Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लालू परिवार को कोर्ट से लगा झटका…लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय, तेजस्वी-राबड़ी समेत 40 लोग आरोपी

Land for Job Scam: नौकरी के बदले ज़मीन घोटाले मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर राउज एवेन्यू कोर्ट आज फैसला सुनाया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 09, 2026 | 12:00 PM

लालू यादव (File Photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rouse Avenue Court on Land for Job Scam: ज़मीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े CBI मामले में लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर दिल्ली का राऊज एवेन्यु कोर्ट आज फैसला सुनाया। इस केस में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी यादव, दोनों बेटे- तेजस्वी और तेज प्रताप यादव, बेटी- मीसा भारती और हेमा यादव समेत 40 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े CBI के मामले में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि लालू यादव और उनके परिवार ने एक आपराधिक गिरोह (क्रिमिनल सिंडिकेट) की तरह काम किया और उनकी ओर से व्यापक साजिश रची गई थी।

मीसा भारती और बेटे तेजप्रताप भी सुनवाई में पहुंचे

शुक्रवार को लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती और बेटे तेजप्रताप दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे, जहां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर किए गए केस की सुनवाई हुई। अदालत ने सबूतों के आधार पर स्वीकार किया कि लालू यादव के खिलाफ लगाए गए आरोप सही हैं, और अब उनके खिलाफ इस मामले का ट्रायल शुरू होगा। इस ट्रायल के बाद मामले पर अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। वहीं, लालू यादव लोअर कोर्ट के फैसले के खिलाफ हायर कोर्ट में अपील कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 26 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी ख़बरें

आज की ताजा खबर 25 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

आज की ताजा खबर 24 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

झारखंड में उड़ान भरते ही क्रैश हुई एयर एंबुलेंस, विमान में सवार थे 7 लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक VIDEO

चार्जशीट में नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच

पिछली सुनवाई में CBI ने अदालत में एक सत्यापन रिपोर्ट पेश की, जिसमें यह बताया गया कि चार्जशीट में नामजद 103 आरोपियों में से 5 की मौत हो चुकी है। CBI ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।

2004 से 2009 के बीच रची गई साजिश

CBI का दावा है कि यह साजिश 2004 से 2009 के बीच रची गई जब लालू यादव रेल मंत्री थे। जांच एजेंसी के अनुसार, इस दौरान लगभग सभी मामलों में नौकरी देने से पहले ही जमीनें ट्रांसफर की गईं और अधिकांश मामलों में गिफ्ट डीड तैयार की गई थीं। CBI ने यह भी कहा कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे, तो उनके करीबी भोला यादव ने गांव में जाकर लोगों से कहा कि अगर वे अपने परिजनों को नौकरी दिलवाना चाहते हैं तो अपनी ज़मीन लालू परिवार के नाम कर दें। जिन लोगों ने अपनी ज़मीन लालू परिवार के नाम की, उन्होंने दावा किया कि उन्हें इसके बदले नकद भुगतान किया गया था।

यह भी पढ़ें- BJP में होने जा रहा बहुत बड़ा बदलाव…नितिन नबीन मकर संक्रांति के बाद बनाएंगे नई टीम!

CBI ने इस मामले में सिर्फ लालू और उनके बेटों को ही नहीं, बल्कि उनकी बेटियों को भी आरोपी बनाया है। खासकर सांसद मीसा भारती और हेमा यादव के खिलाफ भी चार्जशीट में आरोप दर्ज हैं। आरोप है कि इन दोनों को भी नाममात्र की कीमत पर ज़मीन ट्रांसफर की गई थी।

Lalu family court setback land for job case accusations against tejashwi rabri 40 people

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2026 | 10:46 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Lalu Yadav
  • Land For Job Scam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.