IND vs NZ 3rd ODI Live: निर्णायक मुकाबले में भारत ने जीता टॉस, अर्शदीप की वापसी, देखें प्लेइंग-11
India vs New Zealand 3rd ODI Match, Highlights: न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले को 41 रन से जीतकर न्यूजीलैंड ने न सिर्फ ये सीरीज 2-1 से जीती है, बल्कि भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीत ली है। माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली कीवी टीम को ये जीत केन विलियमसन, मैट हेनरी और मिशेल सेंटनर जैसे दिग्गजों की गैरमौजूदगी के बावजूद मिली है।
न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (137 रन) और ग्लेन फिलिप्स (106 रन) के शतकों के साथ दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 219 रन की भागीदारी से रविवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया। 338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। रोहित शर्मा 11 और शुभमन गिल 23 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने 108 गेंद पर 3 छक्के और 10 चौकों की मदद से 124 रन की पारी खेली। कोहली के वनडे करियर का ये 54वां शतक 91वें गेंद पर आया। कोहली ने नितीश कुमार रेड्डी 53 के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 और हर्षित राणा 52 के साथ सातवें विकेट के लिए 99 रन की अहम साझेदारी की। इन दोनों साझेदारियों ने भारत को जीत की सुगंध दी थी, जो विराट के नौवें विकेट के रूप में आउट होने के साथ ही समाप्त हो गई। भारतीय टीम 46 ओवर में 296 पर सिमट गई और 41 रन से मैच हार गई।
18 Jan 2026 09:56 PM (IST)
18 Jan 2026 09:55 PM (IST)
सात वनडे मैच जीतने के बाद इंदौर में भारत की यह पहली हार है। इस वेन्यू पर खेले गए 8 वनडे मैचों में से 6 में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है।
18 Jan 2026 09:40 PM (IST)
न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के तीसरे मुकाबले को 41 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज भी जीत ली है।
18 Jan 2026 09:38 PM (IST)
विराट कोहली 124 रन बनाकर आउट हो गए। विराट के आउट होने के साथ ही भारत की हार पक्की हो गई है।
18 Jan 2026 09:18 PM (IST)
भारतीय टीम को दो गेंदों पर दो झटका लगा। पहले हर्षित राणा और उसके बाद अगली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज भी आउट हो गए। यहां से भारतीय टीम की मुश्किले बढ़ गई। अब सिर्फ विराट कोहली से ही आस है।
18 Jan 2026 09:13 PM (IST)
हर्षित राणा ने 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। राणा ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। राणा ने 4 चौके और 4 छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।
18 Jan 2026 08:58 PM (IST)
18 Jan 2026 08:57 PM (IST)
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 54वां शतक पूरा किया। 91 गेंदों पर विराट कोहली ने अपना शतक पूरा किया। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट का यह 85वां शतक है। इसी के साथ विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
18 Jan 2026 08:22 PM (IST)
भारतीय टीम को छठा झटका जडेजा के रूप में लगा। 178 के स्कोर पर 6 विकेट गिर गए। जडेजा 12 रन बनाकर आउट हो गए। अब भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला जीतना काफी मुश्किल हो गया है।
18 Jan 2026 08:02 PM (IST)
नीतीश रेड्डी अर्धशतक बनाने के बाद आउट हो गए हैं। 57 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। रेड्डी के रूप में भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा। 157 के स्कोर पर भारतीय टीम ने पांच विकेट गंवा दिए।
18 Jan 2026 07:47 PM (IST)
विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभालते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। 51 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली यह 17वां अर्धशतक है। विराट कोहली को अभी और लंबी पारी खेलनी होगी।
18 Jan 2026 07:07 PM (IST)
न्यूजीलैंड ने अब तक मुकाबले में तगड़ी पकड़ बना रखी है। केएल राहुल के रूप में कीवी टीम को चौथी सफलता मिल चुकी है। केएल को जेडेन लेनोक्स ने कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 13.2 ओवर के बाद 76/4 है।
18 Jan 2026 06:59 PM (IST)
टीम इंडिया बैक टू बैक झटके लगते हुए दिख रहे हैं। कप्तान गिल के तुरंत बाद श्रेयस अय्यर भी 3 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए केएल राहुल आए हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली 29 रन के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।
18 Jan 2026 06:41 PM (IST)
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के रूप में न्यूजीलैंड की टीम को दूसरी बड़ी सफलता मिल चुकी है। गिल ने मुकाबले में 18 गेंदों का सामना करते हुए कुल 23 रन बनाए। उन्हें काइल जैमीसन ने क्लीन बोर्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर श्रेयस अय्यर आए हैं। वहीं, भारत का स्कोर 7.3 ओवर के बाद 46/2 है।
18 Jan 2026 06:25 PM (IST)
भारतीय टीम के स्टार ओपनर रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए है। 28 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। जैक फोक्स ने रोहित शर्मा को आउट करके भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया। हालांकि, दो गेंद पहले ही विकेटकीपर से रोहित शर्मा का कैच छूटा था।
18 Jan 2026 06:09 PM (IST)
भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल 338 रनों का पीछा करने क्रीज पर उतर गए हैं। इस मुकाबले को जीतने के लिए रोहित शर्मा को बड़ी पारी खेलनी होगी। वहीं शुभमन गिल को भी उनका बखूबी साथ निभाना होगा।
18 Jan 2026 06:07 PM (IST)
18 Jan 2026 06:05 PM (IST)
18 Jan 2026 06:04 PM (IST)
18 Jan 2026 05:47 PM (IST)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 137 रनों की पारी खेली। वहीं उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन बनाए। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 219 रनों की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 और हर्षित राणा ने 3 विकेट चटकाए।
Innings Break!
New Zealand post a formidable total of 337/8 in the series decider.#TeamIndia chase coming up shortly. Stay tuned!
Scorecard - https://t.co/Zm5KbOqvpl #TeamIndia #INDvNZ #3rdODI @IDFCfirstbank pic.twitter.com/bz6Zdlcqsw
— BCCI (@BCCI) January 18, 2026
18 Jan 2026 05:21 PM (IST)
जैक फोक्स के रूप में न्यूजीलैंड को सातवां झटका लगा है। 10 रन बनाकर 304 के स्कोर पर आउट हुए। अर्शदीप ने फोक्स को आउट करके भारतीय टीम को सातवीं सफलता दिलाई। कुलदीप यादव ने कैच पकड़ा।
18 Jan 2026 05:11 PM (IST)
न्यूजीलैंड को छठा झटका मिचेल हे के रूप में लगा। मिचेल हे 2 रन बनाकर आउट हो गए। कुलदीप यादव ने मिचेल हे को चलता किया। न्यूजीलैंड का छठा विकेट 286 के स्कोर पर गिरा।
18 Jan 2026 05:04 PM (IST)
डेरिल मिचेल के रूप में न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा है। 283 के स्कोर पर मिचेल ने 137 रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद सिराज ने डेरिल मिचेल को आउट करके भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
18 Jan 2026 05:00 PM (IST)
न्यूजीलैंड को चौथा झटका 277 के स्कोर पर लगा। फिलिप्स 106 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने एक बड़े टोटल की नींव रख दी है। अर्शदीप सिंह ने केएल राहुल के हाथों कैच करवाकर फिलिप्स को चलता किया।
18 Jan 2026 04:51 PM (IST)
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। 42वें ओवर के अंतिम गेंद पर उन्होंने अपने करियर का दूसरा शतक लगया। अब फिलिप्स की नजरें बड़े टोटल पर होगी।
18 Jan 2026 04:26 PM (IST)
डेरिल मिचेल (फोटो-सोशल मीडिया)
18 Jan 2026 04:23 PM (IST)
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 107 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह मिचेल का इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक है। इस शतक के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम 200 के पार पहुंच गई है। अब बड़े टोटल पर होगी मिचेल की नजरें।
18 Jan 2026 04:18 PM (IST)
ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिलिप्स के इस शतक से न्यूजीलैंड की टीम और मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। अब देखना होगा कि फिलिप्स अपनी पारी को कितना बड़ा करते हैं।
18 Jan 2026 03:17 PM (IST)
18 Jan 2026 03:17 PM (IST)
न्यूजीलैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 56 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 21वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सीरीज डेरिल मिचेल का यह लगातार तीसरा अर्धशतक है।
18 Jan 2026 02:47 PM (IST)
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका विल यंग के रूप में लगा है। 58 के स्कोर पर विल यंग 30 रन बनाकर आउट हो गए। हर्षित राणा ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करवाते हुए भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई।
Harshit Rana strikes again!
Picks up the wicket of Will Young, who departs after scoring 30 runs.
Jadeja with a fine catch at point.
Live - https://t.co/Zm5KbOr3eT #TeamIndia #INDvNZ #3rdODI @IDFCfirstbank pic.twitter.com/PYv6vZlCo3
— BCCI (@BCCI) January 18, 2026
18 Jan 2026 02:23 PM (IST)
न्यूजीलैंड ने पहले पावरप्ले में शुरुआती झटके से उबरकर शानदार वापसी की। डेरिल मिचेल और विल यंग ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 42 रनों का साझेदारी हुई। 10 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड ने 47 रन बनाए। डेरिल मिचेल 17 और विल यंग 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
18 Jan 2026 01:56 PM (IST)
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के गेंदबाजों ने गजब की शुरुआत दिलाई है। पहले ओवर में अर्शदीप ने विकेट चटकाया तो हर्षित राणा ने अगले ही ओवर में पहली बॉल सफलता दिलाई।
Fabulous start this from #TeamIndia 🔥
Arshdeep Singh and Harshit Rana have dismissed both the New Zealand openers 🙌
Updates ▶️ https://t.co/KR2ertVmpx#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/fyKf3g0qCO
— BCCI (@BCCI) January 18, 2026
18 Jan 2026 01:40 PM (IST)
दूसरे ओवर की पहली बॉल पर ही न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है। हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा, कॉनवे ने 4 बॉल में 5 रन बनाए।
18 Jan 2026 01:35 PM (IST)
पहले ही ओवर में टीम इंडिया को बड़ी सफलता मिली है। अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकल्स को शून्य पर बोल्ड कर दिया है।
18 Jan 2026 01:23 PM (IST)
डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनॉक्स
18 Jan 2026 01:23 PM (IST)
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
18 Jan 2026 01:22 PM (IST)
तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।