- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 13th January 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 13 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Breaking News: डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि ईरान से व्यापार करने वाले भी देश पर अमेरिका 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा, जिससे ईरान और उसके साझेदारों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा।
- Written By: अक्षय साहू

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उस पर अमेरिका 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। इस फैसले से न सिर्फ ईरान बल्कि उसके व्यापारिक साझेदार देशों पर भी आर्थिक दबाव बढ़ेगा। ट्रंप ने इस टैरिफ की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए दी।
सम्बंधित ख़बरें
वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व पीएम वाजपेयी के मीडिया सलाहकार एचके दुआ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
‘हर नया सुप्रीम लीडर मारा जाएगा…क्या नाम है फर्क नहीं पड़ता’, खामेनेई के बेटे को इजराइल की धमकी
ईरान-इजरायल युद्ध से भारत में गहराएगा तेल संकट? जानें सरकार की ‘कवच’ योजना और बैकअप प्लान
कतर की ईरान को दो टूक चेतावनी: कहा- सभी सीमाएं लांघी, अब खाड़ी देश भी जंग में कूदने को तैयार
13 Jan 2026 09:42 PM (IST)
13 Jan 2026 09:42 PM (IST)दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने लोहड़ी मनाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य गणमान्य लोगों के साथ दिल्ली के हरियाणा भवन में लोहड़ी मनाई।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य गणमान्य लोगों के साथ दिल्ली के हरियाणा भवन में लोहड़ी मनाई।
(फोटो: दिल्ली CMO) pic.twitter.com/B0A5gVPMET
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 08:57 PM (IST)
13 Jan 2026 08:57 PM (IST)बंगाल के आसनसोल में बड़ा हादसा
पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ीरा इलाके में बीसीसीएल की ओपन कास्ट कोयला खदान में अवैध रूप से कोयला निकालने के दौरान खदान के भीतर बनी सुरंग अचानक धंस गई, जिसमें कई मजदूर दब गए। हादसे के वक्त कम से कम 5 से 6 लोग खदान के अंदर मौजूद थे। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
13 Jan 2026 07:50 PM (IST)
13 Jan 2026 07:50 PM (IST)बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर रामकृपाल यादव
बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है और भारत सरकार चिंतित है... विदेशी मामला है तो सरकार संभलकर कोई कदम लेगी। मैं समझता हूं कि भारत सरकार जरूर सोच रही होगी कि वहां कैसे हिंदुओं को बचाया जा सकता है।
#WATCH | दानापुर, पटना: बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा, "यह बहुत चिंता का विषय है और भारत सरकार चिंतित है... विदेशी मामला है तो सरकार संभलकर कोई कदम लेगी। मैं समझता हूं कि भारत सरकार जरूर सोच रही होगी कि वहां कैसे हिंदुओं… pic.twitter.com/j5yCqZTmir
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 06:56 PM (IST)
13 Jan 2026 06:56 PM (IST)मैसुरु में राहुल गांधी से मिले डी.के. शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मैसूरु में मुलाकात की।
#WATCH | कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मैसूरु में मुलाकात की।
(वीडियो: डी.के. शिवकुमार कार्यालय) pic.twitter.com/QyqPEIYKZD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 06:20 PM (IST)
13 Jan 2026 06:20 PM (IST)स्थानीय मुद्दों पर हो निकाय चुनाव- संजय राउत
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि ये स्थानीय निकाय चुनाव है तो स्थानीय मुद्दों पर चुनाव होना चाहिए। उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी है कि आप कोई ऐसा चुनाव बताएं जहां आपने 'हिंदू- मुसलिम' का मुद्दा न उठाया है... पूरे महाराष्ट्र में जो नागरिकों की समस्याएं हैं, पानी, स्वास्थ्य या शिक्षा आप उसकी बात करें... नगर पालिका में, नगर पंचायत में जो हुआ वो इस बार महानगरपालिका में नहीं होगा।
#WATCH | मुंबई: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "...ये स्थानीय निकाय चुनाव है तो स्थानीय मुद्दों पर चुनाव होना चाहिए। उद्धव ठाकरे ने देवेन्द्र फडणवीस को चुनौती दी है कि आप कोई ऐसा चुनाव बताएं जहां आपने 'हिंदू- मुसलिम' का मुद्दा न उठाया है... पूरे महाराष्ट्र में जो नागरिकों… pic.twitter.com/s6T0M6ge5T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 05:10 PM (IST)
13 Jan 2026 05:10 PM (IST)आज गिग वर्कर्स के लिए बहुत बड़ा दिन- राघव चड्ढा
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आज देश के गिग वर्कर्स के लिए बहुत बड़ा दिन है और उन सभी के लिए अच्छी खबर है, और अच्छी खबर यह है कि केंद्र सरकार के दखल के बाद, ब्लिंकिट जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियां अब '10-मिनट डिलीवरी' ब्रांडिंग हटा देंगी। यह सिर्फ आपके प्रयासों और आपकी उठाई गई सामूहिक आवाज की वजह से संभव हुआ है।
#WATCH | दिल्ली: AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "आज देश के गिग वर्कर्स के लिए बहुत बड़ा दिन है और उन सभी के लिए अच्छी खबर है, और अच्छी खबर यह है कि केंद्र सरकार के दखल के बाद, ब्लिंकिट जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियाँ अब '10-मिनट डिलीवरी' ब्रांडिंग हटा देंगी। यह सिर्फ़ आपके प्रयासों और… pic.twitter.com/udfWYGGvuJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 04:20 PM (IST)
13 Jan 2026 04:20 PM (IST)G-RAM-G को हम गांव-गांव तक पहुंचाएंगे- ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि G-RAM-G की एक दिवसीय कार्यशाला में जो नया कानून मजदूरों और किसानों के हित में लाया गया है, उसे हम गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "G-RAM-G की एक दिवसीय कार्यशाला में जो नया कानून मजदूरों और किसानों के हित में लाया गया है, उसे हम गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत बड़ा निर्णय लिया है... गांव की अर्थव्यवस्था इससे मजबूत… pic.twitter.com/6TXJbfwhBB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 03:30 PM (IST)
13 Jan 2026 03:30 PM (IST)दिल्ली में चलती गाड़ी में लगी आग
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मोती बाग में अचानक एक चलती गाड़ी में भीषण आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी भी तरह के जान- माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
#WATCH | दिल्ली: मोती बाग में एक गाड़ी में आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/9bFDWPzJWs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 02:55 PM (IST)
13 Jan 2026 02:55 PM (IST)विजय सिन्हा के आवास पर पहुंचे सीएम नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित NDA के नेता मकर संक्रांति भोज में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आवास पहुंचे।
#WATCH पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित NDA के नेता मकर संक्रांति भोज में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आवास पहुंचे। pic.twitter.com/UL2ldaDYHn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 01:02 PM (IST)
13 Jan 2026 01:02 PM (IST)PRAGATI पोर्टल पर यूपी CM योगी आदित्यनाथ
PRAGATI पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, जब हम प्रगति की बात करते हैं तो ये नए भारत की कार्य संस्कृति का नया उदाहरण है। जिसका मतलब है सक्रिय शासन और समय पर कार्यान्वयन। आज देश प्रदेश में जो भी परिणाम देखने को मिल रहा है ये प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए अंतर विभागीय समन्वय का एक ऐसा मंच है जहां इन सभी समस्याओं के समाधान के दिशा में एक बेहतर प्रयास किया जा सके।
#WATCH लखनऊ: PRAGATI पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जब हम प्रगति की बात करते हैं तो ये नए भारत की कार्य संस्कृति का नया उदाहरण है... जिसका मतलब है सक्रिय शासन और समय पर कार्यान्वयन...आज देश प्रदेश में जो भी परिणाम देखने को मिल रहा है ये प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/lUe5hAbmFv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 01:00 PM (IST)
13 Jan 2026 01:00 PM (IST)अनियमितताओं की बुनियाद पर ही खड़ा है PMKVY: मनोज कुमार झा
PMKVY(प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना) में अनियमितताओं पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, ये अनियमितताओं की बुनियाद पर ही खड़ा है। मैं दर्जनों उदाहरण दे सकता हूं कि कैसे फेक बिल्डिंग में चीजें चल रही हैं। प्रमाण पत्र नकली जा रहे हैं और असली वाले पैसे इकट्ठा हो रहे हैं। अगर CAG ने इसे फ्लैग किया है तो इसको गंभीरता से देखने की जरूरत है।
#WATCH दिल्ली: PMKVY(प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना) में अनियमितताओं पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "ये अनियमितताओं की बुनियाद पर ही खड़ा है... मैं दर्जनों उदाहरण दे सकता हूं कि कैसे फेक बिल्डिंग में चीजें चल रही हैं। प्रमाण पत्र नकली जा रहे हैं और असली वाले पैसे इकट्ठा हो रहे… pic.twitter.com/OaSXOwzFPh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 12:32 PM (IST)
13 Jan 2026 12:32 PM (IST)भोपाल बूचड़खाने मामले पर कैलाश विजयवर्गीय
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल बूचड़खाने मामले पर कहा, हमने नगर निगम को आदेश दे दिया है कि वो उस डॉक्टर को (जिस पर गाय के मांस को भैंस का मांस बताने वाला सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप है) तत्काल सस्पेंड करे और इसकी जांच करें।
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल बूचड़खाने मामले पर कहा, "हमने नगर निगम को आदेश दे दिया है कि वो उस डॉक्टर को (जिस पर गाय के मांस को भैंस का मांस बताने वाला सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप है) तत्काल सस्पेंड करे और इसकी जांच करें..." pic.twitter.com/q95q6EVUiu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 11:42 AM (IST)
13 Jan 2026 11:42 AM (IST)BRICS 2026 लोगो के लॉन्च पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
BRICS 2026 लोगो के लॉन्च पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, यह थीम क्षमताएं मजबूत करने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और सभी के फायदे के लिए सस्टेनेबल डेवलपमेंट सुनिश्चित करने के महत्व पर ज़ोर देती है। आज हमने जो लोगो लॉन्च किया है, वह इसी सोच को दिखाता है। इसमें परंपरा और आधुनिकता के तत्व शामिल हैं, और पंखुड़ियों में सभी BRICS सदस्य देशों के रंग हैं, जो एकता, विविधता और साझा मकसद की मज़बूत भावना को दर्शाते हैं। यह लोगो यह संदेश देता है कि BRICS अपने सदस्यों के सामूहिक योगदान से ताकत हासिल करता है, साथ ही उनकी अलग-अलग पहचान का सम्मान भी करता है। BRICS इंडिया वेबसाइट, जिसे आज सुबह लॉन्च किया गया है, भारत की अध्यक्षता के दौरान एक कॉमन प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगी। यह बैठकों, पहलों और नतीजों के बारे में जानकारी देगी, और ज़्यादा पारदर्शिता और जुड़ाव को आसान बनाएगी। यह पूरे समय जानकारी को समय पर फैलाने में भी मदद करेगी।
#WATCH दिल्ली | BRICS 2026 लोगो के लॉन्च पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, "यह थीम क्षमताएं मजबूत करने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और सभी के फायदे के लिए सस्टेनेबल डेवलपमेंट सुनिश्चित करने के महत्व पर ज़ोर देती है। आज हमने जो लोगो लॉन्च किया है, वह इसी सोच को दिखाता है। इसमें… https://t.co/uhFRAs5hyV pic.twitter.com/TmFPCopGgj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 11:05 AM (IST)
13 Jan 2026 11:05 AM (IST)लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, VB G-RAM-G योजना के तहत भारत के ग्रामीण को विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है, इसी को लिए यहां एक कार्यक्रम है और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ एक बैठक भी है।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे।
उन्होंने कहा, "VB G-RAM-G योजना के तहत भारत के ग्रामीण को विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है, इसी को लिए यहां एक कार्यक्रम है और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ एक बैठक भी… pic.twitter.com/ziBBgiGPga
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 10:51 AM (IST)
13 Jan 2026 10:51 AM (IST)नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' पर दिलीप जायसवाल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' पर बिहार सरकार में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकले थे। यात्रा में उन्होंने जनता से संवाद किया और प्रशासन को दुरुस्त करने का काम किया था, और भी कई निर्णय लिए गए। इसके माध्यम से जनता की समस्याओं को सुनने का मौका मिलता है। बिहार कैसे मजबूत हो इसके लिए भी यात्रा कारगर साबित होगी।
#WATCH पटना, बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' पर बिहार सरकार में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा, "बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकले थे। यात्रा में उन्होंने जनता से संवाद किया और प्रशासन को दुरुस्त करने का काम… pic.twitter.com/WylZkxXJTp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 10:16 AM (IST)
13 Jan 2026 10:16 AM (IST)चीन ने जम्मू कश्मीर की शकसगाम वैली को अपना बताया
चीन ने जम्मू कश्मीर की शकसगाम वैली को अपना इलाका कहा। चीन इस इलाके को अपना बता कर पिछले कई दिनों से CPEC के नाम पर कंस्ट्रक्शन का काम करवा रहा है।
13 Jan 2026 10:14 AM (IST)
13 Jan 2026 10:14 AM (IST)मुद्दों पर वोट पड़े तो अलग होंगे नतीजेः अजीज पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और मुंबई की प्रमुख नगरपालिकाओं (PMC, PCMC और BMC) के स्थानीय निकाय चुनावों पर टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर लोग सिर्फ वहां के वास्तविक मुद्दों को देखकर मतदान करें तो परिणाम बिल्कुल अलग होंगे। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा, जहां इतने सारे उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में खींचने के लिए लगातार कुछ ना कुछ देने की कोशिश कर रहे हों।”
13 Jan 2026 09:35 AM (IST)
13 Jan 2026 09:35 AM (IST)अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने के लिए कहा
अमेरिका ने अपने नागरिकों को तत्काल ईरान छोड़ने की सलाह दी है। अमेरिकी अधिकारियों ने नागरिकों से कहा है कि वे ईरान छोड़ने के लिए आर्मेनिया या तुर्की का रास्ता अपनाएं। अमेरिकी वर्चुअल दूतावास की तरफ से जारी एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि “ईरान भर में विरोध प्रदर्शन बढ़ रहे हैं और हिंसक रूप ले सकते हैं।
13 Jan 2026 08:14 AM (IST)
13 Jan 2026 08:14 AM (IST)ED की रेड में ममता बनर्जी ने जो किया है, वो बहुत शर्मनाक है: दिलीप घोष
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, (I-PAC कंपनी में )ED की रेड के समय ममता बनर्जी ने जो किया है, वो बहुत शर्मनाक है। एक संवैधानिक पद पर बैठी मुख्यमंत्री को फाइल छीननी पड़ी, ED की जांच में बाधा डाली, यह अपराध है। उनके साथ जो पुलिस अधिकारी गए थे, वे सभी भी दोषी हैं। इन पर चार्जशीट दायर होनी चाहिए।
#WATCH पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "(I-PAC कंपनी में )ED की रेड के समय ममता बनर्जी ने जो किया है, वो बहुत शर्मनाक है। एक संवैधानिक पद पर बैठी मुख्यमंत्री को फाइल छीननी पड़ी, ED की जांच में बाधा डाली, यह अपराध है। उनके साथ जो पुलिस अधिकारी गए थे,… pic.twitter.com/WTAP4rfkhp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
13 Jan 2026 07:25 AM (IST)
13 Jan 2026 07:25 AM (IST)ईरान में विरोध प्रदर्शन में अब तक 646 लोगों की मौत
ईरान में पिछले कई दिनों से जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 646 लोगों की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह संख्या और बढ़ सकती है। यह आंकड़ा अमेरिका स्थित एक मानवाधिकार संगठन ने जारी किया है, जो कई सालों से ईरान में होने वाले प्रदर्शनों के दौरान सटीक जानकारी प्रदान करता रहा है। संगठन के अनुसार यह डेटा ईरान में मौजूद सक्रिय कार्यकर्ता नेटवर्क पर आधारित है, जो हर रिपोर्ट की गई मौत की पुष्टि करता है।
13 Jan 2026 07:00 AM (IST)
13 Jan 2026 07:00 AM (IST)दिल्ली के कई इलाकों में AAP नेता आतिशी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए
राष्ट्रीय राजधानी में कई इलाकों में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कई इलाकों में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। वीडियो फिरोजशाह रोड से है। pic.twitter.com/VI6T7lPW8s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
Aaj ki taaja khabar 13th january 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amravati News: धारणी में ह्यूमन मिल्क बैंक, अमरावती में IT पार्क के कार्य में तेजी
Mar 04, 2026 | 04:08 PM‘मेरी मेहनत रंग…,’ भारत के खिलाफ डेब्यू करने के लिए उत्साहित है ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मैटलन ब्राउन
Mar 04, 2026 | 04:06 PMमहाराष्ट्र का सफर होगा अब और भी ‘शाही’: पूरे राज्य में दौड़ेंगी लग्जरी शिवनेरी बसें, स्लीपर कोच की भी एंट्री
Mar 04, 2026 | 04:04 PMइंदापुर पंचायत समिती में राष्ट्रवादी कांग्रेस का क्लीन स्वीप, भाजपा शून्य; सभापति पद की 3 दिग्गजों में टक्कर
Mar 04, 2026 | 04:01 PMक्या राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, BJP संभालेगी बिहार की कमान? निशांत की ‘सियासी एंट्री’ से पहले मचा बवाल
Mar 04, 2026 | 03:57 PMYRKKH Twist: होली पार्टी में अभिरा का हंगामा, अरमान ने बचाई इज्जत, मेहर की साजिश पड़ी भारी
Mar 04, 2026 | 03:56 PMवरिष्ठ पत्रकार और पूर्व पीएम वाजपेयी के मीडिया सलाहकार एचके दुआ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
Mar 04, 2026 | 03:53 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM













