
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर नियंत्रण हासिल करने की अपनी मुहिम को नोबेल शांति पुरस्कार न जीतने से जोड़ा है। उनका कहना है कि द्वीप को लेकर चल रहे विवाद से यूरोप के साथ व्यापार युद्ध फिर से भड़कने का खतरा है, इसलिए अब वे “केवल शांति के बारे में” नहीं सोचते। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या वे ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने के लिए बल का प्रयोग करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह दोहराया कि अगर समझौता नहीं हुआ तो वे यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाएंगे।
20 Jan 2026 08:39 AM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने झंडेवालान देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे। वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने वाले हैं।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने झंडेवालान देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे।
वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने वाले हैं। pic.twitter.com/r7Cw5CyxWJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2026
20 Jan 2026 08:10 AM (IST)
सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट के DGP रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है । हालांकि राव ने आरोपों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए वीडियो को फर्जी करार दिया है।
20 Jan 2026 07:40 AM (IST)
दिल्ली | CJI सूर्यकांत ने कहा, "...न्याय मुख्य रूप से सिर्फ़ अपीलीय फ़ोरम में नहीं होता। सच्चा न्याय सिर्फ़ ज़मीनी स्तर की अदालतों में होता है। क्योंकि आम नागरिक का अपने अधिकार को लागू करवाने के लिए पहला सामना ज़िला अदालतों में ही होता है। दुर्भाग्य से, इतने सालों तक ज़िला अदालतों को गलत नाम दिया गया, गलत तरीके से बताया गया और निचली अदालतें कहा गया। शुक्र है, हमने अपनी गलती सुधारी और यह माना कि ज़िला न्यायपालिका एक स्वतंत्र न्यायपालिका का उतना ही ज़रूरी अंग है जितना कि हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट..."
दिल्ली | CJI सूर्यकांत ने कहा, "...न्याय मुख्य रूप से सिर्फ़ अपीलीय फ़ोरम में नहीं होता। सच्चा न्याय सिर्फ़ ज़मीनी स्तर की अदालतों में होता है। क्योंकि आम नागरिक का अपने अधिकार को लागू करवाने के लिए पहला सामना ज़िला अदालतों में ही होता है। दुर्भाग्य से, इतने सालों तक ज़िला… pic.twitter.com/qsAhiPzIGb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2026
20 Jan 2026 07:12 AM (IST)
सपा के नेता अबू आजमी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की कथित अवैध नियुक्ति को लेकर पत्र लिखा है। अबू आजमी ने पत्र की कॉपी एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग है कि महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की कथित अवैध नियुक्ति पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। यह विषय कानून, संविधान और अल्पसंख्यक संस्थाओं के अधिकारों से जुड़ा है। न्यायसंगत कार्रवाई कर सही व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
20 Jan 2026 07:09 AM (IST)
अमेरिका के मिशिगन राज्य में 100 से ज़्यादा गाड़ियों की आपस में टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस भयावह दुर्घटना का ड्रोन फुटेज भी सामने आया है। सर्दियों के मौसम के चलते सड़क पर फिसलन होने से यह हादसा हुआ, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है।






