Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर : संभल शाही जामा मस्जिद हिंसा मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया

शिक्षा मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मौजूदा स्कूली शिक्षा प्रणाली में खामियों की जांच के लिए नौ सदस्यीय पैनल का गठन किया है। वहीं, एयर इंडिया के विमान को एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jun 21, 2025 | 03:02 PM

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

आज की ताजा खबर LIVE : शिक्षा मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मौजूदा स्कूली शिक्षा प्रणाली में खामियों की जांच के लिए नौ सदस्यीय पैनल का गठन किया है। एयर इंडिया के विमान को एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दिल्ली से पुणे के जा रहा एयर इंडिया का विमान शुक्रवार को एक पक्षी से टकरा गया। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के युद्ध को लेकर कहा कि उनका लक्ष्य ईरानी शासन का बदलाव या पतन नहीं है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि ईरान को इसकी गंभीर कीमत चुकानी पड़ सकती है।

The liveblog has ended.
  • 20 Jun 2025 09:17 PM (IST)

    20 Jun 2025 09:17 PM (IST)

    संभल शाही जामा मस्जिद हिंसा मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया

    उत्तर प्रदेश के संभल जिला मुख्यालय में शाही जामा मस्जिद हिंसा में शामिल चार और आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया और इस तरह इस मामले में अब तक कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद में सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में शामिल चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • 20 Jun 2025 07:31 PM (IST)

    20 Jun 2025 07:31 PM (IST)

    ट्रंप ने मुझे फोन किया और अमेरिका बुलाया, मैंने नम्रता पूर्वक मना कर दिया: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, 'अभी 2 दिन पहले मैं कनाडा में जी-7 समिट के लिए वहां था और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझे फोन किया। उन्होंने कहा कि अब कनाडा तो आए ही हैं तो वॉशिंगटन होकर जाइए। उन्होंने बहुत आग्रह से निमंत्रण दिया। मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति को कहा कि आपके निमंत्रण के लिए धन्यवाद, मुझे तो महाप्रभु की धरती पर जाना बहुत जरूरी है और इसलिए मैंने उनके निमंत्रण को नम्रता पूर्वक मना किया।'

  • 20 Jun 2025 06:12 PM (IST)

    20 Jun 2025 06:12 PM (IST)

    श्री मंदिर का रत्न भंडार खोला गया: ओडिशा में बोले पीएम मोदी

    ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब ओडिशा में भाजपा सरकार अपना पहला वर्ष पूरा कर रही है, तो आप सभी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारी में व्यस्त हैं। महाप्रभु हमारे आदर्श और प्रेरणा हैं और महाप्रभु के आशीर्वाद से, श्री मंदिर से संबंधित मुद्दों को भी हल किया गया है। मैं मोहन जी और उनकी सरकार को करोड़ों भक्तों के अनुरोध का सम्मान करने के लिए बधाई देता हूं। जैसे ही यहां सरकार बनी, श्री मंदिर के सभी चार दरवाजे खोल दिए गए। श्री मंदिर का रत्न भंडार भी खोल दिया गया है और यह राजनीतिक जीत या हार का मामला नहीं है। यह करोड़ों भक्तों की आस्था का सम्मान करने के लिए किया गया है।

  • 20 Jun 2025 05:24 PM (IST)

    20 Jun 2025 05:24 PM (IST)

    कोचिंग सेंटरों पर निर्भरता कम करने के लिए केंद्र का बड़ा फैसला

    शिक्षा मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मौजूदा स्कूली शिक्षा प्रणाली में खामियों की जांच के लिए नौ सदस्यीय पैनल का गठन किया है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने बताया कि पैनल उन खामियों की समीक्षा करेगा, जिनकी वजह से छात्र कोचिंग सेंटरों पर निर्भर हो रहे हैं। केंद्र का पैनल 'डमी स्कूलों' के उभरने के पीछे के कारणों और औपचारिक स्कूली शिक्षा की तुलना में पूर्णकालिक कोचिंग को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका का भी अध्ययन करेगा।

  • 20 Jun 2025 05:09 PM (IST)

    20 Jun 2025 05:09 PM (IST)

    केंद्र और नीतीश सरकार ने गंगा की ऐसी हालत कर दी कि पानी नहाने योग्य भी नहीं है: कांग्रेस

    कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्र और बिहार सरकार ने राज्य में गंगा नदी की हालत ऐसी कर दी है कि उसका पानी न तो पीने योग्य है और न ही नहाने योग्य। बिहार में सासाराम सीट से पार्टी सांसद मनोज कुमार ने यह भी कहा कि ‘नमामि गंगे' योजना के तहत गंगा नदी का पानी शुद्द करने के जो भी वादे किए गए थे, वे ‘झूठे' निकले।

  • 20 Jun 2025 04:11 PM (IST)

    20 Jun 2025 04:11 PM (IST)

    मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, एक किसान घायल

    मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों और अज्ञात हमलावरों के बीच हुए एनकाउंटर में एक बुजुर्ग कुकी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला क्रॉस फायर की चपेट में आ गई। घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बलों ने एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। यह ऑपरेशन उस वक्त शुरू किया गया, जब बिष्णुपुर जिले में खेतों में काम कर रहे एक मैतई किसान को गोली लगी। बताया गया कि गोली आसपास की पहाड़ियों से चलाई गई थीं।

  • 20 Jun 2025 03:11 PM (IST)

    20 Jun 2025 03:11 PM (IST)

    एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकराया, दिल्ली से जा रहा था पुणे

    एयर इंडिया के विमान को एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ा है। दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान शुक्रवार को एक पक्षी से टकरा गया। इस वजह से एयरलाइन को इसकी वापसी की यात्रा रद्द करनी पड़ी। एयरलाइंस ने एक बयान में बताया कि विमान पुणे में सुरक्षित उतर गया। इसेक बाद ही पक्षी के टकराने की बात पता चली। जांच की जा रही है।

  • 20 Jun 2025 01:51 PM (IST)

    20 Jun 2025 01:51 PM (IST)

    बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करती है राजद-कांग्रेस: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कांग्रेस और राजद संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करती हैं। उनकी तस्वीर को पैरों में रखती हैं।

     

  • 20 Jun 2025 01:45 PM (IST)

    20 Jun 2025 01:45 PM (IST)

    लूट-खसोट से गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई थी

    पीएम मोदी ने कहा एनडीए की सरकार से पहले इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई की गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है। और मैं बिहार वासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि हमने भले बहुत कुछ किया हो, करते रहे हैं, करते रहेंगे। मुझे तो अभी बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है।

    #WATCH सीवान, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई की गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है। और मैं बिहार वासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि… pic.twitter.com/HPjyOrRaoK

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025

  • 20 Jun 2025 01:41 PM (IST)

    20 Jun 2025 01:41 PM (IST)

    सिवान: पंजा और लालटेन बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाया

    पीएम मोदी ने कहा, बिहार के लोग कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करते हैं। वो कभी भी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते। लेकिन, पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है।

    #WATCH सीवान, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...मेरे बिहारी भाई-बहन कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करके दिखा देते हैं। वो कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते। लेकिन, पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है। pic.twitter.com/INiXX1b375

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025

  • 20 Jun 2025 01:39 PM (IST)

    20 Jun 2025 01:39 PM (IST)

    पंजा और लालटेन ने बिहार को जंगलराज बनाया: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। मेरे इस विश्वास का कारण बिहार के आप सभी लोगों का सामर्थ्य है। आपने मिलकर बिहार से जंगलराज का सफाया किया है। यहां के हमारे नौजवानों ने तो 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कथाओं में ही सुनी है। उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी। जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया। उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था।

    #WATCH सीवान, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मेरे इस विश्वास का कारण बिहार के आप सभी लोगों का सामर्थ्य है। आपने मिलकर बिहार से जंगलराज का सफाया किया है। यहां के हमारे नौजवानों ने तो 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कथाओं में ही सुनी है। उन्हें अंदाजा ही… https://t.co/hXvXpOj3HY pic.twitter.com/OFuqlIZ6U2

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025

  • 20 Jun 2025 01:31 PM (IST)

    20 Jun 2025 01:31 PM (IST)

    सिवान संविधान को ताकत देने वाली भूमि: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, "सीवान की ये धरती हमारे स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक स्थली है। ये हमारे लोकतंत्र को, देश को, संविधान को ताकत देने वाली भूमि है। सीवान ने राजेंद्र बाबू जैसी महान संतान देश को दी।"

    #WATCH सीवान, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सीवान की ये धरती हमारे स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक स्थली है। ये हमारे लोकतंत्र को, देश को, संविधान को ताकत देने वाली भूमि है। सीवान ने राजेंद्र बाबू जैसी महान संतान देश को दी। संविधान निर्माण से लेकर देश को दिशा दिखाने में… https://t.co/mi14Zsn9fJ pic.twitter.com/K3RBj8TFrb

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025

  • 20 Jun 2025 01:24 PM (IST)

    20 Jun 2025 01:24 PM (IST)

    दुनिया भारत की प्रगति से प्रभावित: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने सिवान में कहा कि मैं कल ही विदेश दौरे से लौटा हूं। जहां दुनिया के सभी बड़े नेता भारत की प्रगति देखकर हैरान और प्रभावित हैं। पूरे विश्व ने देखा कि भारत कैसे एक दशक में दुनिया की सबसे चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। वो भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं। इसमें बिहार की निश्चित तौर पर बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है।

    #WATCH सीवान, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। इस दौरे में मेरी दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई। सारे नेता, भारत की तेज प्रगति से बहुत प्रभावित हैं। वो भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते… pic.twitter.com/JSW3rIoBep

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025

  • 20 Jun 2025 01:14 PM (IST)

    20 Jun 2025 01:14 PM (IST)

    पीएम मोदी ने दी सिवान को सौगात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सिवान में जल, रेल और बिजली क्षेत्र सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

    #WATCH सीवान, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल, रेल और बिजली क्षेत्र सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और विकास कार्यों का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/cU8V6sJ1bD

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025

  • 20 Jun 2025 12:16 PM (IST)

    20 Jun 2025 12:16 PM (IST)

    2026 से सभी बाइक्स में एंटी-लॉक ब्रेकिंग और 2 हेलमेट अनिवार्य

    केंद्र सरकार ने सड़क परिवहन सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 1 जनवरी 2026 से सभी बाइक्स में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और 2 हेलमेट को अनिवार्य कर दिया है।

  • 20 Jun 2025 11:49 AM (IST)

    20 Jun 2025 11:49 AM (IST)

    मनीष सिसोदिया पूछताछ के लिए ACB दफ्तर पहुंचे

    क्लासरूम निर्माण घोटाला मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ACB दफ्तर पहुंचे।

  • 20 Jun 2025 11:01 AM (IST)

    20 Jun 2025 11:01 AM (IST)

    इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी की वजह से वापस लौटी

    तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद चेन्नई लौट आई।

  • 20 Jun 2025 10:30 AM (IST)

    20 Jun 2025 10:30 AM (IST)

    तेलंगाना में इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन

    तेलंगाना में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की और ईरान पर हमले की कड़ी निंदा की।

  • 20 Jun 2025 10:09 AM (IST)

    20 Jun 2025 10:09 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत

    पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह पुरुलिया-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 18 पर हुआ। दुर्घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामसोल प्राथमिक विद्यालय के पास घटी। इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

  • 20 Jun 2025 10:03 AM (IST)

    20 Jun 2025 10:03 AM (IST)

     एयर इंडिया की 8 उड़ानें रद्द

    एयर इंडिया की आठ उड़ानों को मेंटेनेंस के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है। एयर इंडिया की तीन अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भी रद्द हुईं, एयर इंडिया की दिल्ली से मेलबर्न जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है।

     

  • 20 Jun 2025 09:43 AM (IST)

    20 Jun 2025 09:43 AM (IST)

    गोरखपुर-पटना वंदे भारत ट्रेन 20 जून से शुरू

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को वर्चुअल माध्यम से गोरखपुर से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ सतीश कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर को बेतिया, नरकटियागंज और मुजफ्फरपुर होते हुए पटना (पाटलिपुत्र) से जोड़ेगी।

  • 20 Jun 2025 08:52 AM (IST)

    20 Jun 2025 08:52 AM (IST)

    पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम ने कहा, उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

    Warmest birthday wishes to Rashtrapati Ji. Her life and leadership continue to inspire crores of people across the country. Her unwavering commitment to public service, social justice and inclusive development are a beacon of hope and strength for everyone. She has always worked…

    — Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2025

  • 20 Jun 2025 08:48 AM (IST)

    20 Jun 2025 08:48 AM (IST)

    बिहार के सिवान का दौरा करेंगे PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज बिहार के सिवान का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बिहार को 6 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे नई वंदे भारत ट्रेन और रेल लाइन का उद्घाटन भी करेंगे।

    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आज सिवान आ रहल बानी।

    मोदी जी के मन में बिहार खातिर खास लगाव बा, जेकरा के हर बिहारवासी महसूस कर रहल बा।

    रउआ सभसे बिनती बा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच के भव्य स्वागत करीं।

    - लोकप्रिय कलाकर एवं माननीय सांसद श्री… pic.twitter.com/61Quph33Gx

    — BJP Bihar (@BJP4Bihar) June 20, 2025

  • 20 Jun 2025 07:33 AM (IST)

    20 Jun 2025 07:33 AM (IST)

    अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 दर्ज

    अफगानिस्तान में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई।

    EQ of M: 4.6, On: 20/06/2025 06:11:27 IST, Lat: 34.89 N, Long: 62.54 E, Depth: 50 Km, Location: Afghanistan.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/5cTUNSNwwr

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) June 20, 2025

  • 20 Jun 2025 06:28 AM (IST)

    20 Jun 2025 06:28 AM (IST)

    ईरान पर अगले दो हफ्ते में फैसला: ट्रंप

    व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से कहा कि निकट भविष्य में ईरान के साथ बातचीत होने या न होने की पर्याप्त संभावना को देखते हुए वह अगले दो हफ्तों के भीतर अपना फैसला लेंगे।

    #WATCH वाशिंगटन, डीसी | व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हवाले से कहा, "... इस तथ्य के आधार पर कि निकट भविष्य में ईरान के साथ बातचीत होने या न होने की पर्याप्त संभावना है, मैं अगले दो सप्ताह के भीतर अपना निर्णय लूंगा..."

    सोर्स: व्हाइट हाउस/… pic.twitter.com/LHvmL28p2P

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2025

  • 20 Jun 2025 06:24 AM (IST)

    20 Jun 2025 06:24 AM (IST)

    22 जून को नहीं होगा Axiom-4 लॉन्च

    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (ISS) ले जाने वाला एक्सिओम-4 मिशन एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। पहले यह मिशन 19 जून को लॉन्च होना था, जिसे बाद में 22 जून कर दिया गया था, लेकिन अब इसे और आगे बढ़ा दिया गया है। मिशन की नई लॉन्च तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

    NASA, Axiom Space, and SpaceX continue reviewing launch opportunities for Axiom Mission 4. NASA is standing down from a launch on Sunday, June 22, and will target a new launch date in the coming days. pic.twitter.com/rJpuKDhEhH

    — ANI (@ANI) June 19, 2025

  • 20 Jun 2025 06:20 AM (IST)

    20 Jun 2025 06:20 AM (IST)

    ईरानी शासन का बदलाना हमारा लक्ष्य नहीं: नेतन्याहू

    इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि वे ईरानी शासन का बदलाव या पतन नहीं चाहते, लेकिन ईरान को इसकी गंभीर कीमत चुकानी पड़ेगी।

Aaj ki taaja khabar 20 june 2025 live updates today latest and breaking hindi news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2025 | 06:17 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 27 अगस्त 2025: राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में आज शामिल होंगे अखिलेश यादव

2

आज की ताजा खबर 27 अगस्त 2025: एक क्लिक में पढ़ें आज की सारी बड़ी खबरें

3

आज की ताजा खबर 26 अगस्त 2025: महा गठबंधन के लोगों में एकता नहीं: जीतन राम मांझी

4

आज की ताजा खबर 25 अगस्त 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.