-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 12 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 12 जून : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: अक्षय साहू , अर्पित शुक्ला
Aaj Ki Taza Khabar Live: दिग्गज शूटर जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन। सुप्रीम कोर्ट आज मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई करेगा। वहीं, ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 का आज से आगाज होगा।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: भारतीय शूटिंग के दिग्गज और कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि NRAI ने की है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। नटराजन ने अपना नामांकन पत्र खारिज किए जाने के फैसले को अदालत में चुनौती दी है। वहीं, उनके नामांकन रद्द होने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक आज 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में एकत्र होंगे और वहां से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे। दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित एक इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 का आज से आगाज हो रहा है। इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में आयोजित यह टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें 12 टीमें विश्व खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या सिर्फ घोषणा करने से बन जाता है नया देश? जानें बलूचिस्तान के आजादी के दावे का पूरा सच
कमजोर होती US इकोनॉमी को संभालेंगे रघुराम राजन! RBI के पूर्व गवर्नर समेत 3 भारतीयों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Power Accord: बिजली सेक्टर में भारत-नेपाल का बड़ा कदम, 1650 मेगावाट बिजली निर्यात को मिली हरी झंडी
आज की ताजा खबर 16 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
12 Jun 2026 10:20 PM (IST)
12 Jun 2026 10:20 PM (IST)अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, एक की मौत
अमेरिका के टेक्सास में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को फिलहाल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
12 Jun 2026 09:29 PM (IST)
12 Jun 2026 09:29 PM (IST)टीएमसी के बागी गुट की रविवार को दिल्ली में बैठक
टीएमसी के बागी गुट की रविवार को दिल्ली में बैठक होगी। इसमें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद बागी गुट के सांसद सोमवार को स्पीकर से मुलाकात कर सकते हैं।
12 Jun 2026 08:50 PM (IST)
12 Jun 2026 08:50 PM (IST)भोपाल ATS ने काजी कैंप से दबोचा संदिग्ध आतंकी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस की टीम ने काजी कैंप क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद फराज के रूप में हुई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार उस पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं।
12 Jun 2026 07:02 PM (IST)
12 Jun 2026 07:02 PM (IST)अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची CID
CID की एक टीम कोलकाता में TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची है। अभिषेक कुछ देर पहले ही पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी के आवास से यहां पहुंचे हैं।
12 Jun 2026 05:30 PM (IST)
12 Jun 2026 05:30 PM (IST)AI-171 हादसे की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत की जा रही है: राम मोहन नायडू
Today, as we mark one year since the tragic Air India Flight AI-171 accident, we remember with profound sorrow those who lost their lives and extend our heartfelt condolences to their families and loved ones.
The investigation continues with diligence and professionalism in…
— Ram Mohan Naidu Kinjarapu (@RamMNK) June 12, 2026
12 Jun 2026 05:05 PM (IST)
12 Jun 2026 05:05 PM (IST)रतलाम में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में औद्योगिक क्षेत्र के लिए बनाई जा रही सड़क को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में स्थिति काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
12 Jun 2026 04:27 PM (IST)
12 Jun 2026 04:27 PM (IST)केन विलियमसन ने क्रिकेट से लिया संन्यास
केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है, जिससे लगभग 16 वर्षों तक फैले एक बेजोड़ करियर का अंत हो गया। पूर्व ब्लैककैप्स कप्तान ने शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी एक बयान में अपने फैसले की पुष्टि की।
12 Jun 2026 04:13 PM (IST)
12 Jun 2026 04:13 PM (IST)फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ सलमान की याचिका पर दिल्ली HC में होगी सुनवाई
फिल्म काला हिरण के खिलाफ सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई करेगा। याचिका में फिल्म निर्माताओं पर सलमान की छवि को खराब करने का आरोप लगाया गया है।
12 Jun 2026 03:19 PM (IST)
12 Jun 2026 03:19 PM (IST)पुंछ में LoC के पास गलती से फटा ग्रेनेड, 2 जवान घायल
पुंछ में LoC के पास गलती से ग्रेनेड फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में सेना के 2 जवान घायल हो गए हैं।
12 Jun 2026 03:16 PM (IST)
12 Jun 2026 03:16 PM (IST)3 भारतीयों की हत्या पर राहुल गांधी भड़के
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में 3 दिन में 3 जहाजों पर अमेरिकी हमलों में 3 भारतीयों की मृत्यु हो गई और हमारे Compromised PM? एक शब्द तक नहीं। जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ता है. लेकिन मजाल है जो ये एक शब्द बोल जाएं।
अन्तर्राष्ट्रीय जल में तीन दिन में तीन जहाज़ों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मृत्यु हो गई। और हमारे Compromised PM? एक शब्द तक नहीं।
जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ता है। लेकिन मजाल है जो ये एक शब्द बोल जाएं।
अगले हफ्ते G7 में,…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 12, 2026
12 Jun 2026 02:29 PM (IST)
12 Jun 2026 02:29 PM (IST)अर्थव्यवस्था को भाजपा ने गर्त में पहुंचाया: इमरान मसूद
नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, देश इन लोगों से संभल नहीं रहा है। अर्थव्यवस्था को इन लोगों ने गर्त में पहुंचा दिया है। विश्व में अशांति है उसका सबसे ज्यादा प्रभाव हमारे देश में देखने को मिला। ये केवल हमारी सरकार की नाकामियों की वजह से हो रहा है।
12 Jun 2026 02:24 PM (IST)
12 Jun 2026 02:24 PM (IST)अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा से संबंधित बैठक खत्म
गृह मंत्री अमित शाह की अमरनाथ यात्रा सुरक्षा से संबंधित अहम बैठक खत्म हो गई है।बैठक करीब 2 घंटे तक चली। बैठक में एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।
12 Jun 2026 01:48 PM (IST)
12 Jun 2026 01:48 PM (IST)चुनाव आयोग के RO कॉम्प्रोमाइजड थे: मीनाक्षी नटराजन
कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने कहा, मेरा कोई आरोप सर्वोच्च न्यायालय पर नहीं है। चुनाव आयोग के RO कॉम्प्रोमाइजड थे ये मैंने पहले दिन भी कहा। ECI के पास जब हमारे लोग गए तो उन्होंने 48 घंटे तक जवाब नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कम से कम हमारी बात सुनी। चुनाव आयोग इस तरह से मिला है कि उन्होंने उस पर कोई जवाब तक नहीं दिया। हमारा मामला RO और ECI के खिलाफ था। लेकिन आज स्टेट ऑफ मध्य प्रदेश ने अपना भी वकील खड़ा किया। इससे आराम से समझ में आता कि क्या सांठगांठ चल रही है।
#WATCH कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने कहा, "मेरा कोई आरोप सर्वोच्च न्यायालय पर नहीं है। चुनाव आयोग के RO कॉम्प्रोमाइजड थे ये मैंने पहले दिन भी कहा। ECI के पास जब हमारे लोग गए तो उन्होंने 48 घंटे तक जवाब नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कम से कम हमारी बात सुनी। चुनाव आयोग इस तरह से… https://t.co/QCEBbbaY6x pic.twitter.com/mAwmjDoHmk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2026
12 Jun 2026 01:46 PM (IST)
12 Jun 2026 01:46 PM (IST)सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उनके नामांकन पत्र रद्द किए जाने को चुनौती दी गई थी।
12 Jun 2026 01:21 PM (IST)
12 Jun 2026 01:21 PM (IST)जोशीमठ: अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, सभी यात्री लापता
उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हेलंग में बड़ा हादसा हुआ है। उफनती अलकनंदा नदी में एक ट्रक गिर गया। हादसे में अब तक एक शव बरामद किया गया है, जबकि कई लोगों के लापता होने की आशंका है। हालांकि, ट्रक में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर SDRF की टीम राहत और बचाव अभियान चला रही है और लापता लोगों की तलाश जारी है।
12 Jun 2026 12:48 PM (IST)
12 Jun 2026 12:48 PM (IST)दिल्ली में मीनाक्षी का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।
12 Jun 2026 12:20 PM (IST)
12 Jun 2026 12:20 PM (IST)TMC में बोलने की आजादी नहीं है: बागी सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया
TMC के बागी सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया ने कहा, अगर हमारे बड़े नेता की सुरक्षा ही पक्की नहीं है, तो हम कैसी सुरक्षा की उम्मीद कर सकते हैं? हमने 2019 में आवाज़ उठाई थी और बड़ी बैठकों में अपनी बात रखी थी, लेकिन वह सुनती नहीं हैं। अगर कोई ज़्यादा बोलता है, तो उसे किनारे कर दिया जाता है, उन्हें उनके पद से हटा दिया जाता है। बोलने की आजादी नहीं है। एक सांसद के तौर पर मेरे पास कोई आजादी नहीं है। मुझे मौका नहीं मिलता।
#WATCH दिल्ली: TMC के बागी सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया ने कहा, "...अगर हमारे बड़े नेता की सुरक्षा ही पक्की नहीं है, तो हम कैसी सुरक्षा की उम्मीद कर सकते हैं? हमने 2019 में आवाज़ उठाई थी और बड़ी बैठकों में अपनी बात रखी थी, लेकिन वह सुनती नहीं हैं। अगर कोई ज़्यादा बोलता है, तो उसे… pic.twitter.com/8XbueccYoh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2026
12 Jun 2026 12:17 PM (IST)
12 Jun 2026 12:17 PM (IST)लखनऊ: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को लखनऊ से टेकऑफ से कुछ मिनट पहले बम की धमकी मिली।
12 Jun 2026 11:50 AM (IST)
12 Jun 2026 11:50 AM (IST)डीके शिवकुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
Called on Hon’ble President Smt. Droupadi Murmu avaru at Rashtrapati Bhavan in New Delhi.@rashtrapatibhvn pic.twitter.com/P4VxiT5Aeb
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) June 12, 2026
12 Jun 2026 11:48 AM (IST)
12 Jun 2026 11:48 AM (IST)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जसपाल राणा जी के गुजर जाने की खबर बहुत दुख की है। वह एक जाने-माने शूटर थे जिनके शानदार प्रदर्शन ने देश का नाम रोशन किया। ग्लोबल शूटिंग कॉम्पिटिशन में कई मेडल जीतने वाले, उन्होंने खुद को भारतीय खेलों के एक आइकॉन के तौर पर स्थापित किया। एक एथलीट और मेंटर के तौर पर, उन्होंने युवा टैलेंट को निखारकर हमेशा रहने वाला योगदान दिया। उनका डेडिकेशन, डिसिप्लिन और बेहतरीन काम करने का कमिटमेंट आने वाली कई पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरित करता रहेगा। मैं उनके परिवार, दोस्तों और खेल समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
The news of the passing of Shri Jaspal Rana Ji is extremely sad. He was a renowned shooter whose exceptional performances brought glory to the nation.
A winner of several medals at global shooting competitions, he established himself as an icon of Indian sports. As an athlete and…— President of India (@rashtrapatibhvn) June 12, 2026
12 Jun 2026 11:38 AM (IST)
12 Jun 2026 11:38 AM (IST)राजनाथ सिंह ने जसपाल राणा को श्रद्धांजलि दी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूँ। जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी।
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूँ। जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी।
जसपाल… pic.twitter.com/ZwCCJOFkPt
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 12, 2026
12 Jun 2026 11:11 AM (IST)
12 Jun 2026 11:11 AM (IST)PM मोदी ने जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध शूटिंग कोच और दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, जसपाल राणा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शूटिंग में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का गौरव बढ़ाया और भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक उत्कृष्ट मेंटर के रूप में जसपाल राणा का योगदान भी बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया और उन्हें सफलता की राह दिखाई। उनके अनुशासन, उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेलों के प्रति अटूट समर्पण ने उन्हें देशभर में सम्मान दिलाया।
Deeply saddened by the passing of Shri Jaspal Rana Ji. His passing is a profound loss to the world of Indian sports.
He brought immense glory to the nation through his extraordinary achievements in shooting. Equally remarkable was his contribution as a mentor, shaping and…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 12, 2026
12 Jun 2026 10:07 AM (IST)
12 Jun 2026 10:07 AM (IST)केरल: CM वीडी सतीसन ने शिवगिरी मठ का दौरा किया
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने तिरुवनंतपुरम स्थित शिवगिरी मठ का दौरा किया।
#WATCH तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने शिवगिरी मठ का दौरा किया। pic.twitter.com/itN3t9R5wv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2026
12 Jun 2026 10:05 AM (IST)
12 Jun 2026 10:05 AM (IST)दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन
भारतीय शूटिंग के दिग्गज और कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि NRAI ने की है।
12 Jun 2026 08:48 AM (IST)
12 Jun 2026 08:48 AM (IST)बेगूसराय में भीषण कार हादसा, 4 की मौत
बिहार के बेगूसराय जिले में एक तेज रफ्तार कार की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार तीन थाना प्रभारियों और चालक की मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (एनएच-31) के पास हुई।
12 Jun 2026 07:30 AM (IST)
12 Jun 2026 07:30 AM (IST)लखीमपुर खीरीः बस में करंट, 1 की मौत, कई घायल
लखीमपुर खीरी के एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि पीलीभीत से एक बस यहां आ रही थी। रास्ते में बस का संपर्क बिजली के तार से हो गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया। इस हादसे में बस में सवार कुछ यात्री झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घटना में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है, जबकि तीन लोगों का उपचार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार बस में करीब 40 यात्री सवार थे। एसडीएम ने कहा कि पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
12 Jun 2026 07:05 AM (IST)
12 Jun 2026 07:05 AM (IST)असम: कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने बॉर्डर फेंसिंग के पास बसे गांवों का दौरा किया
असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने बॉर्डर फेंसिंग के उस पार अलग-थलग बसे भारतीय गांवों का दौरा किया, वहां के निवासियों से बातचीत की और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का जायजा लिया।
#WATCH धुबरी (असम): असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने बॉर्डर फेंसिंग के उस पार अलग-थलग बसे भारतीय गांवों का दौरा किया, वहां के निवासियों से बातचीत की और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का जायजा लिया। (11.06) pic.twitter.com/MBzhDY30VO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2026
12 Jun 2026 06:36 AM (IST)
12 Jun 2026 06:36 AM (IST)दिल्ली: तुगलकाबाद इलाके में एक इमारत में लगी भीषण आग, 3 की मौत
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम ने पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया।
12 Jun 2026 06:29 AM (IST)
12 Jun 2026 06:29 AM (IST)मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर आज SC में सुनवाई
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। उन्होंने अपना नामांकन पत्र खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती दी है।
Aaj ki taaja khabar 12 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 17, 2026 | 12:05 AMWeather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMNEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jul 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM














