ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में होंगे। वो अयोध्या जाएंगे और राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। अयोध्या के जिलाधिकारी (डीएम) निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि ज़िला प्रशासन अतिथि का भव्य स्वागत करेगा। अयोध्या के एक होटल में उनके सम्मान में एक विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा।
05 Sep 2025 09:45 PM (IST)
शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने जीएसटी सुधार 2025 पर कहा, हम प्रधानमंत्री जी को यह भी बताना चाहते हैं कि संस्थानों में दी जाने वाली अच्छी शिक्षा पर भी 18% GST लगता है। मेरे विचार से शिक्षा पर GST नहीं लगना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि अगली बार जब प्रधानमंत्री लाल किले से भाषण देंगे, तो वे दिवाली की तरह होली का तोहफा देने पर विचार करेंगे।
#WATCH पटना: शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने जीएसटी सुधार 2025 पर कहा, "...हम प्रधानमंत्री जी को यह भी बताना चाहते हैं कि संस्थानों में दी जाने वाली अच्छी शिक्षा पर भी 18% GST लगता है। मेरे विचार से शिक्षा पर GST नहीं लगना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि अगली बार जब प्रधानमंत्री लाल किले… pic.twitter.com/k2V3zBI3ZF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
05 Sep 2025 09:00 PM (IST)
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे, जहां वे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न नेताओं से मुलाकात करेंगे।
05 Sep 2025 08:06 PM (IST)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत पिछले दो दिनों से ठीक नहीं थी। घर पर दवाएं लेकर वह आराम कर रहे थे, लेकिन हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
05 Sep 2025 07:23 PM (IST)
भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की यह इच्छा है कि दिल्ली वर्ल्ड क्लास सिटी बने। जैसे ही बरसात रूक जाएगी, दिल्ली की सभी सड़कें जो टूट गई हैं, उनको सही किया जाएगा।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, "...प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की यह इच्छा है कि दिल्ली वर्ल्ड क्लास सिटी बने। जैसे ही बरसात रूक जाएगी, दिल्ली की सभी सड़कें जो टूट गई हैं, उनको सही किया जाएगा...दिल्ली सरकार और अलग-अलग एजेंसियों… pic.twitter.com/39Kd7Ziu2X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
05 Sep 2025 06:06 PM (IST)
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, मैं अब RJD का हिस्सा नहीं हूं। महागठबंधन के लोग मेरे साथ आ रहे हैं। मेरे पिता ने कहा था कि हमें स्मार्ट शहर नहीं, स्मार्ट गांव चाहिए, तो हम स्मार्ट गांव बनाने का काम करेंगे और यह मेरा वादा है।
#WATCH पटना: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, "मैं अब उस संगठन (RJD) में नहीं हूं... महागठबंधन के लोग मेरे साथ आ रहे हैं...मेरे पिता ने कहा था कि हमें स्मार्ट शहर नहीं, स्मार्ट गांव चाहिए, तो हम स्मार्ट गांव बनाने का काम करेंगे और यह मेरा वादा है..." pic.twitter.com/S4YFT1gk3O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
05 Sep 2025 05:14 PM (IST)
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।
05 Sep 2025 03:55 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "मैं 2 दिनों के लिए पंजाब जा रहा हूं। राज्य भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। चाहे वह उत्तराखंड हो, हिमाचल प्रदेश हो या जम्मू-कश्मीर, वहां भारी बारिश के कारण बाढ़ आ रही है। कांग्रेस पार्टी पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचा रही है।
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "मैं 2 दिनों के लिए पंजाब जा रहा हूं। राज्य भीषण बाढ़ से जूझ रहा है...चाहे वह उत्तराखंड हो, हिमाचल प्रदेश हो या जम्मू-कश्मीर, वहां भारी बारिश के कारण बाढ़ आ रही है। राज्य के 17 जिले बाढ़… pic.twitter.com/PnDfxDp8Sx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
05 Sep 2025 03:17 PM (IST)
राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी की महारैली को लेकर कहा कि उम्मीद से कहीं अधिक संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, "बिहार के कोने-कोने से लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं, हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।"
#WATCH | पटना: RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने RLM के महारैली कार्यक्रम पर कहा, "जितनी हमारी अपेक्षा नहीं थी, उससे कई गुना ज्यादा लोग यहां आए हैं... बिहार के सभी हिस्सों से लोग यहां बड़ी संख्या में आए हैं। जो लोग आए हैं हम उनका धन्यवाद करते हैं... NDA की सरकार देश में… pic.twitter.com/GriIyvjIyC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
05 Sep 2025 02:31 PM (IST)
जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ प्रेरित संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक आरंभ हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बैठक में शिरकत की। इस बैठक में 32 संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
#WATCH राजस्थान: जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ प्रेरित संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक आरंभ हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बैठक में शिरकत की। इस बैठक में 32 संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। pic.twitter.com/B1D70jnxuN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
05 Sep 2025 01:38 PM (IST)
मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद संजय राउत ने कहा है कि जब मांग करने वाले और मांगों को मंजूर करने वाले दोनों पक्ष संतुष्ट हैं, तो किसी तीसरे पक्ष को अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। संजय राउत शुक्रवार सुबह मुंबई में मीडिया से बात कर रहे थे।
05 Sep 2025 01:20 PM (IST)
लद्दाख की बर्फ से ढकी खतरनाक चोटी पर दो विदेशी नागरिकों के फंसने का एक गंभीर मामला सामने आया है। ये कोरियाई नागरिक 17,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाली चोटी पर मौजूद थे। सेना ने इसका पता लगने पर बिना देरी किए रात के अंधेरे में ही एक अत्यंत संवेदनशील व साहसिक ऑपरेशन चलाया।
05 Sep 2025 12:11 PM (IST)
भारी बारिश के बाद मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। विश्राम घाट समेत कई घाट पानी में डूब गए।
#WATCH | Uttar Pradesh | The water level of the Yamuna River in Mathura increases following heavy rainfall. Vishram Ghat and other ghats submerged in water. pic.twitter.com/OTsf7eN34L
— ANI (@ANI) September 5, 2025
05 Sep 2025 11:30 AM (IST)
दिल्ली में लगातार यमुना का जलस्तर घट रहा है। सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 207.30 मीटर दर्ज किया गया। यमुना खतरे के निशान 205.33 मीटर से अभी भी तकरीबन 2 मीटर ऊपर बह रही हैं।
05 Sep 2025 10:15 AM (IST)
दिल्ली में शुक्रवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.31 मीटर दर्ज किया गया है। दिल्ली सरकार के बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8 बजे तक पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.31 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर (204.50 मीटर) और खतरे के निशान से काफी ऊपर है।
05 Sep 2025 10:00 AM (IST)
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि ओणम की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ओणम जीवन, आशा, हमारे पौराणिक अतीत और विविध धर्मनिरपेक्ष परंपराओं का उत्सव है। इसकी फसल और नवीनीकरण की भावना, और ओणम साध्या की पवित्रता सभी के लिए एकजुटता, समृद्धि और बंधुत्व की प्रेरणा दें। ओणम की शुभकामनाएं।
Best wishes to everyone on Onam!
May this festive season bring happiness, peace and prosperity to all. pic.twitter.com/OWreOtpl1z
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 5, 2025
05 Sep 2025 09:46 AM (IST)
बाजार खुलने के साथ हुए शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 318.55 अंक चढ़कर 81,036.56 पर पहुंच गया है। जबकि निफ्टी 98.05 अंक बढ़कर 24,832.35 पर पहुंच गया।
05 Sep 2025 09:05 AM (IST)
उत्तराखंड के केदारनाथ में ग्लेशियर टूट गया है। लगातार दरक रहे पहाडों से इन इलाकों के आप पास में रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
05 Sep 2025 08:23 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश “यह जंग का युग नहीं है” को दोहराते हुए न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि भारत यूक्रेन की मौजूदा स्थिति से बेहद चिंतित है। निर्दोष नागरिकों की मौत किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और युद्ध के मैदान पर इसका हल नहीं निकलेगा। भारत का मानना है कि इस संघर्ष को रोकने का एकमात्र रास्ता संवाद और कूटनीति है, भले ही यह प्रक्रिया कठिन और लंबी क्यों न हो। यहां पढ़ें पूरी खबर...
05 Sep 2025 07:21 AM (IST)
अफगानिस्तान में आज सुबह 03.16 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ये जानकारी दी।
05 Sep 2025 07:12 AM (IST)
उधमपुर में भारी बारिश ने कहर मचाया है। यहां की सुलघर पंचायत में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ जिससे कई घर नष्ट हो गए।