लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: प्रयागराज के संगम तट पर 3 जनवरी 2026 यानी आज से माघ मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। यह मेला धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है, जिसमें लाखों श्रद्धालु कल्पवास करते हैं। ये माघ मेला की पौष पूर्णिमा से शुरू हो जाता है और माघी पूर्णिमा तक चलता है। इस मेले के दौरान श्रद्धालु संगम में स्नान करते हैं और एक महीने तक धार्मिक साधना में लगे रहते हैं। इस बार माघ मेले में 2500000 से ज्यादा कल्पवासी के आने की उम्मीद है। पिछले साल की बात करें तो इसी स्थान पर भव्य महाकुंभ मेले का आयोजन किया गया था।
03 Jan 2026 09:10 PM (IST)
2026 का पहला 'सुपरमून', जिसे 'वुल्फ मून' के नाम से जाना जाता है, चेन्नई में देखा गया। इस खगोलीय घटना के दौरान, चंद्रमा एक सामान्य पूर्णिमा के चंद्रमा की तुलना में 30% ज़्यादा चमकदार दिखाई देता है।
#WATCH | Tamil Nadu: The first 'Supermoon' of 2026, popularly known as the 'Wolf Moon', witnessed in Chennai.
During this celestial event, the moon will appear 30% brighter than an average full moon. pic.twitter.com/COlo5qxF9t
— ANI (@ANI) January 3, 2026
03 Jan 2026 07:44 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में 3 जनवरी, 2026 को हुई एक मुठभेड़ में 12 माओवादियों के शवों के साथ हथियार भी बरामद किए गए। मारे गए लोगों में सीनियर माओवादी नेता वेत्ती मंगडू उर्फ मुक्का और माडवी हितेश उर्फ हूंगा शामिल हैं, जो ASP आकांक्षा राव गिरपुंजे की हत्या की साज़िश में शामिल थे। मृतकों में पांच महिला माओवादी भी थीं। सुरक्षा बलों ने दक्षिणी सुकमा में DRG के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान AK-47, INSAS और SLR राइफलें बरामद कीं।
An encounter in Sukma district, Chhattisgarh, on January 3, 2026, resulted in the recovery of bodies of 12 Maoists along with weapons. Those killed include senior Maoist leaders Vetti Mangdu alias Mukka and Madvi Hitesh alias Hoonga, involved in the murder conspiracy of ASP… pic.twitter.com/UbFTWWVF20
— IANS (@ians_india) January 3, 2026
03 Jan 2026 06:58 PM (IST)
तमिलनाडु विरुधुनगर कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा, "अन्नामलाई और नैनार नागेंद्रन के बीच गुटबाजी की लड़ाई उस स्टेज पर पहुंच गई है जहां यह मज़ाकिया हो गई है। तमिलनाडु में, जो भी पार्टी BJP के साथ गठबंधन करेगी, उसे भी हार का सामना करना पड़ेगा, विजय BJP के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। तमिलनाडु में, DMK के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन ने लगातार चार चुनाव जीते हैं। BJP ने AIADMK पर कब्ज़ा करने और उसे कमज़ोर करने की साज़िश रची है। AIADMK अब शायद अपना आखिरी चुनाव लड़ रही है, और एडप्पादी पलानीस्वामी AIADMK के आखिरी जनरल सेक्रेटरी होंगे। 'AIADMK' को 'अमित शाह AIADMK' में बदलने का श्रेय एडप्पादी पलानीस्वामी को जाता है।"
Virudhunagar, Tamil Nadu: Congress MP Manickam Tagore says, "The factional feud between Annamalai and Nainar Nagendran has reached a stage where it has become laughable. In Tamil Nadu, any party that allies with the BJP will also face defeat... Vijay will not form an alliance… pic.twitter.com/iNKH5W6Y8g
— ANI (@ANI) January 3, 2026
03 Jan 2026 05:47 PM (IST)
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम समेत सात आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर 5 जनवरी को फैसला सुनाएगा। जस्टिस अरविंद कुमार और एन. वी. अंजारिया की बेंच यह फैसला सुनाएगी।
New Delhi: The Supreme Court of India will pronounce its verdict on January 5 on the bail pleas of seven accused in the Delhi riots case, including Umar Khalid and Sharjeel Imam. A bench of Justices Arvind Kumar and N. V. Anjaria will deliver the order pic.twitter.com/m3AmQzW9vv
— IANS (@ians_india) January 3, 2026
03 Jan 2026 05:16 PM (IST)
कर्नाटक के रानेबेन्नूर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की कांस्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान हवा से एक टेंट गिर गया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में बेल्लारी झड़प पर कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने कहा, "बेल्लारी में जो घटना हुई, वह नहीं होनी चाहिए थी...पुलिस जांच कर रही है...CBI जांच की कोई ज़रूरत नहीं है।"'
कर्नाटक EVM सर्वे पर उन्होंने कहा, "80% लोग इसके साथ हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि किस तरह की धांधली की जाती है।"
मनरेगा पर उन्होंने कहा, "मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा दिया गया है। हमारी पार्टी इसके लिए लड़ रही है। नाम वापस जोड़ा जाना चाहिए।"
#WATCH | Ranebennur, Karnataka: A tent collapsed due to wind during the installation program of the bronze statue of Dr B.R. Ambedkar.
On the Ballari clash, Congress leader Satish Jarkiholi says, "The incident that happened in Ballari should not have happened... The police are… pic.twitter.com/getNNuR4h7
— ANI (@ANI) January 3, 2026
03 Jan 2026 04:35 PM (IST)
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम कर दिया गया है। इसमें शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (WK), श्रेयस अय्यर (VC)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (WK), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल शामिल हैं।
India’s ODI squad for series against New Zealand: Shubman Gill (C), Rohit Sharma, Virat Kohli, KL Rahul (WK), Shreyas Iyer (VC)*, Washington Sundar, Ravindra Jadeja, Mohd Siraj, Harshit Rana, Prasidh Krishna, Kuldeep Yadav, Rishabh Pant (WK), Nitish Kumar Reddy, Arshdeep Singh,… pic.twitter.com/2X6RmuVBQv
— IANS (@ians_india) January 3, 2026
श्रेयस अय्यर की उपलब्धता BCCI COE से फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। हार्दिक पांड्या को BCCI COE ने एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए क्लीयर नहीं किया है, और आने वाले ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए, उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है।
03 Jan 2026 03:32 PM (IST)
बीएमसी चुनाव को लेकर शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, "यह फैसला महायुति के नेताओं ने लिया है कि कोलाबा की एक सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा, और यह बीजेपी और शिवसेना दोनों का अधिकार है कि वे अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार करें। हमारा मकसद मुंबई में ऐतिहासिक जीत हासिल करना है।" BCCI द्वारा KKR से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज़ करने के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, "बांग्लादेश सरकार और भारत सरकार के बीच संबंध डिप्लोमैटिक आधार पर तय होते हैं, लेकिन मुझे चिंता है कि वहां (बांग्लादेश में) राजनीतिक अस्थिरता के कारण, घुसपैठिए मुंबई, असम और दूसरे राज्यों में आ रहे हैं, और भारत की आबादी का ढांचा बदलने की कोशिश कर रहे हैं... हम BCCI के फैसले का स्वागत करते हैं।"
#WATCH | Mumbai | Shiv Sena MP Milind Deora says, "This decision has been taken by the leaders of the Mahayuti that there will be a friendly contest on a single seat in Colaba, and it is the right of both BJP and Shiv Sena to campaign for their respective candidates. Our… pic.twitter.com/Opgn97zzmF
— ANI (@ANI) January 3, 2026
03 Jan 2026 02:19 PM (IST)
बांग्लादेश में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हिंदू अल्पसंख्यक खोकोन दास का निधन हो गया है। खोकोन पर दो दिन पहले हमला किया गया था और इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई।
03 Jan 2026 01:01 PM (IST)
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या ने तूफानी शतक लगाया है। हार्दिक ने लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। निरंजन शाह स्टेडियम, खंडेरी, राजकोट में बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने विदर्भ के खिलाफ विस्फोटक शतक लगाया। हार्दिक ने अपनी पारी की शुरुआत धीमे अंदाज में की थी। उन्होंने 44 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। अर्धशतक पूरा करने के बाद उनकी रन बनाने की गति अचानक बढ़ गई।
03 Jan 2026 12:24 PM (IST)
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) पर शनिवार को पूर्णिया जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट लेट हो गई। इससे यात्रियों में गुस्सा फैल गया, जिन्होंने कहा कि एक दिन पहले भी सर्विस में दिक्कतें आई थीं। यात्रियों के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 9076, जो दिल्ली से पूर्णिया जाने वाली थी, शुक्रवार को कैंसिल होने के बाद शनिवार को भी लेट हो गई, जिससे उन्हें अपने टिकट दोबारा बुक करने पड़े हैं।
03 Jan 2026 12:05 PM (IST)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को रिटायर हुईं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री फडणवीस के मुंबई स्थित आवास पर हुई, जहां उन्होंने रश्मि शुक्ला को उनके अब तक के सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे के जीवन एवं करियर के लिए सफलता की कामना की।
03 Jan 2026 11:42 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 12 नक्सली मारे गए हैं। एसपी सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि जिले के किस्ताराम इलाके के जंगल में DRG और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। इनके पास से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए।
03 Jan 2026 11:11 AM (IST)
महाराष्ट्र पुलिस की पहली महिला डीजीपी रश्मि शुक्ला शनिवार को सेवानिवृत्त हुईं। अपने विदाई अवसर पर उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि यह पल उनके लिए अतीत की यादों में खोया हुआ है। महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें जीवन में बहुत कुछ दिया और सिखाया। सेवानिवृत्ति के मौके पर रश्मि शुक्ला ने कहा, "मैं भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर हो रही हूं और यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। महाराष्ट्र पुलिस ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मैंने यहां बहुत कुछ सीखा है। एक टीम के रूप में हमने महाराष्ट्र पुलिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मुझे गहरा संतोष है और मैं महाराष्ट्र पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देती हूं।"
03 Jan 2026 10:39 AM (IST)
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि हालिया घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) फ्रेंचाइजी को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो बीसीसीआई उसे मंजूरी देगा।
03 Jan 2026 10:11 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में रोहतांग और शिंकुला दर्रा दोनों को पर्यटकों के लिए आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है। बर्फबारी के कारण मनाली से आगे गुलाबा के ऊपर सड़क पर ब्लैक आइस जम चुकी है।
03 Jan 2026 09:39 AM (IST)
धर्मशाला के सरकारी डिग्री कॉलेज में एक छात्र की दुखद मौत का यूजीसी ने गंभीर संज्ञान लिया है। रैगिंग के कारण आत्महत्या के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों के आधार पर यूजीसी की रैगिंग विरोधी हेल्पलाइन ने स्वतः संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज की है, जबकि कॉलेज अधिकारियों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि मौत का मामला है। पुलिस जांच जारी है और यूजीसी ने घटना की जांच के लिए एक तथ्य-जांच समिति का गठन किया है। यूजीसी आश्वासन देता है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है: यूजीसी
03 Jan 2026 09:05 AM (IST)
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में महायुति ने पहले ही बाजी मार ली है। महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
03 Jan 2026 07:29 AM (IST)
बांग्लादेश में इंकलाब मोनचो संगठन पिछले दिनों मारे गए शरीफ उस्मान हादी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज 3 जनवरी से ‘मार्च फॉर जस्टिस’ शुरू करने जा रहा है। स्थानीय अख़बार प्रोथोम अलो की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2024 के विद्रोह के दौरान गठित जन सांस्कृतिक आंदोलन इंकलाब मोनचो ने उस्मान हादी की हत्या के खिलाफ न्याय की मांग करते हुए 3 जनवरी से 6 जनवरी तक ‘मार्च फॉर जस्टिस’ आयोजित करने का ऐलान किया है।
03 Jan 2026 06:54 AM (IST)
महाराष्ट्र को आज नया DGP मिल जाएगा। रश्मि शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद सदानंद दाते अब कार्यभार संभालेंगे।
03 Jan 2026 06:51 AM (IST)
प्रयागराज में आज से माघ मेला शुरू हो रहा है। माघ मेला-2026 44 दिनों तक चलेगा। इसमें 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है।
#WATCH | Prayagraj, UP | People take a holy dip at Triveni Sangam on the occassion of Paush Purnima, the first 'snaan' and also the first day of Magh Mela 2026. pic.twitter.com/2pp72Zib9z
— ANI (@ANI) January 3, 2026