Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 07 सितंबर 2025: संसद परिसर में आज से बीजेपी की दो दिनी कार्यशाला

आज की ताजा खबर 07 सितंबर 2025: भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की आज से 2 दिवसीय कार्यशाला संसद परिसर में शुरू हो रही है। इस दौरान जीएसटी सुधारों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने की उम्मीद है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 07, 2025 | 03:31 PM
LIVE

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 07 Sep 2025 03:31 PM (IST)

    07 Sep 2025 03:31 PM (IST)

    'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंजा पुंछ

    भगवान गणपति की मूर्ति का विसर्जन जुलूस जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पुंछ में तीन अलग-अलग पंडालों में भगवान गणेश की पूजा और उत्सव मनाया गया।

    Poonch, J&K: The Visarjan procession of the Lord Ganpati idol is underway, with a large number of devotees attending

    A local says, “Greetings to all devotees of Sanatan Dharma. Today is the auspicious occasion of Lord Ganesha. Greetings are extended to all citizens. In the town,… pic.twitter.com/5WukMuALTX

    — IANS (@ians_india) September 7, 2025

  • 07 Sep 2025 03:11 PM (IST)

    07 Sep 2025 03:11 PM (IST)

    संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर बोला हमला

    भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि बिहार के प्रति कांग्रेस की बढ़ती अनादर की भावना स्पष्ट होती जा रही है। सबसे पहले, अपमानजनक शब्द पीएम मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ थे। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बिहारियों की तुलना 'बीड़ी' से की। हजरतबल में अशोक चिह्न का अपमान सम्राट अशोक और बिहार के संगम और हर बिहारी का अपमान है। कांग्रेस के संचार प्रमुख ने राहुल गांधी को ऊपर उठाने के लिए बिहारियों का अपमान किया। बिहारी राहुल गांधी जैसे हकदार नहीं हैं। बिहारी राहुल गांधी को दिखा देंगे कि वह वास्तव में एक 'शहजादा' हैं।

    #WATCH | Delhi | BJP MP Sambit Patra says, "... The growing sense of disrespect that Congress has for Bihar is becoming increasingly evident. Firstly, the disrespectful words were against PM Modi's late mother... They compared Biharis with 'Beedi' from their official Twitter… pic.twitter.com/uC1wa9Ycn6

    — ANI (@ANI) September 7, 2025

  • 07 Sep 2025 01:59 PM (IST)

    07 Sep 2025 01:59 PM (IST)

    I.N.D.I.A गठबंधन की तरफ से VP चुनाव के लिए सोमवार को होगी मॉक पोलिंग

    उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए INDIA गठबंधन की तरफ से सोमवार मॉक पोल कराए जाने की खबर सामने आ रही है। गठबंधन दल के समाजवादी पार्टी प्रमुख ने अपने सभी सांसदों को संदेश भेजा है। अखिलेश यादव के संदेश के मुताबिक 8 सितंबर को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में दोपहर 2.30 बजे उपराष्ट्रपति चुनाव के मॉक पोल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।

  • 07 Sep 2025 01:22 PM (IST)

    07 Sep 2025 01:22 PM (IST)

    भाजपा सासंदो की कार्यशाला में पहुंचे पीएम मोदी

    दिल्ली में बीजेपी सासंदो की कार्यशाला चल रही है। पीएम मोदी भी इस कार्यशाला में पहुंचे है। जीएसटी की दरों में कटौती को लेकर पीएम का अभिनंदन किया गया।

     

  • 07 Sep 2025 12:40 PM (IST)

    07 Sep 2025 12:40 PM (IST)

    भारत और ब्राह्मणों से जुड़े बयान पर घिरे पीटर नवारो, एक्स 'फैक्ट चेक' ने दिखाया आईना

    व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो रविवार को उस समय भड़क गए, जब रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर निशाना साधने वाले उनके पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कम्युनिटी नोट से फ्लैग कर दिया गया। हालांकि, इस बार एक्स यूजर्स की कम्युनिटी ने नवारो की बातों का फैक्ट चेक किया। कम्युनिटी नोट के मुताबिक तेल व्यापार 'केवल लाभ के लिए नहीं, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा के लिए' था। यह भी कहा गया कि यह किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं करता है।

  • 07 Sep 2025 11:39 AM (IST)

    07 Sep 2025 11:39 AM (IST)

    पूर्णिमा श्राद्ध की शुरुआत, पिशाच मोचन कुंड पर हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए

    आज पूर्णिमा श्राद्ध की शुरुआत हुई। पिशाच मोचन कुंड पर हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए, जहां पूर्णिमा के दिन जिनके पूर्वजों का देहांत हुआ था, उनके परिजनों ने श्राद्ध और पिंडदान किया।

     

  • 07 Sep 2025 11:21 AM (IST)

    07 Sep 2025 11:21 AM (IST)

    चंद्रग्रहण के कारण ब्रज क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिर बंद रहेंगे

    उत्तर प्रदेश में चंद्रग्रहण के कारण ब्रज क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिर बंद रहे। वृंदावन, मथुरा, बरसाना और गोवर्धन में श्रद्धालुओं ने बाहर से ही पूजा-अर्चना की।

    मथुरा, उत्तर प्रदेश: चंद्रग्रहण के कारण ब्रज क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिर बंद रहे। वृंदावन, मथुरा, बरसाना और गोवर्धन में श्रद्धालुओं ने बाहर से ही पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/ggtzA7TaHG

    — IANS Hindi (@IANSKhabar) September 7, 2025

  • 07 Sep 2025 10:40 AM (IST)

    07 Sep 2025 10:40 AM (IST)

    मेघालय पुलिस ने सीमा पार से अपराध करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, 10 बांग्लादेशी गिरफ्तार

    मेघालय पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोरी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 10 बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह शिलांग और राज्य के अन्य इलाकों से दोपहिया वाहन चुराता था और उन्हें बांग्लादेश में बेचने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार तस्करी करता था।

  • 07 Sep 2025 10:27 AM (IST)

    07 Sep 2025 10:27 AM (IST)

    खराब मौसम के कारण 13वें दिन वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

    खराब मौसम और सुरक्षा कारणों की वजह से माता वैष्णो देवी यात्रा 13वें दिन भी स्थगित कर दी गई है। कई दिनों से भारी बारिश के कारण त्रिकुटा पहाड़ियों में भूस्खलन हो रहे हैं। इससे यात्रा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए काफी असुरक्षित हो गया है।

  • 07 Sep 2025 09:37 AM (IST)

    07 Sep 2025 09:37 AM (IST)

    चौपाटी समुद्र तट पर भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन को उमड़ी भारी भीड़

    मुंबई के गिरगांव चौपाटी समुद्र तट पर भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के लिए आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

    #WATCH | महाराष्ट्र: मुंबई के गिरगांव चौपाटी समुद्र तट पर भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के लिए आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। pic.twitter.com/o6n4JrsTw7

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2025

  • 07 Sep 2025 09:33 AM (IST)

    07 Sep 2025 09:33 AM (IST)

    गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर चलाया गया सफाई अभियान, अमृता फडणवीस ने दिया स्वच्छता का संदेश

    गणेश विसर्जन के बाद मुंबई के जुहू चौपाटी पर दिव्याज फाउंडेशन द्वारा एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने की। विसर्जन के बाद समुद्र तट पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए इस पहल को चलाया गया।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 07 Sep 2025 08:47 AM (IST)

    07 Sep 2025 08:47 AM (IST)

    गणेश विसर्जन के लिए नदी में उतरे 2 युवकों की मौत

    नांदेड़ में दो युवको के डूबने कि खबर सामने आ रही है। गणेश विसर्जन के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और दो युवक आसन नदी में डूब गए। जबकि तीसरे युवक को बचा लिया गया।

  • 07 Sep 2025 07:23 AM (IST)

    07 Sep 2025 07:23 AM (IST)

    पिछले वित्त वर्ष में बीसीसीआई ने 4,193 करोड़ रुपये कमाए: रिपोर्ट का दावा

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के खजाने में पिछले पांच सालों में 14,627 करोड़ रुपये आए हैं और इनमें से 4,193 करोड़ रुपये पिछले वित्तीय वर्ष में ही आए। इस प्रकार बीसीसीआई का बैंक बैलेंस 20,686 करोड़ रुपये हो गया है। एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

     

  • 07 Sep 2025 06:50 AM (IST)

    07 Sep 2025 06:50 AM (IST)

    आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण, 9.58 बजे आरंभ होगा काल

    चंद्र ग्रहण आज रात 9.58 बजे आरंभ होगा और रात 1.26 बजे ग्रहण की समाप्ति होगी। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले दोपहर को 12.57 बजे शुरू हो जाएगा।

  • 07 Sep 2025 06:40 AM (IST)

    07 Sep 2025 06:40 AM (IST)

    ओवैसी का जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देने का ऐलान

    असदुद्दीन ओवैसी ने अगले हफ्ते होने वाले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में INDIA गठबंधन के प्रत्याशी जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

आज की ताजा खबर 07 सितंबर 2025: भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला रविवार को संसद परिसर में शुरू होगी जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जीएसटी सुधारों के लिए सम्मानित किए जाने की संभावना है। कार्यशाला की योजना कई दिन पहले बनाई गई थी। पीएम मोदी भी इसमें भाग ले सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि नए जीएसटी स्लैब के लिए सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री का सम्मान किए जाने की संभावना है।

 

 

 

 

 

Aaj ki taaja khabar 07 september 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2025 | 06:39 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live Updates

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 06 सितंबर 2025: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फटा बादल, भारी तबाही का अंदेशा

2

आज की ताजा खबर 05 सितंबर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

3

आज की ताजा खबर 04 सितंबर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

4

आज की ताजा खबर 03 सितंबर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.