Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 03 सितंबर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: PM मोदी आज सेमीकॉन इंडिया में सीईओ गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दिल्ली में आज से दो दिन की GST परिषद की बैठक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होगी।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 04, 2025 | 06:51 AM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taza Khabar 03 august 2025: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आज बिहार विधानसभआ चुनावों की तैयारियों को लेकर अहम बैठक बुलाई है, वहीं राहुल गांधी के अमेरिका में सिख समुदाय के बारे में दिए गए बयान को लेकर आज इलाहाबाद हाइकोर्ट में सुनवाई होगी।

The liveblog has ended.
  • 03 Sep 2025 09:44 PM (IST)

    03 Sep 2025 09:44 PM (IST)

    12 और 28 फीसदी वाला GST स्लैब हटा

    56वीं जीएसटी परिषद की बैठक के बाद पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अब तीन स्लैब हैं - 5%, 18% और एक विशेष स्लैब। एक स्लैब हटा दिया गया है। हमने कहा था कि मुआवजा उपकर बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र सहमत नहीं हुआ।

  • 03 Sep 2025 09:32 PM (IST)

    03 Sep 2025 09:32 PM (IST)

    राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को तमिलनाडु पहुंची। जहां उन्होंने तिरुचिरापल्ली स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

    #WATCH | Tamil Nadu: President Droupadi Murmu offered prayers at Sri Ranganathaswamy Temple, in Tiruchirappalli, earlier today pic.twitter.com/HEHMjGyd10

    — ANI (@ANI) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 08:30 PM (IST)

    03 Sep 2025 08:30 PM (IST)

    पीएम मोदी ने की जर्मन विदेश मंत्री से मुलाकात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत और जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। जीवंत लोकतंत्र और अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्थिरता, विनिर्माण और गतिशीलता में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं देखते हैं। हम एक बहुध्रुवीय विश्व, शांति और संयुक्त राष्ट्र सुधारों के लिए एक दृष्टिकोण साझा करते हैं। मैंने जर्मन चांसलर को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण दोहराया।

    Delighted to meet German Foreign Minister Johann Wadephul. India and Germany are celebrating 25 years of Strategic Partnership. As vibrant democracies and leading economies, we see immense potential to scale up mutually beneficial cooperation in trade, technology, innovation,… https://t.co/pybgsjeo3R

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 07:07 PM (IST)

    03 Sep 2025 07:07 PM (IST)

    मौसम विभाग ने 5 राज्यों में जारी की चेतावनी

    मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, गुरुवार को पहाड़ी राज्यों के बाशिंदों को बारिश के कहर से थोड़ी राहत मिलने वाली है, लेकिन पांच अन्य राज्यों में भयंकर बारिश का अनुमान जताया गया है। इन सभी राज्यों के लिए IMD ने चेतावनी जारी की है।

    यहां पढ़ें कल के मौसम से संबंधित विस्तृत ख़बर

  • 03 Sep 2025 06:42 PM (IST)

    03 Sep 2025 06:42 PM (IST)

    दिल्ली: बारिश से लबालब हुई महरौली-बदरपुर रोड

    दिल्ली में झमाझम हुई बारिश के बाद हुए जलभराव के बाद लोक निर्माण विभाग ने महरौली-बदरपुर रोड पर भारी जलभराव के बाद पानी निकालने के लिए 60 एचपी की मोटर लगाई है। इसके साथ ही यमुना भी अपना रौद्र रूप दिखा रही है।

    Delhi: The Delhi PWD has installed a 60 HP motor to pump out water following heavy waterlogging on Mehrauli-Badarpur Road pic.twitter.com/rO3PZpC6j3

    — IANS (@ians_india) September 3, 2025

    यहां पढ़ें पूरी ख़बर

  • 03 Sep 2025 05:58 PM (IST)

    03 Sep 2025 05:58 PM (IST)

    राजस्थान के सीएम ने की समीक्षा बैठक

    राजधानी जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं गोपालन विभाग की वित्तीय वर्ष 2024-25 की लंबित बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान किसान आयोग की अंतरिम रिपोर्ट पुस्तिका का विमोचन भी किया।

    #WATCH | Jaipur: Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma held a review meeting on the pending budget announcements of the financial year 2024-25 of the Agriculture, Horticulture, Animal Husbandry and Cow Husbandry Department.

    During the meeting, the Chief Minister also… pic.twitter.com/HRzQ5MskZI

    — ANI (@ANI) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 05:21 PM (IST)

    03 Sep 2025 05:21 PM (IST)

    राजधानी दिल्ली में हुई झमाझम बारिश

    बुधवार को राजधानी दिल्ली में झमाझम शुरू हो गई है। बीते कल से ही यहां लगातार रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव भी देखने को मिला था।

    #WATCH Delhi: Rain lashes parts of the national capital; visuals from Firoz Shah Road pic.twitter.com/APGPjsScft

    — ANI (@ANI) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 04:48 PM (IST)

    03 Sep 2025 04:48 PM (IST)

    प्रियंका गांधी पर योगी के मंत्री ने किया कड़ा प्रहार

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा, "अगर किसी बच्चे को उपहार न मिले तो वह थोड़ी देर के लिए रोता है, लेकिन जिसे सही संस्कार न दिए जाएं, वह जीवन भर रोता रहेगा। संस्कारहीन राजनीतिक परिवार के बच्चे चाहे वह राहुल गांधी हों, प्रियंका गांधी हों, तेजस्वी यादव हों या अखिलेश यादव। सभी संस्कृति को नुकसान पहुंचाते हैं और जनता को परेशान करते हैं"

    Agra, Uttar Pradesh: Reacting to Congress MP Priyanka Gandhi Vadra’s remark on PM Modi, Minister Yogendra Upadhyay says, "A child cries if not given a gift for a short while, but one who is not given proper values will cry their entire life. Political family children without… pic.twitter.com/ixCzqHqa9G

    — IANS (@ians_india) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 03:50 PM (IST)

    03 Sep 2025 03:50 PM (IST)

    अमेरिकी टैरिफ को लेकर जयशंकर का बड़ा बयान

    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर कहा कि हमारी बातचीत और वार्ताएं इस वर्ष हुई किसी भी बातचीत से पहले की हैं। यह हमारे पारस्परिक हित में है कि हम टैरिफ कम करें और अपने व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के अन्य तरीके खोजें।

    #WATCH | Delhi | EAM Dr S Jaishankar says, "Our conversations and our negotiations predate anything which has happened this year...It's in our mutual interest that we lower tariffs and find other ways of expanding our business and economic cooperation. Obviously, in today's… pic.twitter.com/GaLNlO5Yj2

    — ANI (@ANI) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 02:56 PM (IST)

    03 Sep 2025 02:56 PM (IST)

    जर्मन विदेश मंत्री ने भारत को लेकर दिया बड़ा बयान

    जर्मन विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि जब आप भारत के इतिहास पर नज़र डालते हैं, तो यह बिल्कुल स्पष्ट है कि जब मैं युवा था और स्कूल जाता था और बाद में विश्वविद्यालय में अध्ययन करता था, तब मैंने भारत को एक गुटनिरपेक्ष देश के रूप में जाना। इसने इस देश पर अपनी छाप छोड़ी है और इस देश को जर्मनी से अलग करता है।

    #WATCH | Delhi: German Foreign Minister Johann Wadephul says, "When you look at the history of India, it is more than obvious that at the time when I was young and went to school and later studied at university, I got to know India as a non-aligned country. That has left its mark… pic.twitter.com/KbD5PJBoGh

    — ANI (@ANI) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 02:53 PM (IST)

    03 Sep 2025 02:53 PM (IST)

    सीएम योगी ने किया 'डीपटेक भारत 2025’ का शुभारंभ

    भारत के पहले राष्ट्रीय डीपटेक सम्मेलन ‘डीपटेक भारत 2025’ का बुधवार को आईआईटी कानपुर से भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश डीपटेक के क्षेत्र में देश का अगुवा बनेगा।

    यहां पढ़ें सम्मेलन से जुड़ी पूरी ख़बर

  • 03 Sep 2025 02:03 PM (IST)

    03 Sep 2025 02:03 PM (IST)

    बिहार में TET अभ्यर्थियों का JDU कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन

    बिहार में टीईटी अभ्यर्थियों का जेडीयू कार्यालय के बाहर पिछले 10 सालों से लंबित अपने नतीजों की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शनकारी का कहना है "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सालों से 12,000 उर्दू टीईटी अभ्यर्थियों को धोखा दे रहे हैं। हमें धर्म के आधार पर फेल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दर्जनों बार आश्वासन दिया है, लेकिन हमें पीटा गया है और हम 10 सालों से नतीजों की मांग कर रहे हैं।"

     

  • 03 Sep 2025 01:09 PM (IST)

    03 Sep 2025 01:09 PM (IST)

    BRS से निलंबित होने के बाद के कविता ने पिता केसीआर को दी समझाइश

    भारत राष्ट्र समिति पार्टी से निलंबित होने पर के. कविता ने कहा, "मैंने कभी भी तेलंगाना के लोगों के हितों के खिलाफ काम नहीं किया, लेकिन बीआरएस के कुछ नेता जिनके निहित स्वार्थ हैं और जो केवल अपने लाभ के बारे में सोचते हैं, उन्होंने बीआरएस में अग्रणी भूमिका निभाई है और मेरे पिता पर मुझे पार्टी से निष्कासित करने का दबाव बनाया है, मैं अपने पिता के. चंद्रशेखर राव से अनुरोध करती हूं कि वे आपके आस-पास के नेताओं के असली इरादों पर गौर करें।

    #WATCH | Hyderabad, Telangana | On being suspended from the Bharat Rashtra Samithi party, K Kavitha says, "...I have never worked against the interests of the people of Telangana, but some leaders of the BRS who have vested interests and only think of their benefits have taken… pic.twitter.com/uCZrolBgRq

    — ANI (@ANI) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 12:19 PM (IST)

    03 Sep 2025 12:19 PM (IST)

    पटना में तेजस्वी की बड़ी बैठक, विधायकों-प्रदेश पदाधिकारियों संग चुनावी मंथन

    पटना में आज तेजस्वी यादव की एक बड़ी बैठक दोपहर 2 बजे आयोजित की गई है, इसमें विधायकों-प्रदेश पदाधिकारियों संग विधानसभा चुनाव को लेकर आंतरिक रणनीति और अहम फैसले लिए जा सकते है।

  • 03 Sep 2025 11:59 AM (IST)

    03 Sep 2025 11:59 AM (IST)

    यमुना ने दिल्ली के कई इलाकों को किया जलमग्न

    दिल्ली में यमुना ने रौद्र रूप ले चुकी है। एक व्यक्ति अपने बच्चे को बाल्टी में लेकर बाढ़ के पानी से गुजर रहा है, जबकि उनका घर अभी भी जलमग्न है। यमुना नदी का पानी क्षेत्र में प्रवेश करने के कारण लोग बदरपुर में सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं।

    VIDEO | Delhi: A man wades through floodwaters carrying his child in a bucket as their home remains submerged, moving to a safer location in Badarpur as the Yamuna River water enters the area. #FloodAlert

    (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/74rE4hIcfy

    — Press Trust of India (@PTI_News) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 11:56 AM (IST)

    03 Sep 2025 11:56 AM (IST)

    सपा की स्टूडेंट विंग ने लखनऊ में राजभवन के सामने किया विरोध प्रदर्शन

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के SRM विश्वविद्यालय में फीस और मान्यता को लेकर चल रहे विवाद के बीच, समाजवादी पार्टी की छात्र शाखा के सदस्यों ने लखनऊ में राजभवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया, नारे लगाए और मामले में अधिकारियों की संलिप्तता का आरोप लगाया।

    VIDEO | Lucknow, Uttar Pradesh: Amid the ongoing controversy over fees and recognition at SRM University in Barabanki, members of the Samajwadi Party’s student wing staged a protest in front of the Raj Bhavan in Lucknow, raising slogans and alleging involvement of officials in… pic.twitter.com/FnYJDx8Tnt

    — Press Trust of India (@PTI_News) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 11:41 AM (IST)

    03 Sep 2025 11:41 AM (IST)

    पंजाब बाढ़ के लिए राघव चड्ढा ने MPLADS फंड से 2.75 करोड़ जारी किए

    AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने MPLADS फंड से 2.75 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है।

    AAP Rajya Sabha MP Raghav Chadha has sanctioned ₹2.75 crore from his MPLADS funds pic.twitter.com/8lsk29bs8D

    — IANS (@ians_india) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 10:45 AM (IST)

    03 Sep 2025 10:45 AM (IST)

    बंगाल भाजपा अध्यक्ष का ममता सरकार पर हमला, स्कूल घोटाले पर CM को लपेटा

    पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बंगाल स्कूल नौकरी घोटाले पर कहा, "एसएससी के अनुसार, 1,084 उम्मीदवारों को दागी शिक्षकों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, यही वजह है कि ममता बनर्जी सवालों से बचने के लिए मीडिया का ध्यान दूसरी घटनाओं की ओर मोड़ने की कोशिश कर रही हैं।"

    VIDEO | Kolkata: West Bengal BJP President Sukanta Majumder (@DrSukantaBJP) on Bengal school jobs scam says, "As per the SSC, 1,084 candidates have been listed as tainted teachers, which is why Mamata Banerjee is trying to divert media attention to other incidents to avoid… pic.twitter.com/WI5lqKSoXw

    — Press Trust of India (@PTI_News) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 10:24 AM (IST)

    03 Sep 2025 10:24 AM (IST)

    गृह मंत्री शाह की बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर दिल्ली में बैठक

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए आज, 3 सितंबर को नई दिल्ली में बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक करेंगे।

  • 03 Sep 2025 10:03 AM (IST)

    03 Sep 2025 10:03 AM (IST)

    हिमाचल के कुल्लू जिले में राहत और बचाव अभियान जारी

    NDRF के एक अधिकारी ने बताया, "कल सुबह करीब 7:30 बजे अखाड़ा बाज़ार में भूस्खलन हुआ और मकान का एक हिस्सा ढह गया। दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।" भूस्खलन के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है। मलबा रिहायशी घरों पर गिरा। लोगों के फंसे होने की आशंका है।

    #WATCH | Kullu, HP | An NDRF official says, "Yesterday around 7.30 am, a landslide hit the Akhara Bazaar and a portion of the house collapsed. Two people are feared trapped...Debris are being removed with the help of the fire brigade teams..." https://t.co/CBGFjbMgSZ pic.twitter.com/nukIjWaIkj

    — ANI (@ANI) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 09:19 AM (IST)

    03 Sep 2025 09:19 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ऑफिस तोड़फोड़ मामले में BJP नेता गिरफ्तार

    पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता राकेश सिंह को कोलकाता पुलिस ने मार्बेला थाना क्षेत्र के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना से जुड़े मामले में की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

  • 03 Sep 2025 08:50 AM (IST)

    03 Sep 2025 08:50 AM (IST)

    हमले के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता की आवास पर पहली जन सुनवाई

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हमले की घटना के बाद पहली बार अपने सरकारी आवास पर जन सुनवाई आयोजित की। पिछली जनसुनवाई के दौरान सीएम गुप्ता पर गुजरात से आए एक व्यक्ति ने हमला कर दिया था।

    VIDEO | Delhi CM Rekha Gupta (@gupta_rekha) holds 'Jansunwai' amid tightened security measures.#DelhiNews

    (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/NQklFtnbEc

    — Press Trust of India (@PTI_News) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 08:44 AM (IST)

    03 Sep 2025 08:44 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लैंडस्लाइड, घटना में मरने वालों की संख्या 6 हुई

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 6 हुई। फिलहात 6 शव मिल गए है बाकी अन्य लोगों की तलाश में रात से एनडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही।

  • 03 Sep 2025 08:05 AM (IST)

    03 Sep 2025 08:05 AM (IST)

    ट्रंप टैरिफ से ऊन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित, सरकार से समाधान की अपील

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने से बीकानेर का ऊन उद्योग अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। बीकानेर इंडस्ट्रियल चैंबर्स के उपाध्यक्ष कमल बोथरा कहते हैं, "ऊन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पहले टैरिफ 9% थे जो अब 50% हो गए हैं। कालीन का लगभग 60% कारोबार अमेरिका में होता है। ऑर्डर रद्द हो गए हैं। उत्पादन 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे कर दिया गया है। रोजगार पर भारी असर पड़ेगा। सरकार को बैठकर कोई समाधान निकालना चाहिए।"

    #WATCH | Bikaner, Rajasthan | Bikaner Industrial Chambers Vice President Kamal Bothra says, "The wool industry is highly affected. Earlier, the tariffs were 9% which are now 50%. Around 60% of the carpet business is done in America. The orders have been cancelled. The production… pic.twitter.com/NidTSwUNGO

    — ANI (@ANI) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 07:31 AM (IST)

    03 Sep 2025 07:31 AM (IST)

    PM मोदी आज 'सेमीकॉन इंडिया-2025' में CEO गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सेमीकॉन इंडिया 2025 सम्मेलन के अंतर्गत एक उच्च-स्तरीय सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें भारत को एक वैश्विक सेमीकंडक्टर निर्माण और नवाचार केंद्र बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई जाएगी।

  • 03 Sep 2025 07:17 AM (IST)

    03 Sep 2025 07:17 AM (IST)

    कई सालों से भारत के साथ हमारे रिश्ते एकतरफा रहे, , बोले- 200% तक टैरिफ वसूला गया

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ नीति को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कई सालों तक भारत के साथ अमेरिका का व्यापार एकतरफा रहा है और भारत ने सबसे अधिक टैरिफ वसूले हैं। ट्रंप ने उदाहरण देते हुए कहा कि हार्ले डेविडसन पर भारत में 200% तक का टैरिफ लगाया गया। ट्रंप ने दावा किया कि अब उनकी नीतियों के चलते हजारों कंपनियां अमेरिका में आ रही हैं और स्थानीय निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है।

    VIDEO | US President Donald Trump, in reply to a question on tariff on India, says, "We get along with India very well, but India has, you have to understand, for many years, it was a one-sided relationship only now, since I came along, and because of the power that we have with… pic.twitter.com/YdfwUbvaz0

    — Press Trust of India (@PTI_News) September 2, 2025

  • 03 Sep 2025 06:47 AM (IST)

    03 Sep 2025 06:47 AM (IST)

    यमुना ने दिल्ली में लिया रौद्र रूप, निचले इलाके में रहने वाले लोगों को राहत शिविरों में भेजा

    लगातार बारिश के कारण यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि होने और खतरे के निशान को पार करने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को मयूर विहार फेज-1 के निकट स्थापित राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

    #WATCH | Delhi | People residing in the low-lying areas have been shifted to relief camps set up near Mayur Vihar Phase-1 as the Yamuna River swells and crosses the danger level, following incessant rains. pic.twitter.com/aNMW6H44cr

    — ANI (@ANI) September 3, 2025

  • 03 Sep 2025 06:44 AM (IST)

    03 Sep 2025 06:44 AM (IST)

    दिल्ली में यमुना का जलस्तर सुबह 5 बजे 206.74 मीटर पर पहुंचा

    दिल्ली में यमुना का जलस्तर सुबह 5 बजे 206.74 मीटर पर पहुंच गया। पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.90 मीटर तक पहुंच सकता है। दिल्ली में यमुना के जलस्तर ने 1978 में 207.49 मीटर के उच्चतम स्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, हालांकि 2023 में यमुना का अब तक का उच्चतम जलस्तर 208.66 मीटर दर्ज किया गया था।

Aaj ki taaja khabar 03 august 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2025 | 06:38 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 05 सितंबर 2025: भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे करेंगे रामलला के दर्शन

2

आज की ताजा खबर 04 सितंबर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

3

आज की ताजा खबर 02 सितंबर 2025: बारिश का कहर! कई शहरों में स्कूल बंद, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम

4

आज की ताजा खबर 01 सितंबर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.