- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 13th February 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 13 फरवरी LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar LIVE : आज बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 151 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया, जबकि जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश 43 सीटों के साथ मुख्य विपक्ष बनकर उभरी।
- Written By: अक्षय साहू , अमन उपाध्याय

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के आम चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए कल 299 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ, जबकि आज मतगणना जारी है। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है और अब तक 151 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश 43 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है। इसके अलावा इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को एक सीट मिली है, जबकि अन्य दलों को अब तक चार सीटें प्राप्त हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
उधर रिहा हुए सोनम वांगचुक…इधर लद्दाख में फिर मच गया कोहराम, लेह-कारगिल में सड़कों पर उतरे हजारों लोग
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
13 Feb 2026 09:56 PM (IST)
13 Feb 2026 09:56 PM (IST)पुलवामा हमले की बरसी से पहले श्रीनगर हाई अलर्ट पर
श्रीनगर में पुलवामा हमले की बरसी से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वाहनों और दुकानों की तलाशी सख्त प्रोटोकॉल के तहत ली जा रही है।
#WATCH | Srinagar, J&K: Ahead of the Pulwama attack anniversary, security has been put on high alert. Vehicles and shops are being searched under strict protocols. pic.twitter.com/b04nw17qKE
— ANI (@ANI) February 13, 2026
13 Feb 2026 09:33 PM (IST)
13 Feb 2026 09:33 PM (IST)जेल से रिहा होते ही सीधे चक मूसा गांव पहुंचे पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को आज पटना के तीन मामलों में जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के तुरंत बाद वे नकटी भवानी क्षेत्र के चक मूसा गांव पहुंचे, जहां लोगों से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली।
Phulwari Sharif, Bihar: Immediately after being released from jail, Purnia MP, Pappu Yadav reached Chak Musa village in Nakti Bhawani. pic.twitter.com/epunLsAvMr
— IANS (@ians_india) February 13, 2026
13 Feb 2026 08:37 PM (IST)
13 Feb 2026 08:37 PM (IST)दिल्ली: विजय चौक पर भीषण सड़क हादसा
नई दिल्ली के विजय चौक पर दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
Delhi: Two cars collided at Vijay Chowk, one of the cars overturned after the collision; more details awaited. Further investigation is underway: Delhi Police
(Screengrab from viral video confirmed by Police) pic.twitter.com/yck1PERz5q
— ANI (@ANI) February 13, 2026
13 Feb 2026 07:48 PM (IST)
13 Feb 2026 07:48 PM (IST)एयर इंडिया पर DGCA ने लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
नवंबर महीने में एयर इंडिया ने एक विमान को बिना वैध एयरवर्थनेस सर्टिफिकेट के आठ बार संचालित किया। इस गंभीर लापरवाही को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने नियमों का उल्लंघन माना है। मामले की जांच के बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
13 Feb 2026 07:06 PM (IST)
13 Feb 2026 07:06 PM (IST)पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बेउर जेल से रिहा
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना के तीन मामलों में जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं यहां के एसएसपी की हरकतों से वाकिफ हूं, जिनके खिलाफ मैंने पहले विशेषाधिकार याचिका दायर की थी। इससे पहले उन्होंने लॉरेंस मामले में भी मुझे अपमानित करने की कोशिश की थी। मैं किसी इंस्पेक्टर या पुलिस स्टेशन को दोषी नहीं ठहराऊंगा। इसमें वरिष्ठ एसपी दीपक कुमार, भानु प्रताप सिंह, दिल्ली का एक नेता, बिहार का एक नेता और पूर्णिया का एक नेता शामिल हैं। यह एक बड़ी साजिश थी। खेमका में हुई मुठभेड़ गलत थी। यह न्याय की जीत है। मैं अदालत का शुक्रगुजार हूं।
13 Feb 2026 06:55 PM (IST)
13 Feb 2026 06:55 PM (IST)विकसित भारत की दिशा में नई ऐतिहासिक शुरुआत
सेवा तीर्थ के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन भारत की विकास यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि देश एक नया इतिहास रचते हुए विकसित भारत के संकल्प के साथ कर्तव्य भवन में प्रवेश कर रहा है।
13 Feb 2026 06:33 PM (IST)
13 Feb 2026 06:33 PM (IST)PM मोदी ने सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का आज उद्घाटन किया। सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय स्थित हैं। कर्तव्य भवन 1 और 2 में वित्त, रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कॉर्पोरेट मामलों, शिक्षा, संस्कृति, कानून एवं न्याय, सूचना एवं प्रसारण, कृषि एवं किसान कल्याण, रसायन एवं उर्वरक और जनजातीय मामलों सहित कई महत्वपूर्ण मंत्रालय स्थित हैं।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi inaugurates Seva Teerth and Kartavya Bhavan 1 & 2 in Delhi. pic.twitter.com/uIfuuBlR4w
— IANS (@ians_india) February 13, 2026
13 Feb 2026 06:06 PM (IST)
13 Feb 2026 06:06 PM (IST)साउथ ब्लॉक में मोदी कैबिनेट की अंतिम बैठक खत्म
साउथ ब्लॉक भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम बैठक खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) आज से आधिकारिक तौर पर 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट हो गया है। साउथ ब्लॉक में यह आखिरी कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी।
13 Feb 2026 05:19 PM (IST)
13 Feb 2026 05:19 PM (IST)पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट केस में जांच की सीमा 45 दिन बढ़ाई
दिल्ली में लाल किले के सामने हुए ब्लास्ट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने जांच एजेंसी को जांच पूरी करने के लिए 45 दिन की और समय सीमा दे दी है। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कोर्ट से 90 दिन का समय मांगा था।
साथ ही अदालत ने मामले में गिरफ्तार सातों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 मार्च तक बढ़ा दी है। आरोपी शोएब को कोर्ट में पेश किया गया, जबकि अन्य छह आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई।
13 Feb 2026 04:39 PM (IST)
13 Feb 2026 04:39 PM (IST)साउथ ब्लॉक में मोदी कैबिनेट की अंतिम बैठक शुरू
साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट की अंतिम बैठक शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) आज से औपचारिक रूप से 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट हो गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से जुड़े कई बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
13 Feb 2026 04:04 PM (IST)
13 Feb 2026 04:04 PM (IST)बम की धमकी के बाद लखनऊ सिविल कोर्ट पहुंची सुरक्षा एजेंसियां
लखनऊ सिविल कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद जांच और सुरक्षा एजेंसियां कोर्ट परिसर पहुंच गई हैं। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पुलिस अधिकारी, एलआईयू, बीडीडीएस और डॉग स्क्वाड मौके पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट के सभी प्रवेश-निकास द्वारों पर सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए हैं। फिलहाल कोर्ट का कामकाज ठप कर दिया गया है और सुरक्षा बल कैसरबाग स्थित सिविल कोर्ट में बम की तलाश में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Investigation and security agencies have reached the court premises after receiving a mail threatening to bomb the Civil Court in Lucknow. Along with the local police, officers, LIU, BDDS, dog squad are conducting a search operation on the spot. After… pic.twitter.com/7Eezn93Wl4
— ANI (@ANI) February 13, 2026
13 Feb 2026 03:31 PM (IST)
13 Feb 2026 03:31 PM (IST)पटियाला हाउस कोर्ट में RSS–हिंदू नेता हत्याकांड मामले की होगी अब रोज सुनवाई
पंजाब में वर्ष 2016-2017 के दौरान आरएसएस और हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं की हत्याओं से जुड़े बहुचर्चित मामले में अब दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई हो रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत सुरक्षित गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। इस मामले में आरोपी बब्बर खालसा से जुड़े आतंकवादी हरदीप सिंह उर्फ शेरा, रमनदीप सिंह उर्फ बग्गा, जगतर सिंह जोहल, मनप्रीत सिंह और अमनइंदर सिंह को अदालत में पेश किया गया।
गौरतलब है कि यह केस वर्ष 2019 में पंजाब से स्थानांतरित कर दिल्ली के पटियाला हाउस स्थित विशेष एनआईए अदालत को सौंपा गया था, जहां अब इसकी नियमित सुनवाई चल रही है।
Delhi: Day-to-day hearings have commenced in the Patiala House Court regarding the 2016–2017 murders of RSS and Hindu leaders in Punjab. The National Investigation Agency court is recording statements of protected witnesses.
Accused Babbar Khalsa terrorists Hardeep Singh alias… pic.twitter.com/ww1eQhlPGo
— IANS (@ians_india) February 13, 2026
13 Feb 2026 02:57 PM (IST)
13 Feb 2026 02:57 PM (IST)पीएम ने कई कल्याणकारी और विकास योजनाओं को दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ प्रणाली अपनाने के बाद कई कल्याणकारी और विकास उपायों को मंजूरी दी है। प्रमुख निर्णयों में कैशलेस दुर्घटना उपचार के लिए पीएम राहत योजना का शुभारंभ, लखपति दीदी के लक्ष्य को दोगुना करके 6 करोड़ करना, कृषि कोष को 2 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाना और स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 के तहत 10,000 करोड़ रुपये की मंजूरी देना शामिल है।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi approved a series of welfare and development measures after shifting to Seva Teerth. Key decisions include the launch of the PM RAHAT scheme for cashless accident treatment, doubling the Lakhpati Didi target to 6 crore, expanding the… pic.twitter.com/8PP3J2CSsq
— IANS (@ians_india) February 13, 2026
13 Feb 2026 01:02 PM (IST)
13 Feb 2026 01:02 PM (IST)कांग्रेस किसानों के हित की बात करती है: रेणुका चौधरी
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, हम किसानों के हित की बात करते हैं। उन्हें जो करना है कर लें लेकिन हम किसानों के हित में लड़ेंगे क्योंकि उनके साथ नाइंसाफी हो रही है और अगर हम उनकी कद्र नहीं करेंगे तो इस देश में कोई नहीं बचेगा।#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, "हम किसानों के हित की बात करते हैं... उन्हें जो करना है कर लें लेकिन हम किसानों के हित में लड़ेंगे क्योंकि उनके साथ नाइंसाफी हो रही है और अगर हम उनकी कद्र नहीं करेंगे तो इस देश में कोई नहीं बचेगा..." pic.twitter.com/KhCUj2ouuB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2026
13 Feb 2026 12:48 PM (IST)
13 Feb 2026 12:48 PM (IST)सम्राट चौधरी कहां इस्तीफा दे रहे हैं: राबड़ी देवी
बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता राबड़ी देवी ने अन्य नेताओं के साथ बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, सम्राट चौधरी ने कहा था कि 24 घंटे में अपराधियों को पकड़ कर सज़ा दिलवाएंगे नहीं तो इस्तीफा देंगे। वे कहां इस्तीफा दे रहे हैं? हर रोज़ लड़कियों की हत्याएं, बलात्कार हो रही हैं लेकिन यह सरकार अपराध नहीं रोक रही।
#WATCH | पटना: बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता राबड़ी देवी ने अन्य नेताओं के साथ बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा,"...सम्राट चौधरी ने कहा था कि 24 घंटे में अपराधियों को पकड़ कर सज़ा दिलवाएंगे नहीं तो इस्तीफा देंगे। वे कहां… pic.twitter.com/U41qRDpucB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2026
13 Feb 2026 12:37 PM (IST)
13 Feb 2026 12:37 PM (IST)राहुल गांधी के खिलाफ मोशन नहीं ला रही BJP: रिजिजू
किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार राहुल गांधी के खिलाफ अपना प्रस्ताव (मोशन) नहीं ला रही है। उन्होंने बताया कि सरकार पहले मोशन लाने पर विचार कर रही थी, क्योंकि राहुल गांधी पर नियमों के उल्लंघन और एक अप्रकाशित किताब का गैर-कानूनी उल्लेख करने का आरोप है। साथ ही, उनके बजट भाषण में ‘देश बेच दिया’ जैसे बयान और प्रधानमंत्री के लिए कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर भी आपत्ति पहुंचाई गई थी। रिजिजू ने कहा कि इन मुद्दों पर नोटिस देने की तैयारी थी, लेकिन निशिकांत दुबे ने एक प्राइवेट मेंबर सब्सटेंटिव मोशन पेश कर दिया है। इसलिए सरकार ने अपना प्रस्ताव वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी सांसद सब्सटेंटिव मोशन ला सकता है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो स्पीकर से चर्चा के बाद तय किया जाएगा कि मामले को प्रिविलेज कमेटी या एथिक्स कमेटी को भेजा जाए या सीधे सदन में चर्चा के लिए लाया जाए।
#WATCH केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "सरकार ने मोशन लाने का फैसला किया था। राहुल गांधी ने नियमों को तोड़ा और एक अनपब्लिश्ड किताब का गैर-कानूनी तरीके से ज़िक्र किया, उन्होंने अपने बजट भाषण में भी कई बातें कहीं - 'देश बेच दिया' और PM के लिए गलत शब्द का उपयोग… pic.twitter.com/vWgeXDkkbB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2026
13 Feb 2026 11:51 AM (IST)
13 Feb 2026 11:51 AM (IST)बांग्लादेश चुनाव पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला की प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बांग्लादेश चुनाव पर कहा, बांग्लादेश में BNP की नई सरकार आ रही हैं जिसका नेतृत्व तारिक रहमान करेंगे। तो उनको हम बहुत मुबारकबाद देते हैं। उम्मीद है कि तारिक रहमान भारत के साथ मिलकर एक सहयोग के वातावरण में दोनों मिलकर प्रगति के रास्ते में बढ़ेंगे।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बांग्लादेश चुनाव पर कहा,"बांग्लादेश में BNP की नई सरकार आ रही हैं जिसका नेतृत्व तारिक रहमान करेंगे। तो उनको हम बहुत मुबारकबाद देते हैं...उम्मीद है कि तारिक रहमान भारत के साथ मिलकर एक सहयोग के वातावरण में दोनों मिलकर प्रगति के रास्ते… pic.twitter.com/rq9PFfBUyp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2026
13 Feb 2026 11:38 AM (IST)
13 Feb 2026 11:38 AM (IST)किसानों के हित के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, कौन-सा किसान का मुद्दा, झूठ, लोगों में भ्रम फैलाना, जो चीज देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि किसानों के हित के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा। ये देश में सिर्फ भ्रम फैलाना चाहते हैं। ये युद्ध कराना चाहते हैं।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "कौन-सा किसान का मुद्दा, झूठ, लोगों में भ्रम फैलाना, जो चीज देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि किसानों के हित के साथ कोई खिलवाड़ नहीं… pic.twitter.com/8x4u0ef2Wr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2026
13 Feb 2026 10:47 AM (IST)
13 Feb 2026 10:47 AM (IST)राहुल गांधी किसानों और जनता का आवाज हैं: प्रमोद तिवारी
BJP सांसद निशिकांत दुबे की लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मेंबरशिप कैंसिल करने की मांग पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, जो लोग संसदीय प्रक्रिया के बारे में जानते हैं, वे इस पर सिर्फ़ हंस सकते हैं। हंगामा करने की कोशिश की जा रही है। यह किसके ख़िलाफ किया जा रहा है? आयरन मैन राहुल गांधी के खिलाफ हो रहा है? वे एक बार उनकी मेंबरशिप ले चुके हैं। लेकिन उन्हें कौन डरा सकता है या रोक सकता है? वे लोगों की आवाज़ हैं, किसानों की आवाज हैं, दुनिया में कोई उन्हें रोक नहीं सकता। BJP चाहे कितने भी जन्म ले ले, वह राहुल गांधी को न तो डरा सकती है न रोक सकती है।
#WATCH दिल्ली: BJP सांसद निशिकांत दुबे की लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मेंबरशिप कैंसिल करने की मांग पर कांग्रेस प्रमोद तिवारी ने कहा, "जो लोग संसदीय प्रक्रिया के बारे में जानते हैं, वे इस पर सिर्फ़ हंस सकते हैं... हंगामा करने की कोशिश की जा रही है। यह किसके ख़िलाफ किया… pic.twitter.com/7aiO7GcfAM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2026
13 Feb 2026 10:12 AM (IST)
13 Feb 2026 10:12 AM (IST)सलेम में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए TVK चीफ विजय
TVK चीफ विजय चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे, सलेम के लिए रवाना होंगे। तमिलनाडु वेत्री कझगम (TVK) की तरफ से आज सलेम के सीलनाइकेनपट्टी में चुनाव प्रचार के लिए एक बैठक होगी। पार्टी अध्यक्ष विजय इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
#WATCH तमिलनाडु: TVK चीफ विजय चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे, सलेम के लिए रवाना होंगे।
तमिलनाडु वेत्री कझगम (TVK) की तरफ से आज सलेम के सीलनाइकेनपट्टी में चुनाव प्रचार के लिए एक बैठक होगी। पार्टी अध्यक्ष विजय इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। pic.twitter.com/OOOrLS2Ley
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2026
13 Feb 2026 09:36 AM (IST)
13 Feb 2026 09:36 AM (IST)सरकार कितना भी अच्छा काम करे विपक्ष उसका विरोध करता है: ओपी राजभर
उत्तर प्रदेश बजट 2026 पर यूपी के मंत्री ओपी राजभर ने कहा, सरकार कितना भी अच्छा काम करे विपक्ष उसका विरोध करता है उसका कारण है कि विपक्ष जब जनता के बीच में वोट मांगने जाएंगे। अगर वो सरकार के कामों की सराहना करेंगे तो जनता कहेगी कि अगर वो अच्छा काम करे रहे हैं तो आप क्यों वोट मांग रहें इसलिए सरकार के खिलाफ विपक्ष हमेशा बोलती है चाहे वे कितना ही अच्छा काम करती हो।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश बजट 2026 पर यूपी के मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "सरकार कितना भी अच्छा काम करे विपक्ष उसका विरोध करता है उसका कारण है कि विपक्ष जब जनता के बीच में वोट मांगने जाएंगे। अगर वो सरकार के कामों की सराहना करेंगे तो जनता कहेगी कि अगर वो अच्छा काम करे रहे हैं तो आप… pic.twitter.com/EcMrvpXj11
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2026
13 Feb 2026 09:11 AM (IST)
13 Feb 2026 09:11 AM (IST)PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में आम चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के लिए बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, मैं बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में BNP को बड़ी जीत दिलाने के लिए मिस्टर तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूँ। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है। भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा। मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मज़बूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतज़ार कर रहा हूँ।
I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh.
This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership.
India will continue to stand in support of a democratic,…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
13 Feb 2026 08:18 AM (IST)
13 Feb 2026 08:18 AM (IST)हुमायूं कबीर के बयान पर दिलीप घोष की प्रतिक्रिया
भाजपा नेता दिलीप घोष ने जेयूपी के संस्थापक हुमायूं कबीर के बयान पर कहा, आप मस्जिद खूब बनाए लेकिन बाबर के नाम देश में मस्जिद नहीं बनेगा। ये ध्यान में रखिएगा।
#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): भाजपा नेता दिलीप घोष ने जेयूपी के संस्थापक हुमायूं कबीर के बयान पर कहा, "...आप मस्जिद खूब बनाए लेकिन बाबर के नाम देश में मस्जिद नहीं बनेगा। ये ध्यान में रखिएगा।" pic.twitter.com/wwztHed0QG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2026
13 Feb 2026 07:40 AM (IST)
13 Feb 2026 07:40 AM (IST)आज से आधिकारिक तौर पर बदल जाएगा PMO का पता
आज से पीएमओ का पता बदलने जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय का नया पता ‘सेवा तीर्थ’ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन करेंगे।
13 Feb 2026 06:33 AM (IST)
13 Feb 2026 06:33 AM (IST)बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी ने जीता संसदीय चुनाव
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 151 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया, जबकि जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश 43 सीटों के साथ मुख्य विपक्ष बनकर उभरी।
Reuters reports - Bangladesh Nationalist Party wins the parliamentary elections pic.twitter.com/yLtbPSsoix
— ANI (@ANI) February 12, 2026
Aaj ki taaja khabar 13th february 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल
Mar 17, 2026 | 12:05 AMअपने खाने में 2 हरी मिर्च ज़रूर करें शामिल, इसके फ़ायदे जानकर चौंक जाएंगे! Nutritionist की राय तो जानिए
Mar 16, 2026 | 11:22 PMगुड़ी पड़वा के दिन तेल से क्यों करते हैं स्नान? जानिए असली वजह और इसका महत्व
Mar 16, 2026 | 10:13 PMबंगाल में नया सियासी समीकरण, सीपीआई-एमएल ने लेफ्ट फ्रंट से मिलाया हाथ, 10 सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार
Mar 16, 2026 | 10:11 PMवसई-विरार मनपा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
Mar 16, 2026 | 10:10 PMस्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PMBAN vs NZ: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ODI और T20 सीरीज का हुआ ऐलान, 17 अप्रैल को खेला जाएगा पहला मैच
Mar 16, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM
पटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PM











