NDA में सीट बंटवारा फाइनल, मांझी बोले- 'हम मोदी जी के साथ हैं, जो मिला उसमें संतुष्ट हूं'

Bihar विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए द्वारा सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया हैं। इस सीट बंटवारे में केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi की पार्टी को महज 6 सींटे मिली है। मांझी ने इस पर संतुष्टि जताई।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी को छह सीटें दी गई हैं। मांझी ने कहा कि उन्होंने 15 सीटों की मांग की थी, लेकिन जो मिला उसमें वे संतुष्ट हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि “मोदी जी ने हमें सम्मान दिया है, गया और बिहार के विकास के लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़े, देंगे।” वहीं कांग्रेस ने तंज कसा कि जो मांझी पहले 15 सीटों से कम पर तैयार नहीं थे, वे अब छह पर कैसे मान गए। मांझी ने कहा कि वे NDA के साथ मजबूती से खड़े हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com