
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar LIVE Update: दिल्ली में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर से संबंधित पीआईएल पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। सुनवाई इसलिए जरुरी है क्योंकि पराली जलाने के कारण राजधानी क्षेत्र एनसीआर की AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच रही है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई सूची के अनुसार प्रधान न्यायाधीश बीआर. गवई, जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी. अंजारिया की पीठ आज यानी 17 नवंबर को मामले की सुनवाई करेगी।
17 Nov 2025 09:51 PM (IST)
मॉस्को में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ अपनी बैठक के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, मेरे लिए यह विशेष अवसर और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम राष्ट्रपति पुतिन की 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कई द्विपक्षीय समझौतों, पहलों और परियोजनाओं पर चर्चा चल रही है। हम आने वाले दिनों में इनके अंतिम रूप दिए जाने की आशा करते हैं।
#WATCH मॉस्को में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ अपनी बैठक के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "...मेरे लिए यह विशेष अवसर और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम राष्ट्रपति पुतिन की 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में… pic.twitter.com/DlSw93WPCl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
17 Nov 2025 09:22 PM (IST)
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, लोकतंत्र का एक तकाज़ा है कि लोकतंत्र में जो भी जनादेश मिलता है, सबको उसका सम्मान करना चाहिए लेकिन जिस तरह से बिहार की जनता ने महागठबंधन को रौंदा है, वो एक बड़ा इतिहास है। अब यह लोग तरह-तरह के प्रश्न उठाकर अपनी हार को स्वीकार नहीं कर रहे हैं कि किस तरह से जनता ने उनको नकारा है। बिहार की जनता ने साफ तौर पर यह बता दिया कि वो प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं, विकास के साथ हैं। बिहार की जनता ने नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा,"...लोकतंत्र का एक तकाज़ा है कि लोकतंत्र में जो भी जनादेश मिलता है, सबको उसका सम्मान करना चाहिए लेकिन जिस तरह से बिहार की जनता ने महागठबंधन को रौंदा है, वो एक बड़ा इतिहास है। अब यह लोग तरह-तरह के प्रश्न उठाकर अपनी हार को स्वीकार… pic.twitter.com/GmcscRTYfV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
17 Nov 2025 08:36 PM (IST)
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, यह बड़ा आयोजन है। सांसद खेल महोत्सव में बहुत बड़ी संख्या में युवा हिस्सा ले रहे हैं। जिस तरह से महिला क्रिकेट टीम विश्व कप जीती है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने एक लक्ष्य रखा है, उसमें खेलों को भी ऊंचे स्तर पर पहुंचाने काम लगातार हो रहा है।
#WATCH जयपुर, राजस्थान: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "यह बड़ा आयोजन है...सांसद खेल महोत्सव में बहुत बड़ी संख्या में युवा हिस्सा ले रहे हैं...जिस तरह से महिला क्रिकेट टीम विश्व कप जीती है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है...जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/28AxvMkEtR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
17 Nov 2025 07:56 PM (IST)
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "यह पूरे देश के लिए एक उदाहरण है कि भाजपा किस तरह से सांठगांठ से चुनाव जीतने के लिए नए-नए जरिए ढूंढती है। 69 लाख वोट काटे गए और लगभग 24 लाख नए वोट जोड़े गए। भाजपा द्वारा SIR की रणनीति के तहत बिहार का चुनाव जीता गया है।
#WATCH | मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "यह पूरे देश के लिए एक उदाहरण है कि भाजपा किस तरह से सांठगांठ से चुनाव जीतने के लिए नए-नए जरिए ढूंढती है...69 लाख वोट काटे गए और लगभग 24 लाख नए वोट जोड़े गए...भाजपा द्वारा SIR की रणनीति के तहत बिहार का चुनाव जीता गया… pic.twitter.com/uC7RMYGytM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
17 Nov 2025 07:02 PM (IST)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/uYKFrKN9Z1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
17 Nov 2025 06:26 PM (IST)
विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर हुई पार्टी की बैठक पर बिहार राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा, गहन समीक्षा की गई। EVM का खेल सामने आया, वोट का खेल हुआ है। 10,000 रुपये एक धोखा था। चुनाव से पहले खुलेआम पैसा बांटा गया।
#WATCH पटना, बिहार: विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर हुई पार्टी की बैठक पर बिहार राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा, "गहन समीक्षा की गई। EVM का खेल सामने आया, वोट का खेल हुआ है... 10,000 रुपये एक धोखा था। चुनाव से पहले खुलेआम पैसा बांटा गया..." pic.twitter.com/92Tb2I0OZK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
17 Nov 2025 06:01 PM (IST)
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में हाल ही में आए फैसले के संबंध में एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के संबंध में बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा सुनाए गए फैसले पर ध्यान दिया है। एक निकट पड़ोसी होने के नाते, भारत बांग्लादेश के लोगों के सर्वोत्तम हितों, जिसमें उनके देश में शांति, लोकतंत्र, समावेशिता और स्थिरता शामिल है, के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस दिशा में सभी हितधारकों के साथ हमेशा रचनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे।
विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में हाल ही में आए फैसले के संबंध में एक बयान जारी किया है।
बयान में कहा गया है कि भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के संबंध में "बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण" द्वारा सुनाए गए फैसले पर ध्यान दिया है। एक निकट पड़ोसी होने के नाते,… pic.twitter.com/pkYtijotvZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
17 Nov 2025 05:13 PM (IST)
SIR पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, चुनाव आयोग दबाव में है, सरकार के साथ मिला हुआ है। ये लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। तमाम राजनीतिक पार्टियों को विश्वास में लेकर ये काम करना चाहिए था। हर पार्टी चाहेगी कि कोई वैध नाम कटे नहीं और कोई अवैध नाम मतदाता सूची में जुड़े नहीं। लेकिन इन्होंने जो तरीका अपनाया है, उसके कारण लोग इनपर संदेह करते हैं।
#WATCH जयपुर (राजस्थान): SIR पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "चुनाव आयोग दबाव में है, सरकार के साथ मिला हुआ है। ये लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। तमाम राजनीतिक पार्टियों को विश्वास में लेकर ये काम करना चाहिए था। हर पार्टी चाहेगी कि कोई वैध नाम कटे नहीं और कोई अवैध नाम… pic.twitter.com/sm3wZgztV8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
17 Nov 2025 04:23 PM (IST)
राघोपुर से राजद विधायक तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया है।
17 Nov 2025 04:15 PM (IST)
ढाका में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। बांग्लादेश की एक अदालत ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई है। यह उन पर महीनों से चल रहे मुकदमे का निष्कर्ष है जिसमें उन्हें पिछले साल छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह पर घातक कार्रवाई का आदेश देने का दोषी पाया गया था।
#WATCH बांग्लादेश | ढाका में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
बांग्लादेश की एक अदालत ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई है। यह उन पर महीनों से चल रहे मुकदमे का निष्कर्ष है जिसमें उन्हें पिछले साल छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह पर… pic.twitter.com/LHyPDJrseE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
17 Nov 2025 03:50 PM (IST)
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सऊदी अरब में हुए बस हादसे पर कहा, यह बहुत दुखद घटना है। उमराह करने गए 42 यात्रियों की बस दुर्घटना में मौत बेहद दुखद है। ज़्यादातर लोग हैदराबाद के हैं। हम प्रवासी भारतीयों और दूतावास के कर्मचारियों से भी बात करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत दुखद है। तेलंगाना सरकार एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करके पीड़ितों की मदद करने की कोशिश कर रही है। हम बस इतना कहेंगे कि ये दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच होनी चाहिए। हम भारत सरकार और विदेश मंत्री से इसकी जांच करने का अनुरोध करते हैं।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सऊदी अरब में हुए बस हादसे पर कहा, "यह बहुत दुखद घटना है। उमराह करने गए 42 यात्रियों की बस दुर्घटना में मौत बेहद दुखद है। ज़्यादातर लोग हैदराबाद के हैं... हम प्रवासी भारतीयों और दूतावास के कर्मचारियों से भी बात करने की कोशिश कर… pic.twitter.com/3QHaoj8sG7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
17 Nov 2025 02:20 PM (IST)
बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी-बीडी) ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना 2024 में निहत्थे नागरिकों पर गोली चलाने के आरोप में फांसी की सजा सुनाया गया है।
17 Nov 2025 01:45 PM (IST)
ट्राइब्यूनल ने अपने फैसले में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ पांच मुख्य आरोप पढ़कर सुनाए हैं। इनमें ढाका में प्रदर्शनकारियों की बड़े पैमाने पर हत्या की योजना और उसका निर्देशन, नागरिक समूहों पर गोलीबारी के लिए हेलिकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल अधिकृत करना, छात्र नेता अबू सैयद की कथित हत्या, सबूत मिटाने के लिए अशुलिया में शवों को जलाने का आदेश देना और चांखारपुल में प्रदर्शनकारियों पर समन्वित हमलों की निगरानी शामिल किए गए है।
17 Nov 2025 01:30 PM (IST)
ढाका में माहौल शांत लेकिन बेहद तनावपूर्ण है। आम दिनों की तुलना में सड़कों पर ट्रैफिक बेहद कम है और लोग टीवी स्क्रीन से नजर नहीं हटा रहे क्योंकि ट्राइब्यूनल की कार्यवाही लाइव प्रसारित की जा रही है। कोर्ट का फैसला पढ़ा जा रहा है। बांग्लादेश सरकार ने पहले भारत से हसीना को प्रत्यर्पित करने का औपचारिक अनुरोध किया था, जिसे भारत ने ठुकरा दिया था।
17 Nov 2025 01:10 PM (IST)
शेख हसीना न्यूज: ढाका में इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल-1 में आज की कार्यवाही शुरू हो गई है। शेख हसीना ने आने वाले फैसले पर अपने समर्थकों को भेजे संदेश में कहा है कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और उन्हें किसी फैसले की चिंता नहीं है। अवामी लीग की ओर से जारी ऑनलाइन संदेश के मुताबिक हसीना ने कहा कि ‘वो फैसला दे दें, मुझे परवाह नहीं।
17 Nov 2025 12:53 PM (IST)
दिल्ली धमाके के मामले में आमिर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट ने कहा कि आमिर इस साजिश में शामिल था और उसकी पूछताछ आवश्यक है। रिमांड के दौरान एजेंसी आरोपी से धमाके से जुड़ी सभी जानकारी जुटाएगी और मामले के अन्य पहलुओं की जांच करेगी।
17 Nov 2025 12:30 PM (IST)
सोनभद्र के बिल्ली में एक माइनिंग खदान हादसे में रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार सुबह एक और मजदूर का शव बरामद किया गया है। इसके साथ ही खदान से अब तक कुल 6 शव बाहर निकाले जा चुके हैं।
17 Nov 2025 11:45 AM (IST)
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि सोमवार को लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे ऋण समझौते के तहत पवित्र वृंदावनी वस्त्र को असम में वापस लाया जा सकेगा। इस वृंदावनी वस्त्र का बेहद खास सांस्कृतिक महत्व है। इसे लेकर असम के सीएम हिमंता ने रविवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कल असम और भारत के लिए एक बड़ा दिन है। हम ब्रिटिश संग्रहालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर रहे हैं ताकि पवित्र वृंदावनी वस्त्र को ऋण व्यवस्था के तहत स्वदेश वापस लाया जा सके। विकास और विरासत हमारे शासन के एजेंडे के स्तंभ बने रहेंगे।"
17 Nov 2025 11:10 AM (IST)
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "चुनाव में दो चीज ही रहती है, या तो हार या फिर जीत मिलती है। महागठबंधन को जो सफलता मिलनी चाहिए, वो नहीं मिली। एनडीए को भारी बहुमत मिला है। हम एनडीए और उनके टॉप लीडरशिप को बधाई दे रहे हैं।" सहनी ने कहा, "सरकार ने जीविका दीदी से दो लाख रुपए देने का वादा किया है। पहली किस्त 10,000 रुपए के रूप में उन्होंने दी। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि बाकी के पैसे भी जल्द से जल्द दे, नहीं तो इस मांग के लिए हम जीविका दीदी के साथ खड़े रहेंगे।"
17 Nov 2025 10:33 AM (IST)
सऊदी अरब में सोमवार, 17 नवंबर को मक्का से मदीना जा रही भारतीय उमरा यात्रियों की एक बस भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। बस की डीजल टैंकर से टक्कर हुई, जिसके बाद लगी आग में कम से कम 42 भारतीयों के मारे जाने की आशंका है। मरने वालों में हैदराबाद के कई यात्री शामिल हैं।
17 Nov 2025 10:00 AM (IST)
राम जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा और विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं में शामिल रहे अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने उनके त्याग, तप और राष्ट्रीय-धार्मिक चेतना के लिए किए गए योगदान को नमन किया।
17 Nov 2025 09:32 AM (IST)
जयपुर में SIR में ड्यूटी लगने पर परेशान होकर एक BLO ने की आत्महत्या कर ली है। बचाया जा रहा है कि कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर BLO ने की आत्महत्या की है। बिंदायका थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास की घटना बताई जा रही है।
17 Nov 2025 09:01 AM (IST)
जयपुर के कालाडेरा में एक पेपर मिल में बुधवार की देर रात भीषण आग लग गई। पूरी फैक्ट्री धूं-धूं कर जल गई और फैक्ट्री में रखा कच्चा माल भी पूरी तरह जल गया। बताया जा रहा है कि मण्डा और चौमूं के साथ-साथ जयपुर से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं।
17 Nov 2025 08:26 AM (IST)
बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई है। राजधानी पटना में साफ-साफ इसका असर दिख रहा है। माना जा रहा है कि बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ही 20 नवंबर को शपथ लेंगे
17 Nov 2025 07:38 AM (IST)
विदेश यात्रा के लिए लुक आउट सर्कुलर (LOC) पर रोक लगाने की मांग को लेकर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की याचिका पर आज सुनवाई हो सकती है। दिसंबर महीने में राज कुंद्रा अपने माता-पिता से मिलने के लिए विदेश जाना चाहते हैं।
17 Nov 2025 07:21 AM (IST)
यूपी के सोनभद्र के एक खदान में रविवार को बड़ी चट्टान गिरने से 300 फीट नीचे कई मजदूर दब गए। रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाते हुए अब तक चार शव बरामद किए हैं जबकि कई मजदूरों की तलाश अभी भी की जा रही है।
17 Nov 2025 06:42 AM (IST)
तेजस्वी यादव ने आज राजद विधायक दल की बैठक बुलाई है। तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास पर दोपहर 2 बजे होगी बैठक।
17 Nov 2025 06:40 AM (IST)
एनएसजी की एक फोरेंसिक विशेषज्ञ टीम ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में विस्फोट स्थल का दौरा किया, जहां 15 नवंबर को एक आकस्मिक विस्फोट में नौ लोग मारे गए थे और 31 अन्य घायल हो गए थे। सस्थानीय फोरेंसिक टीम ने विस्फोट की विस्तृत जांच के लिए इलाके को पहले ही सील कर दिया था।






