

Pakistan Army Helicopter Crash: पाकिस्तान से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पड़ोसी देश का आर्मी एविएशन का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर पूरी तरह से क्रैश हो गया। घटना के वक्त हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोगों के मारे जाने की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। इस घटना में अब तक कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी स्टीक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। उड़ान भरते वक्त यह हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है।
पाकिस्तानी मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फराबाद के शौकत लाइन क्षेत्र में पाकिस्तान सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर अचानक तेजी से नीचे की ओर गिरा। ये हेलीकॉप्टर उस टीम का हिस्सा था, जो प्रदर्शनकारियों पर नजर रहा था।
पाकिस्तान अखबार डॉन की रिपोर्ट के में दी गई जानकारी में बताया गया है कि पाकिस्तान आर्मी एविएशन का यह हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबियों के कारण उड़ान भरते समय हादसे का शिकार हो गया। घटना के वक्त हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान मीडिया ने इंटर सर्विसेज पब्लिश रिलेशन के हवाले से यह जानकारी दी है। बताया गया है कि इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवाल कोई भी जीवित नहीं बचा है। वहीं, पाकिस्तानी आर्मी के ओर जारी बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर किसी तकनीकी खराबी की वजह से गिरा। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू और रिकवरी टीमें मौके पर पहुंच गईं।
बता दें कि यह दर्दनाक घटना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) के नीलम वैली में हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पाकिस्तान सेना का यह हेलीकॉप्टर अचानक आसमान से नीचे जमीन पर आ गिरा। नीचे गिरते ही हेलीकॉप्टर आग का गोला बन गई। हेलीकॉप्टर में आग इतनी भीषण थी कि कोई भी बाहर नहीं निकल सका और सभी मौत के मुंह में समा गए।
हालांकि, ISPR की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि हेलीकॉप्टर में कुल कितने सैनिक सवार थे। पीओके में प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पाकिस्तान सेना ने हेलिकॉप्टर तैनात किए हुए हैं। खबर यह भी है कि दो दिन पहले भी बलूचिस्तान में एक पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर गिरा था।