लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
17 Sep 2025 11:10 AM (IST)
बिहार के पटना में आज शाम गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे, विधानसभा चुनाव को लेकर मीटिंग करेंगे।
17 Sep 2025 10:41 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर कहा, "आज संपूर्ण देश आनंद से भरा हुआ है जैसे आज कोई उत्सव हो। 140 करोड़ भारतवासी प्रधानमंत्री की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। रक्तदान शिविर लग रहे हैं, स्वच्छता कार्यक्रम हो रहे हैं। आज हमने भी वृक्षारोपण किया है।"
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर कहा, "आज संपूर्ण देश आनंद से भरा हुआ है जैसे आज कोई उत्सव हो। 140 करोड़ भारतवासी प्रधानमंत्री की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। रक्तदान शिविर लग रहे हैं, स्वच्छता… pic.twitter.com/Lby1hYvLY1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2025
17 Sep 2025 10:13 AM (IST)
दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी नकेल कसते हुए कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने दिल्ली में 12 करोड़ की ड्रग्स बरामद कर 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
17 Sep 2025 09:47 AM (IST)
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने कहा, "मेरे मित्र प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ इतनी गहरी दोस्ती पर गर्व है, और हम ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के अविश्वसनीय योगदान के लिए हर दिन आभारी हैं। प्रधानमंत्री, मैं जल्द ही आपसे मिलने और दोस्ती व प्रगति के कई और वर्षों की कामना करता हूं।"
#WATCH ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने कहा, "मेरे मित्र प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ इतनी गहरी दोस्ती पर गर्व है, और हम ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के अविश्वसनीय योगदान के लिए हर दिन आभारी हैं। प्रधानमंत्री, मैं… pic.twitter.com/ktFX173CZm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2025
17 Sep 2025 09:20 AM (IST)
Bhopal में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की धरती पर पधारने वाले हैं। उनके द्वारा पीएम मित्र पार्क के माध्यम से आदिवासी अंचल धार झाबुआ में बड़ी सौगात मिल रही है। आज उनका हमारे बीच जन्मदिन मनाना बाकी लोगों को भी प्रेरणा देगा कि जन्मदिन सार्थक कैसे किया जा सकता है और जन्म सफल कैसे किया जाता है। मैं महाकाल से कामना करता हूं कि वे अपने अभियान में सफल हों और देश के साथ मध्य प्रदेश कदम से कदम मिलाकर डबल इंजन सरकार के साथ डबल गति से आगे बढ़े। प्रधानमंत्री निरोगी रहें, दीर्घायु हों, शतायु हों।"
#WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की धरती पर पधारने वाले हैं। उनके द्वारा पीएम मित्र पार्क के माध्यम से आदिवासी अंचल धार झाबुआ में बड़ी सौगात… pic.twitter.com/DsXJJONbdV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2025
17 Sep 2025 08:28 AM (IST)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रक्तदान किया। यह 15 दिवसीय कार्यक्रम आज से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हो रहा है।
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रक्तदान किया। यह 15 दिवसीय कार्यक्रम आज से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हो रहा है। pic.twitter.com/ZDNL1uFa9w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2025
17 Sep 2025 08:12 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर गंगा आरती की गई।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर वाराणसी में गंगा आरती की गई। pic.twitter.com/gCl4b751kD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2025
17 Sep 2025 07:50 AM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।"
17 Sep 2025 07:04 AM (IST)
ओडिशा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर कहा, "मैं देशवासियों और ओडिशावासियों की ओर से महाप्रभु जगन्नाथ से प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। उनके नेतृत्व ने वैश्विक स्तर पर देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उनकी दूरदर्शिता, राजनीतिक इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व से देश को लाभ हुआ है। मैं उन्हें जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।"
#WATCH | अंगुल, ओडिशा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर कहा, "मैं देशवासियों और ओडिशावासियों की ओर से महाप्रभु जगन्नाथ से प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। उनके नेतृत्व ने वैश्विक स्तर पर देश का मान-सम्मान बढ़ाया है।… pic.twitter.com/cZBNMZntBX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2025
17 Sep 2025 06:59 AM (IST)
ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने PM मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर रेत की कलाकृति बनाई। पटनायक ने कहा, "पूरी दुनिया देख रही है कि भारत कैसे प्रगति कर रहा है और देश कैसे विकसित हो रहा है। हम प्रधानमंत्री मोदी को देश को आगे बढ़ाने के लिए उनके काम के लिए नमन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 750 कमल के फूलों का उपयोग करके यह रेत कला बनाई गई है।
#WATCH | पुरी, ओडिशा: रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर रेत की कलाकृति बनाई। (16.09) pic.twitter.com/AgAfkfGSbS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2025
Aaj Ki Taza Khabar: PM मोदी के आज 75 वें जन्मदिन पर भाजपा के दो सप्ताह तक चलने वाले सेवा पखवाड़े की शुरूआत हो रही है। गृहमंत्री शाह दिल्ली में 101 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन करेंगे। वहीं आज पीएम भी मध्यप्रदेश के धार में 2150 एकड़ के PM मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे।