- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 10 May 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 10 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया जैस
Aaj Ki Taza Khabar Live: तमिलनाडु में आज सुबह नेहरू स्टेडियम में 10 बजे टीवीके प्रमुख विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: तमिलनाडु में आज टीवीके पार्टी के प्रमुख सी. जोसेफ विजय राज्य के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। विजय के साथ 9 विधायकों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। तो वहीं, दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर गुजरात, तेलंगाना और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। आज पीएम मोदी बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। देश और दुनिया की दिन भर की लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए नवभारत लाइव के साथ जुड़े रहे….
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 12 जून : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 11 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
मणिपुर में फिर सुलगी हिंसा की आग! अगवा किए गए 6 नागा ग्रामीणों के शव बरामद, इलाके में तनाव का माहौल
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, मुजफ्फराबाद में Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश; सेना के कई लोगों के मारे जाने की खबर
10 May 2026 09:58 PM (IST)
10 May 2026 09:58 PM (IST)एल्विश यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी
एल्विश यादव को एक विदेशी WhatsApp नंबर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद की पहचान रणदीप मलिक के तौर पर बताई है और दावा किया है कि उसके लॉरेंस बिश्नोई गैंग से “करीबी संबंध” हैं।
10 May 2026 09:23 PM (IST)
10 May 2026 09:23 PM (IST)ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा अमेरिका के शांति प्रस्ताव का जवाब
मिडिल ईस्ट में महीनों से जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। ईरान ने आखिरकार अमेरिका द्वारा भेजे गए 14-सूत्रीय शांति प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि तेहरान ने अपना यह संदेश सीधे वॉशिंगटन को न भेजकर पाकिस्तान के जरिए भेजा है, जो इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।
10 May 2026 08:02 PM (IST)
10 May 2026 08:02 PM (IST)पेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करें: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देना होगा। इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल और डीजल का संयम से इस्तेमाल करने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो महीने से हमारे पड़ोस में ही इतना बड़ा युद्ध चल रहा है इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा है और भारत पर तो और भी गंभीर असर हुआ है।
10 May 2026 07:35 PM (IST)
10 May 2026 07:35 PM (IST)जनता अब परिवारवाद नहीं, विश्वासवाद चुन रही: PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान के हर कोने में असम से ओडिशा और बंगाल से पुडुचेरी तक, ये सिर्फ चुनावी विस्तार नहीं है। ये भारत के राजनीतिक मानस में आए उस परिवर्तन का संकेत है जहां जनता अब वंशवाद नहीं, परिवारवाद नहीं, विश्वासवाद चुन रही है। आप सोचिए, 10 साल पहले असम में भाजपा के कुछ ही विधायक थे। आज वहां तीसरी बार भाजपा-NDA की सरकार बनी है। 10 वर्ष पहले बंगाल में भाजपा के सिर्फ तीन विधायक थे। आज बंगाल में भाजपा 200 पार पहुंच चुकी है। जहां कभी भाजपा का झंडा उठाने को कोई तैयार नहीं होता था, वहां आज भाजपा की सरकारें बन रही हैं।
10 May 2026 07:03 PM (IST)
10 May 2026 07:03 PM (IST)तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र 11 मई को होगा आयोजित
17वीं तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र सोमवार, 11 मई, 2026 को सुबह 9.30 बजे चेन्नई स्थित सचिवालय के विधानसभा कक्ष में आयोजित करने के लिए बुलाया गया है। इस दिन नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार, 12 मई, 2026 को सुबह 9.30 बजे होगा।
10 May 2026 05:46 PM (IST)
10 May 2026 05:46 PM (IST)पाक-ISI से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल का एक और गुर्गा गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी ऑर्गनाइज्ड क्राइम यूनिट ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 45 साल के प्रवीण कुमार उर्फ टिट्टू के रूप में हुई है।
10 May 2026 05:06 PM (IST)
10 May 2026 05:06 PM (IST)बिहार में 16 IPS का तबादला
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। बिहार में अब 16 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को मगध रेंज के आईजी की जिम्मेदारी दी गई है।
10 May 2026 04:16 PM (IST)
10 May 2026 04:16 PM (IST)तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने पीएम मोदी का जताया आभार
PM मोदी ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी थी। इस पर सीएम विजय ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है और साथ ही उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के निरंतर विकास के लिए हम केंद्र सरकार के सक्रिय सहयोग की आशा करते हैं।
10 May 2026 03:15 PM (IST)
10 May 2026 03:15 PM (IST)हिमंता 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ
गुवाहाटी में आयोजित बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने औपचारिक रूप से सरमा के नाम की घोषणा की। बैठक में नव-निर्वाचित विधायकों के साथ NDA सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहे। 12 मई को सुबह 11 बजे हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी समेत NDA के तमाम दिग्गज नेता शपथ समारोह में शामिल होंगे।
10 May 2026 01:43 PM (IST)
10 May 2026 01:43 PM (IST)तमिलनाडु में IAS डॉ. पी. सेंथिलकुमार और IAS जी. लक्ष्मी प्रिया का तबादला
तमिलनाडु में डॉ. पी. सेंथिलकुमार, IAS, सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव/सचिव-I के पद पर नियुक्त किया गया है। श्रीमती जी. लक्ष्मी प्रिया, IAS, सरकार की सचिव, आदि द्रविड़ और जनजातीय कल्याण विभाग का तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव-II के पद पर नियुक्त किया गया है।
Tamil Nadu | Dr. P. Senthilkumar, IAS, Additional Chief Secretary to Government, Health and Family Welfare Department is transferred and posted as Additional Chief Secretary/ Secretary-I to Chief Minister
Tmt G.Laxmi Priya, IAS, Secretary to Government, Adi Dravidar and Tribal… pic.twitter.com/PRR90ygzT6
— ANI (@ANI) May 10, 2026
10 May 2026 01:04 PM (IST)
10 May 2026 01:04 PM (IST)असम में हिमंत बिस्वा सरमा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
असम में भाजपा विधायक दल और NDA विधायक दल के नेता डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
#WATCH | Guwahati | Leader of the BJP Legislature Party and the NDA Legislature Party in Assam, Dr. Himanta Biswa Sarma, meets Assam Governor Lakshman Prasad Acharya and stakes claim to form the Government in the State. pic.twitter.com/efak1k1eLK
— ANI (@ANI) May 10, 2026
10 May 2026 12:23 PM (IST)
10 May 2026 12:23 PM (IST)PM नरेंद्र मोदी ने 'आर्ट ऑफ लिविंग' समारोह में जनता को संबोधित किया
बेंगलुरु में PM नरेंद्र मोदी ने 'आर्ट ऑफ लिविंग' की 45वीं वर्षगांठ के समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "बेंगलुरु न केवल अपने सॉफ्टवेयर के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, बल्कि आध्यात्मिकता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए भी जाना जाता है।"
VIDEO | Bengaluru, Karnataka: PM Modi (@narendramodi) addresses the 45th anniversary celebration of the Art of Living. He said, "Bengaluru is not only known worldwide for its software, but also for giving new heights to spirituality."
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/1q5hIlkRXS
— Press Trust of India (@PTI_News) May 10, 2026
10 May 2026 12:16 PM (IST)
10 May 2026 12:16 PM (IST)CM विजय ने राज्य सचिवालय में कार्यभार संभाला
चेन्नई में नव-नियुक्त CM जोसेफ विजय तमिलनाडु सचिवालय पहुंचे। यहां उनका औपचारिक स्वागत करते हुए पुलिस ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया। नव-नियुक्त CM सी. जोसेफ़ विजय ने राज्य सचिवालय में अपना कार्यभार संभाला।
VIDEO | Chennai: Newly appointed Tamil Nadu CM C Joseph Vijay (@actorvijay) assumes charge at the state secretariat.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)
(Source: Third party) pic.twitter.com/NI5BAHLSqB
— Press Trust of India (@PTI_News) May 10, 2026
10 May 2026 11:46 AM (IST)
10 May 2026 11:46 AM (IST)तमिलनाडु में 200 युनिट बिजली फ्री - सीएम विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए सीएम जोसेफ विजय एक्शन मोड में आ गए है। उन्होंने तमिलनाडु को तोहफा देते हुए राज्य में 200 युनिट बिजली फ्री करने का ऐलान किया है।
10 May 2026 11:36 AM (IST)
10 May 2026 11:36 AM (IST)असम के मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत बिस्वा सरमा
असम में मुख्यमंत्री पद के लिए एक बार फिर हिमंत बिस्वा सरमा को चुना गया है। विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
10 May 2026 11:18 AM (IST)
10 May 2026 11:18 AM (IST)पीएम मोदी ने विजय को सीएम बनने पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सी. जोसेफ विजय को बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।
தமிழ்நாடு முதலமைச்சராக பதவியேற்றுள்ள திரு சி. ஜோசப் விஜய் அவர்களுக்கு வாழ்த்துகள். அவரது பதவிக்காலம் சிறப்பானதாக அமைய நல்வாழ்த்துகள். மக்களின் வாழ்க்கையை மேம்படுத்த மத்திய அரசு தமிழ்நாடு அரசுடன் இணைந்து தொடர்ந்து பணியாற்றும்.@TVKVijayHQ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 10, 2026
10 May 2026 10:57 AM (IST)
10 May 2026 10:57 AM (IST)मदुरै में टीवीके कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस खुशी में मदुरै में TVK कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। टीवीके कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाइयां बांटीं और पटाखे फोड़े और जश्न मनाया।
VIDEO | Madurai: TVK cadres distribute sweets to people and burst firecrackers as C Joseph Vijay takes oath as the Chief Minister of Tamil Nadu.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/TnfaiamVS2
— Press Trust of India (@PTI_News) May 10, 2026
10 May 2026 10:54 AM (IST)
10 May 2026 10:54 AM (IST)श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने विजय को दी बधाई
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने ट्वीट किया, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सी. जोसेफ विजय को बधाई। श्रीलंका और तमिलनाडु इतिहास, संस्कृति, उद्यम और पीढ़ियों से चले आ रहे लोगों के आपसी संबंधों से जुड़े हुए हैं। हमारा भविष्य आर्थिक रूप से अपार संभावनाओं और अवसरों से भरा है, क्योंकि श्रीलंका और भारत लगातार अपने संबंधों को और भी प्रगाढ़ बना रहे हैं और एक मज़बूत साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। मैं भारत-श्रीलंका की मज़बूत साझेदारी के दायरे में, अधिक समृद्धि और प्रगति की दिशा में मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ। श्रीलंका की जनता भी मेरे साथ मिलकर आपको और तमिलनाडु की जनता को हर सफलता की शुभकामनाएं देती है।
10 May 2026 10:51 AM (IST)
10 May 2026 10:51 AM (IST)आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज और के.ए. सेंगोत्तैयान ने ली मंत्री पद की शपथ
TVK के नेता आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज और के.ए. सेंगोत्तैयान ने तमिलनाडु राज्य के मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय को गले लगाया। विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
#WATCH | Chennai | TVK leaders Aadhav Arjuna, Dr KG Arunraj, and KA Sengottaiyan share a hug with TVK Chief C. Joseph Vijay after they took oath as Ministers for the state of Tamil Nadu.
Vijay took the oath as the Chief Minister of Tamil Nadu. pic.twitter.com/zRMfCSrO3r
— ANI (@ANI) May 10, 2026
10 May 2026 10:41 AM (IST)
10 May 2026 10:41 AM (IST)तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय थलापति
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर टीवीके चीफ सी. जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
#WATCH | Chennai: Tamil Nadu Governor Rajendra Vishwanath Arlekar administered the oath of office to Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay as the Tamil Nadu Chief Minister, at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai. pic.twitter.com/ZWqm6tu8xH
— ANI (@ANI) May 10, 2026
10 May 2026 10:11 AM (IST)
10 May 2026 10:11 AM (IST)तमिलनाडु: राहुल गांधी और विजय का मंच पर जोरदार हुआ स्वागत
चेन्नई में CM-पद के लिए नामित सी. जोसेफ़ विजय अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले मंच पर पहुंचे। इस दौरान प्रशंसकों, परिवार, पार्टी सदस्यों और समर्थकों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी वहां मौजूद हैं।
#WATCH | Chennai | Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay and Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai.
Vijay will take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, shortly. pic.twitter.com/9J8R7Zrq3H
— ANI (@ANI) May 10, 2026
10 May 2026 10:02 AM (IST)
10 May 2026 10:02 AM (IST)तमिलनाडु: विजय ने राज्यपाल का किया स्वागत
चेन्नई में मुख्यमंत्री-पद-नामित सी. जोसेफ विजय ने अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का स्वागत किया।
VIDEO | Chennai, Tamil Nadu: CM-designate C Joseph Vijay welcomes Governor Rajendra Vishwanath Arlekar at the Jawaharlal Nehru Indoor Stadium ahead of his oath-taking ceremony.
Source: Third Party
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/PwNYukmwG8
— Press Trust of India (@PTI_News) May 10, 2026
10 May 2026 09:53 AM (IST)
10 May 2026 09:53 AM (IST)तमिलनाडु: मंच पर पहुंचे TVK प्रमुख विजय
चेन्नई में TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मंच पर पहुंचे। यहां वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
VIDEO | Chennai: TVK Chief C Joseph Vijay makes his way to the stage at the Jawaharlal Nehru Indoor Stadium, where he is all set to take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu.
Source: Third Party
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/rvS3HhGQzt
— Press Trust of India (@PTI_News) May 10, 2026
10 May 2026 09:44 AM (IST)
10 May 2026 09:44 AM (IST)तमिलनाडु में शपथ लेने वाले मंत्रियों के नामों की लिस्ट आई सामने
मनोनीत मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु राज्य के लिए मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने वाले नौ व्यक्तियों की एक सूची की सिफारिश की है। राज्यपाल ने निम्नलिखित नौ व्यक्तियों को मंत्री नियुक्त करने के संबंध में मनोनीत मुख्यमंत्री द्वारा की गई सिफारिश को मंजूरी दे दी है।
Chief Minister-designate Vijay has recommended a list of nine persons to be appointed as ministers for the State of Tamil Nadu. The Governor of Tamil Nadu has approved the recommendation: Lok Bhavan pic.twitter.com/SvY3W4j0GK
— IANS (@ians_india) May 10, 2026
10 May 2026 09:37 AM (IST)
10 May 2026 09:37 AM (IST)तमिलनाडु में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची अभिनेत्री तृषा कृष्णन
चेन्नई में अभिनेत्री तृषा कृष्णन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचीं, जहां TVK प्रमुख विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं।
Chennai, Tamil Nadu: Actress Trisha Krishnan arrives at Jawaharlal Nehru Stadium, where TVK Chief Vijay is set to take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu pic.twitter.com/aY6yNIyLeV
— IANS (@ians_india) May 10, 2026
10 May 2026 09:35 AM (IST)
10 May 2026 09:35 AM (IST)तिरुपति पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के बाद ज्ञानेश कुमार तिरुपति पहुंचे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने परिवार के साथ तिरुपति पहुंचे और भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की।
Tirumala, Andhra Pradesh: Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar visited Tirumala along with his family and offered prayers to Lord Sri Venkateswara Swamy. The visit follows the successful and peaceful conduct of elections in West Bengal, Assam, Kerala, Puducherry, and Tamil… pic.twitter.com/KUv1obwCRL
— IANS (@ians_india) May 10, 2026
10 May 2026 08:51 AM (IST)
10 May 2026 08:51 AM (IST)चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी, विजय के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
तमिलनाडु में आज विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, TVK प्रमुख विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे।
#WATCH | Tamil Nadu | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi arrives in Chennai to attend the swearing-in ceremony of TVK Chief Vijay as the Chief Minister of Tamil Nadu. pic.twitter.com/XOgPYpftwI
— ANI (@ANI) May 10, 2026
10 May 2026 08:02 AM (IST)
10 May 2026 08:02 AM (IST)हरियाणा में आज पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनाव
हरियाणा में पंचकूला समेत अंबाला और सोनीपत नगर निगम के चुनाव के लिए आज मतदान होगा। इन तीनों क्षेत्रों में नगर निगमों के मेयर और वार्ड पार्षदों के चुनाव हैं।
10 May 2026 07:49 AM (IST)
10 May 2026 07:49 AM (IST)तमिलनाडु: नेहरू स्टेडियम के बाहर लोगों की भारी भीड़
तमिलनाडु के चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। यहां आज 10 बजे TVK प्रमुख विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
#WATCH | Tamil Nadu: Visuals from outside the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai, where TVK Chief Vijay will take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu today. pic.twitter.com/2cY6hAyvjP
— ANI (@ANI) May 10, 2026
10 May 2026 07:01 AM (IST)
10 May 2026 07:01 AM (IST)सेशन कोर्ट ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को 7 दिन की रिमांड पर भेजा
हरियाणा के गुरुग्राम सेशंस कोर्ट ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले ED ने उन्हें कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी थी। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत चल रहे एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।
#WATCH | Haryana | Gurugram sessions court grants a 7-day remand of Punjab Minister Sanjeev Arora after the ED presented him before the court seeking 10 days of remand
He was arrested earlier today in an ongoing Prevention of Money Laundering Act (PMLA) case. pic.twitter.com/PoY1RPS3Zu
— ANI (@ANI) May 9, 2026
10 May 2026 06:50 AM (IST)
10 May 2026 06:50 AM (IST)पुरी में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने विजय की कलाकृति बनाकर दी बधाई
ओडिशा राज्य के पुरी में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने TVK प्रमुख और तमिलनाडु के भावी मुख्यमंत्री विजय को उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले, रेत की एक कलाकृति बनाकर उन्हें बधाई दी।
#WATCH | Puri, Odisha: Sand artist Sudarshan Patnaik congratulates TVK chief and Tamil Nadu CM-designate Vijay through a sand sculpture, ahead of his swearing-in ceremony. (09.05) pic.twitter.com/2biVvzDa1B
— ANI (@ANI) May 9, 2026
10 May 2026 06:47 AM (IST)
10 May 2026 06:47 AM (IST)दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी
दिल्ली से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी IGI हवाई अड्डे पर पहुंचे। वे तमिलनाडु के लिए रवाना हो रहे हैं। राहुल गांधी आज चेन्नई में तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
#WATCH | Delhi | Leader of Opposition (LoP) Rahul Gandhi arrives at IGI Airport as he heads to Tamil Nadu
He will be attending the swearing-in ceremony of Tamil Nadu CM-designate Vijay in Chennai, today. pic.twitter.com/Z5yNaTr0vw
— ANI (@ANI) May 10, 2026
Aaj ki taaja khabar 10 may 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: इन राशि वालों को मिलेगा कोर्ट-कचहरी में बड़ा राजयोग, जानें शनिवार का भाग्यफल
Jun 13, 2026 | 12:15 AMVaranasi कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा: जज की कुर्सी पर बैठकर महिला ने वकीलों से मांगे गवाह और सबूत
Jun 13, 2026 | 12:12 AMAmarnath Yatra 2026: यात्रियों को मिलेंगे QR कोड पहचान पत्र, अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
Jun 12, 2026 | 11:23 PMHormuz Strait: भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान को ठहराया जिम्मेदार
Jun 12, 2026 | 11:23 PMनेपाल के बीपी हाईवे पर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 16 लोग घायल
Jun 12, 2026 | 11:18 PMAI-171 विमान हादसे का 1 साल, 260 लोगों की मौत के बीच अकेले जिंदा बचे थे विश्वास; अब झेल रहे हैं ये बड़ा संकट
Jun 12, 2026 | 11:14 PMसंभाजीनगर में औरंगजेब के समर्थन में नारेबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हुआ गिरफ्तार
Jun 12, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM














