मुंबई के कुर्ला पश्चिम में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, सामने आया भयावह VIDEO

Kurla West Fire: मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में देर रात लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक। दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, कोई हताहत नहीं।
mumbai-kurla-west-fire-many-shops-burnt-no-casualties
मुंबई के कुर्ला इलाके में लगी आग का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Kurla West Fire News: मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आग ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है।

देखें आग का वीडियो

इस घटना का एक वीडियाे सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि दुकानें में भीषण आग लगी है और ऊंची-ऊंची लपटे उठ रही। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।

खारघर में रिहायशी इमारत में भी लगी थी आग

बता दें कि कल यानी रविवार को नवी मुंबई के खारघर इलाके में एक रिहायशी इमारत में आग लग गई थी। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने तीन महिलाओं समेत 7 लोगों को बचाया।

19 मंजिला इमारत, ट्राइसिटी सिम्फनी में रविवार दोपहर करीब 12:50 बजे आग लग गई। बचाव दल ने 17वीं और 18वीं मंजिल से लोगों को बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com