ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar Live: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश दौरे पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने पीने जिन परिवारों में मौत हुई है उनके परिजनों से मुलाकात की। राहुल गांधी के दौरे से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी की सीनियर नेता सुमित्रा महाजन से मुलाकात की है।
17 Jan 2026 09:30 PM (IST)
सरकार ने भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे पिछले साल लाखों यात्रियों को परेशानी हुई थी। DGCA ने दिसंबर में हुई बड़ी फ्लाइट गड़बड़ियों के लिए इंडिगो एयरलाइन पर 22.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
DGCA (Directorate General of Civil Aviation) levies a fine of Rs 22.20 Crores on IndiGo for its flight disruptions in December 2025. pic.twitter.com/8cEf9bOZHg
— ANI (@ANI) January 17, 2026
17 Jan 2026 08:38 PM (IST)
ED ने बताया कि गुरुग्राम की स्पेशल प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) कोर्ट ने 15 जनवरी, 2026 के एक आदेश में जितेंद्र कुमार गर्ग और सुनील जिंदल को SRS ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भगोड़ा आर्थिक अपराधी (FEO) घोषित किया है।
Special Prevention of Money Laundering Act (PMLA) court, Gurugram in an order dated January 15, 2026 has declared Jitender Kumar Garg and Sunil Jindal as Fugitive Economic Offender (FEO) in SRS Group money laundering case: ED
— ANI (@ANI) January 17, 2026
17 Jan 2026 06:57 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल कार्यक्रम के बाद असम पहुंचे। जहां राजधानी गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में उन्होंने पारंपरिक बोडो जनजाति के सांस्कृतिक कार्यक्रम 'बागुरुम्बा दोहोउ' में हिस्सा लिया।
LIVE | PM Modi participates in Bagurumba Dwhou, a traditional Bodo cultural programme https://t.co/idK3aibujl
— IANS (@ians_india) January 17, 2026
17 Jan 2026 06:34 PM (IST)
ओडिशा के भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मणिकर्णिका घाट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शायद दुनिया में कहीं ऐसा नहीं होता कि कोई अपनी पुरानी चीज़ों को खुद ही बर्बाद कर दे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी सरकार है जो विरासत, इतिहास को बर्बाद करना चाहती है। जो धर्म और सनातन की बात करते हैं, उन्हें इसे बचाना चाहिए। इतिहास को और बेहतर बनाना चाहिए, न कि उसे नष्ट करना चाहिए।"
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: SP chief Akhilesh Yadav says, "...Perhaps nowhere in the world does it happen that one destroys one's own old things. It is unfortunate that there is such a government that wants to ruin heritage, history - those who speak of religion and… pic.twitter.com/XoRfMZwqjM
— ANI (@ANI) January 17, 2026
17 Jan 2026 05:45 PM (IST)
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "इस समय ज़्यादा बोलना ठीक नहीं है। मैंने अपनी रैलियों में कई बार कहा है कि अगर बाला साहब ने बीजेपी का साथ नहीं दिया होता तो उन्हें टिके रहने में बहुत मुश्किल होती।"
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) Chief Uddhav Thackeray says, "...At this time, it’s better not to speak much. I have said several times in my rallies that if Bala Sahab had not supported the BJP, they would have struggled to survive..." pic.twitter.com/UJiNQoX2Tx
— IANS (@ians_india) January 17, 2026
17 Jan 2026 04:30 PM (IST)
चाबहार बंदरगाह पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मीडिया के मुताबिक, हमने इसे बनाने के लिए ईरानियों को पैसे ट्रांसफर किए थे क्योंकि हम जानते थे कि ऐसे प्रतिबंध लगने वाले हैं। चाबहार भारत के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इससे हमें न सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि दूसरे सेंट्रल एशियाई देशों तक भी पहुंच मिलेगी। हमें उम्मीद है कि सरकार इन दबाव की चालों के आगे नहीं झुकेगी।"
#WATCH | Hyderabad: On the Chabahar port, AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "According to media, we had transferred the money to the Iranians to build it because we knew that such sanctions would be coming. Chabahar is very important for India because it will give us access not… pic.twitter.com/TMnBkrBUXa
— ANI (@ANI) January 17, 2026
17 Jan 2026 03:00 PM (IST)
TMC stands exposed as a party of corruption, appeasement and violence. West Bengal needs a BJP government that prioritises development and people’s welfare. Addressing a massive rally in Malda.@BJP4Bengal
https://t.co/0J3v9ppj4k— Narendra Modi (@narendramodi) January 17, 2026
17 Jan 2026 02:32 PM (IST)
तमिलनाडु के अलंगनल्लूर में जल्लीकट्टू कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, "मदुरै एक ऐसी जगह है जहां बहादुरी फली-फूली है... द्रविड़ प्रशासन के तहत, हमने मदुरै में कलैग्नार शताब्दी लाइब्रेरी और कलैग्नार शताब्दी जल्लीकट्टू एरिना बनाया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। पारंपरिक जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में जो व्यक्ति सबसे ज़्यादा बैलों को काबू करेगा, उसे पशुपालन विभाग में एक अच्छी सरकारी नौकरी दी जाएगी।"
17 Jan 2026 01:31 PM (IST)
राहुल गांधी ने इंदौर में 20 पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपए के चेक दिए हैं। राहुल ने इन मौतों पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
17 Jan 2026 12:20 PM (IST)
लोकसभा विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा में पानी के प्रदूषण से पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इलाके में भारी सुरक्षा तैनात की गई है।
17 Jan 2026 11:54 AM (IST)
महाराष्ट्र निकाय चुनावों में विपक्ष की करारी हार के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि कुछ 'जयचंदों' के कारण भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। हालांकि, शिवसेना (शिंदे) की प्रवक्ता शाइना एनसी ने पलटवार करते हुए कहा कि महायुति ने जमीन पर काम किया और इसी कारण जीत मिली है।
17 Jan 2026 11:18 AM (IST)
कश्मीरी अलगाववादी और दुख्तरान-ए-मिल्लत प्रमुख आसिया अंद्राबी और उसकी 2 महिला सहयोगियों की सजा पर सुनवाई टल गई है। पटियाला हाउस स्थित स्पेशल NIA कोर्ट अब 2 फरवरी को सजा पर सुनवाई करेगी।
17 Jan 2026 10:36 AM (IST)
अजित पवार अपने चाचा और वरिष्ठ नेता शरद पवार से मिलने पहुंचे। बारामती स्थित गोविंद बाग में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। इस दौरान राजेश टोपे भी मौजूद रहे। वहीं, आज कृषि प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर शरद पवार, अजित पवार, सुप्रिया सुले और रोहित पवार एक साथ मंच पर नजर आएंगे।
17 Jan 2026 09:10 AM (IST)
गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के तहत दिल्ली में 17, 19, 20 और 21 जनवरी 2026 को कर्तव्यपथ पर रिहर्सल होगी। इस कारण से सेंट्रल दिल्ली का ट्रैफिक प्लान बदला रहेगा।
17 Jan 2026 08:36 AM (IST)
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बी प्राक को धमकी दी है। साथ ही 10 करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई है। एक अन्य सिंगर दिलनूर को मेसेज भेज कर प्रोटेक्शन मनी मांगी गई है। दोनों को एक हफ्ते में पैसे देने के लिए कहा गया है।
17 Jan 2026 08:05 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। 'वार ऑन ड्रग्स' अभियान के तहत पुलिस ने 2.3 किलोग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ एक महिला ड्रग पेडलर को पकड़ा है।
17 Jan 2026 07:29 AM (IST)
मदुरै जिले में विश्व प्रसिद्ध जल्लीकट्टू का आयोजन चल रहा है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी यहां आयोजित जल्लीकट्टू में शामिल होंगे।
#WATCH | Alanganallur, Tamil Nadu | The world-famous Jallikattu underway in the Madurai district. Tamil Nadu CM MK Stalin will also attend the Jallikattu being organised here. pic.twitter.com/VISxlun4MS
— ANI (@ANI) January 17, 2026
17 Jan 2026 06:48 AM (IST)
ईरान में फंसे हुए भारतीय देर रात को तेहरान से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंच गए। ईरान से लौट रहे भारतीय नागरिक के परिवार के एक सदस्य ने बताया, "मेरी मां और मौसी ईरान से लौट रही हैं। हम तीन दिनों से उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे, इसलिए चिंतित थे...वे आज भारत लौट रही हैं..."
देखिए लोगों ने क्या कहा-
#WATCH | Delhi | "My mother and aunt are returning from Iran. We were worried as we were not able to contact her for three days...They are returning to India today..." says a family member of the Indian National returning from Iran. pic.twitter.com/qzmhG3PKjR
— ANI (@ANI) January 16, 2026