आज की ताजा खबर 10 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar 10 October: सुप्रीम कोर्ट जम्मू-कश्मीर की राज्य का दर्जा बहाली की याचिका पर आज सुनवाई करेगा। याचिका राज्य को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 के निरस्त होने के बाद दायर की गई है।
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Aaj Ki Taza Khabar: सुप्रीम कोर्ट जम्मू-कश्मीर की राज्य का दर्जा बहाली की याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई करेगा। यह याचिका जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद दायर की गई है। वकील सोएब कुरैशी ने कहा कि यह मामला सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष क्रम संख्या 17 पर सूचीबद्ध है और केंद्र सरकार ने अभी तक इस मामले में कोई जवाब दाखिल नहीं किया है। 14 अगस्त को पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जमीन पर वास्तविक स्थिति पर विचार करना होगा और पहलगाम हमले जैसी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। देश और दुनिया की सभी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ...

अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक पेज कथित तौर पर बंद कर दिया गया है।

ब्रजेश पाठक ने मनाया करवा चौथ

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने चांद निकलने के बाद अपना करवा चौथ का व्रत तोड़ा।

मचाडो ने ट्रंप को समर्पित किया अपना नोबेल

वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है। मचाडो ने यह प्रतिष्ठित सम्मान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्पित किया है।

अजय निषाद ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, BJP में शामिल

मुजफ्फरपुर से पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता अजय निषाद और उनकी पत्नी रमा निषाद बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

दिल्ली की महिलाओं के साथ CM रेखा गुप्ता ने निभाई करवा चौथ की रस्में

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर कई अन्य महिलाओं के साथ करवा चौथ की रस्मों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, बहुत शुभ अवसर है। पूरे देश में बहनें अपने सुहाग के लिए ये व्रत रखती हैं। हमारे देश का ये बहुत बड़ा पर्व है। आज दिल्ली की मेरी सभी बहनों को मेरी ओर से ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

संतोष कुमार कुशवाहा और राहुल शर्मा समेत चार विधायकों ने छोड़ा JDU

संतोष कुमार कुशवाहा (पूर्व सांसद पुर्णिया, JDU), राहुल शर्मा (पूर्व विधायक घोसी, JDU), अजय कुशवाहा (पूर्व प्रत्याशी, लोजपा) और चाणक्य प्रकाश रंजन (बांका से JDU सांसद गिरधारी प्रसाद यादव के पूत्र) बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव की उपस्थिति में राजद में शामिल हो गए।

भारत ने अफगानिस्तान को दिया 20 एम्बुलेंस

भारत ने सद्भावना के तौर पर अफगानिस्तान को 20 एम्बुलेंस उपहार में दीं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने प्रतीकात्मक कदम के तौर पर 20 एम्बुलेंस में से 5 व्यक्तिगत रूप से अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी को सौंपीं।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात

भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने आज जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की। इस दौरान ज्योति ने कहा कि वो टिकट मांगने के लिए नहीं आई बल्कि मदद की उम्मीद में आई है।

मरिया कोरिना मचाडो ने जीता शांति का नोबेल पुरस्कार

वेनेजुएला की मरिया कोरिना मचाडो ने जीता शांति का नोबेल पुरस्कार।

चुनाव जीतने के लिए एक झूठा आश्वासन दे रहे तेजस्वी: सतीश चंद्र दुबे

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, उनका कौन सा ब्लू प्रिंट है, जिसके माध्यम से वो नौकरी दे देंगे। यह केवल चुनाव जीतने के लिए एक झूठा आश्वासन देना है और कुछ नहीं है।

बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर NDA नेताओं की मीटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सीट शेयरिंग को लेकर डिप्टी सीएम के आवास पर एनडीए नेताओं की बैठक शुरू हो गई है। ऐसा मान जा रहा है, कि इस बैठक के बाद सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को आखिरी रूप दिया जा सकता है।

NDA सीट शेयरिंग पर चिराग पासवान का बड़ा बयान

LJP(R) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मैं जानता हूं कि सब घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, घोषणा जल्द हो जाएगी। बहुत ही सकारात्मक रूप से बातचीत हो रही है और अब अंतिम दौर में बातचीत पहुंच चुकी है।

मुलायम यादव की पुण्यतिथि पर अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी संस्थापक और अपने पिता मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर इटावा के सैफी में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

छिंदवाड़ा लाया गया श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन

मल्टीपल कोल्ड्रिफ सिरप मौत मामले में गिरफ्तार श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन को मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा छिंदवाड़ा लाया गया।

नवी मुंबई हवाई अड्डे के नामकरण पर अजीत पवार

नवनिर्मित नवी मुंबई हवाई अड्डे के नामकरण को लेकर चल रही बहस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि सबसे पहले हवाई अड्डे को ठीक से काम करना शुरू करने दीजिए। उड़ान और लैंडिंग लगभग 45 दिनों में शुरू होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मुख्यमंत्री ने स्वयं स्थानीय लोगों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की है।

पंजाबी अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन के निधन पर कांग्रेस नेता

पंजाबी अभिनेता और बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन के निधन पर कांग्रेस नेता परगट सिंह ने कहा कि वह बहुत अच्छे इंसान और युवाओं के लिए आदर्श थे। यह पंजाब के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा

उत्तर प्रदेश के हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आज एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। मरम्मत और बहाली का काम जारी है।

फिलीपींस में भूकंप का झटका, 7.3 रही तीव्रता

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज सुबह 07:14 बजे फिलीपींस के मिंडानाओ में रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता का भूकंप आया।

कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में बड़ा ऐक्शन

कोल्ड्रिफ कफ सिरप मौत मामले में दवा कंपनी के मालिक रंगनाथन को नागपुर से छिंदवाड़ा ले जाया जा रहा है। मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को रंगनाथन को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया था।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज से नामांकन शुरू

बिहार के 121 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। चुनाव आयोग ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होनी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने HMAS कुत्ताबुल का दौरा किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिडनी स्थित HMAS कुत्ताबुल का दौरा किया, जो रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना का एक प्रमुख बेस है और उन्होंने फ्लीट बेस ईस्ट का जल दौरा किया।

गुजरात दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचीं। वह राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरीं, जहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया। आज वे सोमनाथ और गिर नेशनल पार्क जाएंगी।

दिल्ली में पटाख बैन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर स्थायी बैन हटाने के मामले में सुनवाई करेगा। केंद्र सरकार ने बुधवार को कोर्ट से समय मांगा। केंद्र ने कहा कि सभी की सलाह के बाद रिपोर्ट पेश करेंगे।

फिरोजाबाद के टूंडला में बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में लिंटर डालने के दौरान निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया, जिससे निर्माण में कार्य कर रहे करीब 7 मजदूर दब गए हैं। घायलों को ऑटो और 108 एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों से अस्पताल भेजा गया है।

उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिलाओं के लिए छुट्टी

उत्तराखंड में आज 10 अक्टूबर को करवाचौथ पर्व पर सरकार द्वार महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसको लेकर आदेश भी जारी किया गया है, जिसके बाद कई स्कूलों में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है।

राज्य का दर्जा बहाली में देरी संघवाद के सिद्धांत का उल्लंघन

याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि राज्य का दर्जा बहाली में देरी संघवाद के सिद्धांत का उल्लंघन है, जो संविधान की मूल संरचना का हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के दिसंबर 2023 के निर्देश के अनुसार राज्य का दर्जा बहाली के लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं की गई है और न ही कोई कदम उठाया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com