 04:43 PM (IST)

    15 Jan 2026 04:43 PM (IST)

    देश के संघात्मक ढांचे को तोड़ना चाहती हैं ममता- जीतन राम मांझी

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा ममता बनर्जी और उनके अधिकारियों को नोटिस जारी करने पर कहा कि ममता बनर्जी और एक-दो अन्य राज्य देश के संघात्मक ढांचे को तोड़ना चाहते हैं। हमारी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सभी राज्य लागू कर रहे हैं लेकिन बंगाल और केरल लागू नहीं कर रहे...ED एक संवैधानिक संस्था है जो जांच कर रही है। जांच में ममता बनर्जी ने दखल दी और सुनने में आ रहा है कि फाइल चुरा कर ले गई।

    #WATCH गया(बिहार): केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा ममता बनर्जी और उनके अधिकारियों को नोटिस जारी करने पर कहा, "ममता बनर्जी और एक-दो अन्य राज्य देश के संघात्मक ढांचे को तोड़ना चाहते हैं। हमारी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सभी राज्य लागू कर रहे हैं लेकिन… pic.twitter.com/dRIp4TmT65

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2026

  • 15 Jan 2026 03:34 PM (IST)

    15 Jan 2026 03:34 PM (IST)

    मंबई में ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी- संजय निरुपम

    शिवसेना नेता संजय निरुपम ने BMC चुनाव में अपना वोट डालने पर कहा कि मुंबई में विकास की एक धारा बह रही है। मुंबई शहर विकास के रथ पर संवार होकर दौड़ रहा है। यह दौड़ थमनी नहीं चाहिए और इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि मुंबई में ट्रिपल इंजन की सरकार हो।

    #WATCH मुंबई: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने BMC चुनाव में अपना वोट डालने पर कहा, "मुंबई में विकास की एक धारा बह रही है। मुंबई शहर विकास के रथ पर संवार होकर दौड़ रहा है। यह दौड़ थमनी नहीं चाहिए और इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि मुंबई में ट्रिपल इंजन की सरकार हो। मुंबई का महापौर महायुति… pic.twitter.com/yDK85mxEXu

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2026

  • 15 Jan 2026 02:49 PM (IST)

    15 Jan 2026 02:49 PM (IST)

    सीएम रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस परेड कैंप का रिव्यू किया

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस परेड कैंप 2026 में गार्ड ऑफ ऑनर और NCC कैडेट्स का रिव्यू किया।

    #WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस परेड कैंप 2026 में गार्ड ऑफ ऑनर और NCC कैडेट्स का रिव्यू किया। pic.twitter.com/1tv0UOWk6D

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2026

  • 15 Jan 2026 02:03 PM (IST)

    15 Jan 2026 02:03 PM (IST)

    अयातुल्लाह खामेनई दुबई भागने की फिराक में

    ईरान में बढ़ते विरोध-प्रदर्शन के बीच इजरायल के टीवा चैनल 14 ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनई का परिवार दुबई भागने के फिराक में है। दावा किया जा रहा है उनके बेटे ने 1.5 बिलियन डॉलर दुबई में ट्रांसफर कर दिया है। हालांकि इस दावे की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

  • 15 Jan 2026 01:03 PM (IST)

    15 Jan 2026 01:03 PM (IST)

    ममता बनर्जी कोे सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने मामले को बताया गंभीर

    पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के कार्यालय और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सर्च को लेकर जारी विवाद पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले की सुनवाई जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने की।

    सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह नोटिस जारी कर रहा है और यह एक गंभीर मामला है, जिस पर विस्तार से सुनवाई की जाएगी। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि वह इस बात से व्यथित है कि कलकत्ता हाईकोर्ट को मामले की पूरी सुनवाई नहीं करने दी गई।

  • 15 Jan 2026 11:33 AM (IST)

    15 Jan 2026 11:33 AM (IST)

    विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ पर SC का हस्तक्षेप से इनकार

    विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। फिल्म को ‘ए’ प्रमाणपत्र जारी करने पर रोक के खिलाफ याचिका लगाई गई थी, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल हस्तक्षेप करने इनकार कर दिया है। क्योंकि हाईकोर्ट ने पहले से ही 20 जनवरी की तारीख अपील पर निर्णय लेने के लिए तय कर रखी है।

  • 15 Jan 2026 11:06 AM (IST)

    15 Jan 2026 11:06 AM (IST)

    स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हॉस्टल में 2 लड़कियों ने लगाई फांसी

    स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के हॉस्टल में रह रही दो स्पोर्ट्स ट्रेनी छात्राएं गुरुवार को एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिलीं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। मृतक लड़कियों की पहचान कोझिकोड जिले की सैंड्रा (17) और तिरुवनंतपुरम जिले की वैष्णवी (15) के रूप में हुई है।

  • 15 Jan 2026 10:47 AM (IST)

    15 Jan 2026 10:47 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल के डीजीपी को निलंबित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी

    पश्चिम बंगाल में सियासी माहौल तेजी से गरमा गया है। चुनावी रणनीति तैयार करने वाली संस्था आईपैक (I-PAC) पर ईडी की छापेमारी को लेकर उठे विवाद के बीच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को निलंबित करने की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

  • 15 Jan 2026 10:06 AM (IST)

    15 Jan 2026 10:06 AM (IST)

    राहुल गांधी 17 जनवरी को जाएंगे इंदौर

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार (17 जनवरी) को इंदौर जाएंगे। अपने दौरे के दौरान इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

  • 15 Jan 2026 09:04 AM (IST)

    15 Jan 2026 09:04 AM (IST)

    भोपाल में बड़ा सड़क हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौत

    भोपाल के पास बैरसिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 की मौत हो गई है जबकि दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं। सभी मृतक विदिशा जिले के सिरोंज के बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग सिरोंज से नर्मदापुरम मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे।

  • 15 Jan 2026 08:28 AM (IST)

    15 Jan 2026 08:28 AM (IST)

    I-PAC मामले में ED की याचिका पर SC में आज सुनवाई

    I-PAC दफ्तर में रेड मामले में ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच मामले की सुनवाई करेगी।

  • 15 Jan 2026 07:41 AM (IST)

    15 Jan 2026 07:41 AM (IST)

    जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु आज भारत आएंगे

    विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी आज से 17 जनवरी तक भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। 16 जनवरी को, वह हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगे।

  • 15 Jan 2026 06:57 AM (IST)

    15 Jan 2026 06:57 AM (IST)

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। उन्होंने पहले ही कहा था कि अकाल तख्त साहिब से बड़ी कोई अदालत नहीं है और वह उसके हर निर्णय का सम्मान करते हैं।

Aaj ki taaja khabar 15th january 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 15, 2026 | 06:55 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.