Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 19 नवंबर: आज दिनभर की खबरों को एक सिंगल क्लिक करके पढ़ें

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। सम्राट चौधरी को BJP विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है। विजय कुमार सिन्हा को उपनेता विधानमंडल चुना गया है।

  • By प्रतीक पांडेय, सौरभ शर्मा
Updated On: Nov 19, 2025 | 09:59 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taza Khabar LIVE Update: बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया चल रही है। जदयू विधायक दल की मीटिंग में नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया है। बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। वहीं NDA विधायक दल की बैठक भी पटना सेंट्रेल हॉल में NDA विधायक दल की बैठक संपन्न हुई और सीएम नीतीश का नाम सर्वसम्मति से तय हुआ।  इसके अलावा देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों का लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…

The liveblog has ended.
  • 19 Nov 2025 09:58 PM (IST)

    19 Nov 2025 09:58 PM (IST)

    पीएम मोदी पैसे से चुनाव जीतते है- DMK नेता टीकेएस एलंगोवन

    चेन्नई में प्रधानमंत्री मोदी के कोयंबटूर दौरे पर डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा, "उन्हें केवल पैसे पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने बिहार की प्रत्येक महिला को 10,000 रुपये दिए। वे जीत गए, यह एक भ्रष्ट पार्टी है। जब किसानों का एक समूह भारत सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए दिल्ली जा रहा था, तो उन्हें नागपुर में रोक दिया गया और वापस भेज दिया गया। मोदी सरकार किसानों के साथ ऐसा ही व्यवहार करती है।"

  • 19 Nov 2025 09:49 PM (IST)

    19 Nov 2025 09:49 PM (IST)

    दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने जमानत याचिका दायर की, कल होगी सुनवाई

    दुलारचंद हत्याकांड में मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने जमानत याचिका दायर की है, उनकी याचिता पर कल सुनवाई होगी।

  • 19 Nov 2025 09:35 PM (IST)

    19 Nov 2025 09:35 PM (IST)

    उत्तराखंड में कार्य नहीं तो वेतन नहीं नियम का कड़ाई से पालन

    उत्तराखंड शासन सचिव दीपेन्द्र चौधरी ने आज उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड को राजकीय सेवाओं पर लगे छह माह के हड़ताल प्रतिबंध के फलस्वरूप हड़ताल पर गए उपनल कर्मियों के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत उपनल कार्मिक, जो अपने कार्यालयों से अनुपस्थित रहते हैं, उनकी पहचान की जाए तथा संबंधित विभाग/निगम/संस्थाएं उन्हें अनुपस्थित चिह्नित करें तथा "कार्य नहीं तो वेतन नहीं" नियम का कड़ाई से पालन कराएं।

  • 19 Nov 2025 09:22 PM (IST)

    19 Nov 2025 09:22 PM (IST)

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

  • 19 Nov 2025 09:00 PM (IST)

    19 Nov 2025 09:00 PM (IST)

    असम में 'लव जिहाद' पर विधेयक लाने की प्रक्रिया चल रही- CM हिमंत बिस्वा सरमा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "25 नवंबर को हम असम विधानसभा में बहुविवाह विरोधी विधेयक पेश करेंगे। अगर कोई एक से ज़्यादा शादियां करता है, तो उसे 7 साल की जेल की सज़ा होगी।" 'लव जिहाद' पर उन्होंने कहा, "इस पर भी विधेयक लाने की प्रक्रिया चल रही है।"

  • 19 Nov 2025 08:15 PM (IST)

    19 Nov 2025 08:15 PM (IST)

    चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बेचेलेट को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान दिया

    इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से दिल्ली में इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बेचेलेट को 2024 का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार प्रदान किया।

  • 19 Nov 2025 07:27 PM (IST)

    19 Nov 2025 07:27 PM (IST)

    राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को प्रजेंटेशन से इतने सबूत दिए- राजीव शुक्ला

    लोकसभा अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों की निंदा करने वाले कुछ प्रमुख हस्तियों के खुले पत्र पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "राहुल गांधी ने एक प्रेजेंटेशन के जरिए हर बात पर बात की। उन्होंने हर बात के सबूत दिए। चुनाव आयोग को कई पत्र लिखे गए। और क्या सबूत चाहिए?" नीतीश कुमार के कल बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर उन्होंने कहा, "उन्हें बधाई मुझे उम्मीद है कि वह महिलाओं को पैसे देने का वादा पूरा करेंगे।"

  • 19 Nov 2025 06:35 PM (IST)

    19 Nov 2025 06:35 PM (IST)

    अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की NIA हिरासत में भेजा गया

    अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत डिपोर्ट करके  NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता मामले में NIA की विशेष अदालत ने 11 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है।

  • 19 Nov 2025 06:17 PM (IST)

    19 Nov 2025 06:17 PM (IST)

    बंगाल के राज्यपाल पर शिकायत को लेकर भाजपा का हमला

    TMC नेता कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "यह एक फर्जी एफआईआर है। राज्यपाल ने जो भी किया, कानून के मुताबिक किया। कार्रवाई होनी चाहिए।"

  • 19 Nov 2025 05:47 PM (IST)

    19 Nov 2025 05:47 PM (IST)

    तेलंगाना सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरी में के. कविता

    तेलंगाना जागृति अध्यक्ष के. कविता ने अपने जागृति कार्यकर्ताओं के साथ हैदराबाद के सिंगरेनी भवन में विरोध प्रदर्शन किया और तेलंगाना सरकार से सिंगरेनी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। वह विरोध प्रदर्शन करने के लिए ऑटो से पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर नामपल्ली पुलिस स्टेशन भेज दिया।

  • 19 Nov 2025 05:31 PM (IST)

    19 Nov 2025 05:31 PM (IST)

    गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया

    वांटेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट में विशेष NIA अदालत में पेश किया गया। कोर्ट से 15 दिन की रिमांड मांगी गई है।

  • 19 Nov 2025 05:08 PM (IST)

    19 Nov 2025 05:08 PM (IST)

    CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा

    नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपते हुए नई सरकरा बनाने का दावा पेश कर दिया है। कल गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

  • 19 Nov 2025 04:40 PM (IST)

    19 Nov 2025 04:40 PM (IST)

    मंत्रिमंडल के गठन पर फैसला मुख्यमंत्री लेंगे- बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

    बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "मंत्रिमंडल के गठन पर फैसला मुख्यमंत्री लेंगे। हम पहले राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उसके बाद ही सब कुछ पता चलेगा।"

  • 19 Nov 2025 04:39 PM (IST)

    19 Nov 2025 04:39 PM (IST)

    अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से लाने के बाद NIA टीम पटियाला हाउस कोर्ट के लिए निकली

    NIA की टीम और दिल्ली पुलिस अनमोल बिश्नोई को लेकर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ले जाते हुए उसी रास्ते पर निकल गई है।

  • 19 Nov 2025 04:30 PM (IST)

    19 Nov 2025 04:30 PM (IST)

    NDA बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे

    NDA बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे है यहां से वे राज्यपाल को आज अपना इस्तीफा सौंपते हुए नई सरकार के गठने का दावा पेश करेंगे।

  • 19 Nov 2025 04:25 PM (IST)

    19 Nov 2025 04:25 PM (IST)

    अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से लाने के बाद NIA टीम दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुई

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और करीबी सहयोगी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद गिरफ्तार करने के बाद एनआईए की टीम दिल्ली के आईजीआई टर्मिनल 3 से रवाना हुई।

  • 19 Nov 2025 04:17 PM (IST)

    19 Nov 2025 04:17 PM (IST)

    मैं आपके संदेश को बहुत गंभीरता से लूंगा, तमिलनाडु में बोले PM मोदी

    तमिलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन में सुरक्षाकर्मियों से दो युवतियों द्वारा लाए गए पोस्टर लाने का आग्रह किया। उन्होंने लड़कियों से कहा, "मैं आपके संदेश को बहुत गंभीरता से लूंगा"।

  • 19 Nov 2025 04:00 PM (IST)

    19 Nov 2025 04:00 PM (IST)

    नीतीश कुमार ही रहेंगे बिहार के अगले CM, NDA नें सर्वसम्मति से किया एलान

    पटना में सेंट्रल हॉल में आयोजित बैठक में नीतीश कुमार को ही NDA विधायक दल की बैठक में फिर से सर्वसम्मति से नीतीश को ही मुख्यमंत्री चुन लिया गया है।

  • 19 Nov 2025 03:56 PM (IST)

    19 Nov 2025 03:56 PM (IST)

    कांग्रेस आंतक और आंतकवादियों का बचाव करती है- भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला

    कांग्रेस MMC (मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस) बन गई है। चाहे दिल्ली आतंकी विस्फोट के आरोपियों का बचाव करना हो, या अफजल, याकूब, सिमी, PFI का, नक्सलियों को शहीद कहना हो, या बटला हाउस एनकाउंटर के आतंकवादियों का बचाव करना हो। कांग्रेस ने यह सब किया है: वोट बैंक की राजनीति को राष्ट्रहित की राजनीति से ऊपर रखना। वामपंथी दल भी उसी पैटर्न पर चल रहे हैं। वे 'भारत माता' को जगह नहीं देते, लेकिन वे 'हमास' का गुणगान करते हैं। "वे आतंकवादियों को 'नमाज-ए-जनाजा' पढ़ाते हैं और पीएफआई का बचाव करते हैं। तो 'जमात' और 'हमास' के बीच, ये दोनों वोट बैंक के हित को राष्ट्रहित से ऊपर रखने की राजनीति कर रहे हैं।"

  • 19 Nov 2025 03:46 PM (IST)

    19 Nov 2025 03:46 PM (IST)

    NDA तरफ से फिर से सीएम नीतीश कुमार ही होंगे- चिराग पासवान

    पटना के सेंट्रल हॉल में इस समय NDA विधायक दल की बैठक आयोजित की जा रही है, इसी बीच चिराग पासवान की तरफ से भी बड़ा ऐलान करते हुए कहा गया है कि NDA की तरफ से बिहार के सीएम नीतीश कुमार ही होंगे।

  • 19 Nov 2025 03:33 PM (IST)

    19 Nov 2025 03:33 PM (IST)

    NDA विधायक दल की बैठक में पहुंचे नीतीश कुमार

    पटना के सेंट्रल में आयोजित NDA विधायक दल की बैठक में बिहार की अगली विधानसभा के भावी सीएम नीतीश कुमार पुहंच चुके हैं। बैठक राज्यपाल से करेंगे मुलाकात।

  • 19 Nov 2025 03:23 PM (IST)

    19 Nov 2025 03:23 PM (IST)

    केंद्र सरकार की मंशा तमिलनाडु के विकास मॉडल से मिलती है- राज्य सरकार के मंत्री अंबिल महेश

    तमिलनाडु के मंत्री अंबिल महेश कहते हैं, "हमारा राज्य विकास को अधिक महत्व देता है, मेरे शिक्षा विभाग में, हमने जो भी योजना लागू की है, वह एक पथ-प्रदर्शक पहल है। यह द्रविड़ मॉडल केवल एक द्रविड़ मॉडल नहीं है; यह एक डेटा-संचालित, विकासात्मक मॉडल है, और यही केंद्र सरकार की मंशा है।"

  • 19 Nov 2025 03:07 PM (IST)

    19 Nov 2025 03:07 PM (IST)

    राजनीतिक कंपनी' विफल हो गई - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार चुनाव में पार्टी की हार के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में दरार पर कहा, "(परिवार में) विवाद स्पष्ट था क्योंकि लालू की 'राजनीतिक कंपनी' विफल हो गई है; सभी शेयरधारक एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।"

  • 19 Nov 2025 02:33 PM (IST)

    19 Nov 2025 02:33 PM (IST)

    PM मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में रोड शो किया

    तमिलनाडु के कोयंबटूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया।

    #WATCH | Tamil Nadu: Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Coimbatore.

    (Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/RK70agryZb

    — ANI (@ANI) November 19, 2025

  • 19 Nov 2025 02:00 PM (IST)

    19 Nov 2025 02:00 PM (IST)

    दिल्ली से पकड़ा गया 100 करोड़ का ड्रग्स जब्त, 4 लोग गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने तकरीबन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की गई है। इस मामले में दिल्ली और बेंगलुरु से 4 ड्रग्स माफिया गिरफ्तार किए गए हैं। तीन आरोपियों को दिल्ली से तो एक आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है।

  • 19 Nov 2025 01:39 PM (IST)

    19 Nov 2025 01:39 PM (IST)

    अल फलाह यूनिवर्सिटी से 10 लोग गायब, 3 कश्मीरी भी शामिल, सभी के फोन बंद

    फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करने वाले और पढ़ने वाले 10 से ज्यादा लोग गायब है। गायब लोगों में 3 तो कश्मीरी ही हैं। यूनिवर्सिटी में जम्मू कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई के बाद 10 लोग गायब मिले हैं। बताया जा रहा है कि गायब हुए लोगों के फोन स्विच ऑफ हैं।

  • 19 Nov 2025 12:32 PM (IST)

    19 Nov 2025 12:32 PM (IST)

    विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी

    BJP विधायक दल की बैठक के बाद सम्राट चौधरी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में विधायकों ने सहमति जताई है।

  • 19 Nov 2025 11:40 AM (IST)

    19 Nov 2025 11:40 AM (IST)

    जेडीयू के विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार

    पटना में जनता दल यूनाइटेड के विधायकों की बैठक खत्म हो गई है। नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

  • 19 Nov 2025 11:00 AM (IST)

    19 Nov 2025 11:00 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सड़क हादसे, 5 लोगों की मौत

    छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भयानक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। 7 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

  • 19 Nov 2025 10:34 AM (IST)

    19 Nov 2025 10:34 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, 3 महिलाएं भी शामिल

    आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इसमें से एक नक्सली की पहचान मेटुरी जोगा राव उर्फ 'शंकर' के रूप में हुई है।

  • 19 Nov 2025 09:02 AM (IST)

    19 Nov 2025 09:02 AM (IST)

    अल फलह यूनिवर्सिटी जवाद के संस्थापक को 13 दिन की ED रिमांड

    दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट ने अल फलाह विश्वविद्यालय के संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन की प्रवर्तन निदेशालय रिमांड में भेज दिया है। उसे 1 दिसंबर तक रिमांड में रखा जाएगा।

     

  • 19 Nov 2025 08:13 AM (IST)

    19 Nov 2025 08:13 AM (IST)

    पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

    पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा-

     

    Tributes to former PM Smt. Indira Gandhi Ji on the occasion of her birth anniversary.

    — Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2025

  • 19 Nov 2025 07:27 AM (IST)

    19 Nov 2025 07:27 AM (IST)

    बिहार से वाराणसी जा रही एक डबल डेकर बस मऊ में नियंत्रण खोकर पलट गई

    जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव ने बताया, "डबल डेकर बस बिहार से चलकर वाराणसी जा रही थी। यात्रियों के अनुसार, चालक बहुत ही लापरवाही से बस चला रहा था, जिसके कारण मुरली ढाबा के पास यह दुर्घटना हुई। चौदह घायल यात्रियों को यहाँ लाया गया; तीन की हालत ज़्यादा गंभीर है, जबकि बाकी की हालत स्थिर है। सभी यात्री बिहार के हैं।"

  • 19 Nov 2025 07:20 AM (IST)

    19 Nov 2025 07:20 AM (IST)

    BJP-JDU विधायक दल की बैठक आज, मीटिंग से पहले नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे

    पटना में आज बैठकों का दौर रहेगा. जनता दल यूनाइटेड के विधायक दल की बैठक आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। फिर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक 11:30 बजे बीजेपी कार्यालय होगी। इसके लिए बाद एनडीए विधायक दल की बैठक दोपहर बाद 3:00 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में होगी। एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे।

  • 19 Nov 2025 06:42 AM (IST)

    19 Nov 2025 06:42 AM (IST)

    मैंने रोका था भारत-पाकिस्तान युद्ध, मैंने अब तक 8 युद्ध रोके हैं: ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अब तक मैंने वास्तव में 8 युद्ध रोके हैं अब मुझे पुतिन के साथ एक और युद्ध रोकना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय बैठक में अपना दावा दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोका है।

  • 19 Nov 2025 06:41 AM (IST)

    19 Nov 2025 06:41 AM (IST)

    बिहार मेंआज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी

    बिहार की राजधानी पटना में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक किए जाने के लिए कई नेता इकट्ठा होने वाले हैं। इस बैठक में ही विधायल दल का नेता चुना जाएगा।

Aaj ki taaja khabar 19 november 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2025 | 06:38 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News

सम्बंधित ख़बरें

1

शाहरुख की IPL टीम बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर को रिलीज करे, विरोध के बाद BCCI का KKR को निर्देश

2

आज की ताजा खबर 3 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

3

आज की ताजा खबर 2 जनवरी LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

4

स्विट्जरलैंड में नए साल के जश्न के बीच बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत, देखें VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.