Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 8 जनवरी LIVE: एक सिंगल क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

Breaking News Today: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर पर एक हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जेपी नड्डा बंगाल के दौरे पर जाएंगे।

  • By अर्पित शुक्ला, सौरभ शर्मा
Updated On: Jan 08, 2026 | 09:56 PM

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taza Khabar Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर पर एक हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।  सुप्रीम कोर्ट सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती वाली याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की जिस पर अब आगे की तारीख बढ़ा दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 9 जनवरी LIVE: ED की छापेमारी के खिलाफ आज प्रोटेस्ट मार्च निकालेंगीं CM ममता

आज की ताजा खबर 7 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

वेनेजुएला में 45 मिनट से राष्ट्रपति भवन के पास फायरिंग…ड्रोन-जेट की आवाजों से दहशत में लोग- VIDEO

आज की ताजा खबर 6 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

The liveblog has ended.
  • 08 Jan 2026 09:55 PM (IST)

    08 Jan 2026 09:55 PM (IST)

    गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके, स्केल पर तीव्रता 3.3 रही

    गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई।

  • 08 Jan 2026 09:31 PM (IST)

    08 Jan 2026 09:31 PM (IST)

    IPAC ऑफिस पर ED रेड के मामले में TMC नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी

    तृणमूल कांग्रेस के विधायक असित मजूमदार ने कोलकाता में IPAC ऑफिस पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    Chinsurah, West Bengal: Trinamool Congress MLA Asit Majumdar led a protest against the Enforcement Directorate raids at the IPAC office in Kolkata. pic.twitter.com/RsGQsqxEVA

    — IANS (@ians_india) January 8, 2026

  • 08 Jan 2026 09:02 PM (IST)

    08 Jan 2026 09:02 PM (IST)

    IPAC ऑफिस पर ED की रेड पर पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी.वी. आनंद बोस

    कोलकाता में IPAC ऑफिस पर ED की रेड पर पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी.वी. आनंद बोस ने कहा, "कानून को अपना काम करने दीजिए, यह मामला कोर्ट में है और मैं गवर्नर होने के नाते कोर्ट में चल रहे मामले पर कोई कमेंट नहीं करूंगा।"

  • 08 Jan 2026 08:39 PM (IST)

    08 Jan 2026 08:39 PM (IST)

    फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी की घटना कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी

    फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी की घटना के मामले में 6 और आरोपी गिरफ्तार। अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • 08 Jan 2026 08:18 PM (IST)

    08 Jan 2026 08:18 PM (IST)

    हम इस मामले में कोर्ट जाएंगे, VB-G-RAM-G एक्ट पर बोले डीके शिवकुमार

    VB-G-RAM-G एक्ट 2025 पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "हम इस मामले में कोर्ट जाएंगे। हम इसके खिलाफ हर ब्लॉक और जिला स्तर पर मीटिंग करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर पंचायत इस एक्ट के खिलाफ प्रस्ताव पास करें।"

  • 08 Jan 2026 07:44 PM (IST)

    08 Jan 2026 07:44 PM (IST)

    फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम सबूत एकत्रित किए

    फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के लिए MCD की कार्रवाई के दौरान हुई पत्थरबाजी के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम ने तुर्कमान गेट इलाके से सबूत एकत्रित किए।

    #WATCH दिल्ली: फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के लिए MCD की कार्रवाई के दौरान हुई पत्थरबाजी के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम ने तुर्कमान गेट इलाके से सबूत एकत्रित किए। pic.twitter.com/NjvUD30E8D

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2026

  • 08 Jan 2026 07:13 PM (IST)

    08 Jan 2026 07:13 PM (IST)

    BJP ईडी का इस्तेमाल जासूसी के लिए कर रही- महुआ मोइत्रा

    TMC का सासंद महुआ मोइत्रा ने कोलकाता में आज ED के द्वारा हुई IPAC के दफ्तर पर कार्रवाई को लेकर कहा कि भाजपा एजेंसी का इस्तमाल जासूसी के लिए कर रही है।

  • 08 Jan 2026 06:27 PM (IST)

    08 Jan 2026 06:27 PM (IST)

    CM धामी के निर्देश पर गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर रखा गया

    उत्तराखंड CMO ने कहा "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम बदलकर 'स्वर्गीय अंकिता भंडारी गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी' कर दिया गया है।" इस संबंध में, चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव, डॉ. आर. राजेश कुमार ने गुरुवार को एक आधिकारिक आदेश जारी किया।

  • 08 Jan 2026 06:07 PM (IST)

    08 Jan 2026 06:07 PM (IST)

    बांग्लादेशियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना बंगाल- JP नड्डा

    केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता जगत प्रकाश नड्डा ने काह कि बंगाल बांग्लादेशियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह है।

  • 08 Jan 2026 05:39 PM (IST)

    08 Jan 2026 05:39 PM (IST)

    सरकारी संस्था द्वारा चल रही रेड पर पहुंचकर हाथों से सबूत छीन लेना कभी नहीं हुआ- भाजपा नेता

    पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष व सांसद समिक भट्टाचार्य ने I-PAC ऑफिस पर ईडी की छापेमारी पर कहा, "एक सरकारी संस्था द्वारा रेड चल रही है, उसी जगह पर मुख्यमंत्री का पहुंच जाना और उनके हाथ से सबूत छीन लेना, यह आज तक हिंदुस्तान में कहीं नहीं हुआ।"

    #WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष व सांसद समिक भट्टाचार्य ने I-PAC ऑफिस पर ईडी की छापेमारी पर कहा, "...एक सरकारी संस्था द्वारा रेड चल रही है, उसी जगह पर मुख्यमंत्री का पहुंच जाना और उनके हाथ से सबूत छीन लेना, यह आज तक हिंदुस्तान में कहीं नहीं हुआ..." pic.twitter.com/PSn5ZoqHDs

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2026

  • 08 Jan 2026 04:58 PM (IST)

    08 Jan 2026 04:58 PM (IST)

    TMC नेता कुणाल घोष ने कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय और CBI के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

    पश्चिम बंगाल में TMC नेता कुणाल घोष ने कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय और CBI के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का नेतृत्व किया।

    #WATCH पश्चिम बंगाल | TMC नेता कुणाल घोष ने कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय और CBI के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का नेतृत्व किया। pic.twitter.com/5v4zOIHL89

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2026

  • 08 Jan 2026 04:37 PM (IST)

    08 Jan 2026 04:37 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में तानाशाही, लोकतंत्र की हत्या हो रही- केंद्रीय मंत्री बी.एल वर्मा

    केंद्रीय मंत्री बी.एल वर्मा ने कहा, "पश्चिम बंगाल एक ऐसा प्रदेश बन गया है, जहां पूरी तरह से तानाशाही है। वहां लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है। ममता जी लोकतंत्र की हत्या करने का काम करती हैं और यह तानाशाही बहुत दिनों तक चलने वाली नहीं है, वहां जिस तरह से भाजपा के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जाता है, तो मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल की जनता अब अति का अंत करने वाली है और ममता जी अब ज्यादा दिन तक शासन में रहने वाली नहीं हैं।"

  • 08 Jan 2026 04:09 PM (IST)

    08 Jan 2026 04:09 PM (IST)

    I-PAC का शुरू से सब जगह घोटाला हुआ- भाजपा सांसद संजय जायसवाल

    I-PAC ऑफिस पर ईडी की छापेमारी पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, "I-PAC का शुरू से सब जगह घोटाला हुआ है। बिहार के चुनाव से पहले जनसुराज पार्टी को I-PAC पैसा दे रहा था। ये हमें समझ नहीं आ रहा था कि I-PAC अपने आप को एक कंसल्टेंसी बताती है तो उसे जन सुराज से पैसा लेना चाहिए था। बिहार चुनाव में I-PAC ने 60 करोड़ से ज्यादा प्रशांत किशोर को दिया था हमें हराने के लिए। I-PAC में सब घोटाला है।"

  • 08 Jan 2026 03:35 PM (IST)

    08 Jan 2026 03:35 PM (IST)

    PM मोदी ने भारतीय AI स्टार्ट-अप्स के साथ राउंडटेबल की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर भारतीय AI स्टार्ट-अप्स के साथ राउंडटेबल की अध्यक्षता की। अगले महीने भारत में होने वाले इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले, 12 भारतीय AI स्टार्ट-अप्स जिन्होंने समिट में AI फॉर ऑल: ग्लोबल इम्पैक्ट चैलेंज के लिए क्वालिफाई किया है, उन्होंने राउंडटेबल में हिस्सा लिया और अपने आइडिया और काम पेश किए।

  • 08 Jan 2026 03:07 PM (IST)

    08 Jan 2026 03:07 PM (IST)

    ED की रेड पर CM ममता बोली- यह सब करके आपको जितनी सीटें मिल रही थीं वो भी जोरी होगी

    कोलकाता में IPAC ऑफिस पर ED की रेड पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "अगर आप (भाजपा) हमसे लड़ नहीं सकते, तो आप बंगाल क्यों आ रहे हैं? हमें लोकतांत्रिक तरीके से हराइए। आप हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल हमारे कागजात, हमारी रणनीति, हमारे वोटर्स, हमारे डेटा, हमारे बंगाल को लूटने के लिए कर रहे हैं। यह सब करके, आपको जितनी सीटें मिल रही थीं, वे घटकर जीरो हो जाएंगी।"

  • 08 Jan 2026 02:37 PM (IST)

    08 Jan 2026 02:37 PM (IST)

    ED की रेड पर भड़कीं CM ममता बनर्जी, पूरे राज्य में जोरदार विरोध की तैयारी

    ED की रेड पर भड़कीं CM ममता बनर्जी ने कहा कि अब सारी हद पार हो चुकी, अब पूरे राज्य में TMC विरोध करेगी।

  • 08 Jan 2026 01:13 PM (IST)

    08 Jan 2026 01:13 PM (IST)

    पार्टी के IT सेल के प्रमुख के घर रेड बेहद दुर्भाग्यपूर्णः CM ममता

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के आवास पर ईडी की छापेमारी पर कहा, क्या केंद्रीय गृह मंत्री का काम राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के आवासों पर छापा मारना है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ईडी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर छापेमारी की।

  • 08 Jan 2026 12:44 PM (IST)

    08 Jan 2026 12:44 PM (IST)

    कोलकाता ED की रेड के बीच पहुंची ममता बनर्जी

    केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में IPAC प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर छापेमारी के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खुद प्रतीक जैन के घर पहुंचने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

  • 08 Jan 2026 12:28 PM (IST)

    08 Jan 2026 12:28 PM (IST)

    फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान फिर शुरू

    दिल्ली स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद तुर्कमान गेट के पास के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान फिर से शुरू हो गया है। 2 दिन पहले 6 जनवरी को नगर निगम ने यहां अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था।

  • 08 Jan 2026 11:56 AM (IST)

    08 Jan 2026 11:56 AM (IST)

    आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुनवाई जारी है। एनिमल वेलफेयर की तरफ से दलील दे रहे एडवोकेट सीयू सिंह ने कहा कि कुत्ते हटाने से चूहों की आबादी बढ़ेगी। इस पर कोर्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा- तो क्या बिल्लियां ले आएं?

  • 08 Jan 2026 10:55 AM (IST)

    08 Jan 2026 10:55 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सिडनी टेस्ट में हराकर एशेज 4-1 से अपने नाम किया

    ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सिडनी टेस्ट में आखिरी दिन जीत हासिल करते हुए एशेज सिरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 12 अहम अंक भी मिले हैं।

  • 08 Jan 2026 10:06 AM (IST)

    08 Jan 2026 10:06 AM (IST)

    बांग्लादेश में एक और नेता की हत्या

    बांग्लादेश में एक और नेता की हत्या कर दी गई है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) से जुड़े वॉलंटियर ग्रुप के पूर्व नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर को कारवान बाजार इलाके में अज्ञात हमलावरों ने कल बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। ढाका मेट्रोपॉलिटन नॉर्थ वॉलंटियर पार्टी के पूर्व सदस्य सचिव मुसब्बिर की ढाका में पंथापथ पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

  • 08 Jan 2026 09:38 AM (IST)

    08 Jan 2026 09:38 AM (IST)

    तुर्कमान गेट पर पत्थरबाजी केस में आज कोर्ट में पेश होंगे आरोपी

    दिल्ली के तुर्कमान गेट पर पत्थरबाजी मामले में कल जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, उन्हें कल रात में ही कोर्ट में पेश किया गया था। कल पांचों गिरफ्तार आरोपियों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आज उन पांचों आरोपियों को आज फिर से कोर्ट के सामने किया जाएगा और उन्हें पुलिस रिमांड में भेजने की मांग की जाएगी।

  • 08 Jan 2026 07:58 AM (IST)

    08 Jan 2026 07:58 AM (IST)

    66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अलग हो रहा अमेरिका: व्हाइट हाउस

    व्हाइट हाउस ने ट्वीट किया, आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक राष्ट्रपति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत संयुक्त राज्य अमेरिका उन 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अलग हो रहा है जो अब अमेरिकी हितों की पूर्ति नहीं करते हैं। इनमें 35 गैर-संयुक्त राष्ट्र संगठन और 31 संयुक्त राष्ट्र संस्थाएं शामिल हैं।

  • 08 Jan 2026 07:26 AM (IST)

    08 Jan 2026 07:26 AM (IST)

    पुणे के होटल में सिलेंडर फटने से 1 की मौत, 9 घायल

    महाराष्ट्र के पुणे जिले के दौंड शहर के पास एक होटल में बुधवार को एलपीजी सिलेंडर में हुए विस्फोट में 1 कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • 08 Jan 2026 07:06 AM (IST)

    08 Jan 2026 07:06 AM (IST)

    सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती वाली याचिका पर आज सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती वाली याचिका पर आज सुनवाई करेगा। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पी बी वराले की पीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई स्थगित कर दी थी। जस्टिस कुमार ने कहा कि पीठ 8 जनवरी को इस पर सुनवाई करेगी।

  • 08 Jan 2026 06:56 AM (IST)

    08 Jan 2026 06:56 AM (IST)

    जेपी नड्डा 2 दिन के बंगाल दौरे पर जाएंगे

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कई बैठकों में भाग लेने के लिए गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल जाएंगे।

  • 08 Jan 2026 06:36 AM (IST)

    08 Jan 2026 06:36 AM (IST)

    J-K पर सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर पर एक हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Ki taaja khabar 8th january 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 08, 2026 | 06:35 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.